Mangal ka gochar: अब 3 महीने मंगल नीच राशि में, यह खतरनाक समय या सुनहरा मौका ?

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Oct, 2024 10:50 AM

Mangal ka gochar:  3 महीने का समय अब ज्योतिष की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि ग्रहों के सेनापति अब तीन महीने अपनी नीच राशि में रहने वाले हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
   
Mangal ka gochar:  3 महीने का समय अब ज्योतिष की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि ग्रहों के सेनापति अब तीन महीने अपनी नीच राशि में रहने वाले हैं। 20 अक्टूबर 2024 से अगले साल 21 जनवरी 2025 तक मंगल अपनी नीच कर्क राशि में गोचर करेंगे। यह समय खतरनाक है या फिर कोई सुनहरा मौका मंगल देने वाले हैं। मंगल अपनी नीच राशि में आकर क्या हमारी तकदीर बदलेंगे या फिर हमें टेंशन देंगे। मंगल का नीच राशि में गोचर हमारी जिंदगी पर क्या प्रभाव डालेगा। ज्योतिष में रुचि रखने वालों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण भी है क्योंकि मंगल इस चल रहे संवत के राजा भी हैं। अब राजा जब नीच राशि में बैठेगा, तब क्या देगा-

PunjabKesari Mangal ka gochar
वैसे भी हमारे नवग्रह में मंगल ग्रह को सेनापति का दर्जा हासिल है। ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, जोश, शौर्य, शक्ति, आत्मविश्वास, परिश्रम, भाई व भूमि का कारक ग्रह माना जाता है। यह ग्रह विशेष रूप से व्यक्ति की इच्छाशक्ति यानी विल पावर, आत्मरक्षा और संघर्ष क्षमता को प्रभावित करता है। यह हमारे भीतर ऊर्जा और साहस को उत्पन्न करता है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल मजबूत होता है, वे साहसी, जोशीले और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार होते हैं।

मजबूत मंगल वाले लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ और ताकतवर होते हैं, जबकि कमजोर मंगल स्वास्थ्य समस्याओं, विशेष रूप से रक्त या मांसपेशियों से संबंधित परेशानियों का कारण बन सकता है।

मंगल ग्रह का प्रभाव हमारी प्रोफेशनल लाइफ यानी पेशेवर जीवन में भी देखा जाता है। यह पुलिस, सेना, इंजीनियरिंग, खेलकूद और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में सफलता दिलाने में सहायक होता है। जिनकी कुंडली में मंगल मजबूत होता है, वे लीडरशिप और संघर्षशील भूमिकाओं में सफल होते हैं। मंगल हमारे वैवाहिक जीवन पर भी गहरा प्रभाव डालता है, खासकर तब जब वह 'मांगलिक दोष' बनाता है।

मंगल ग्रह हमें आक्रामक स्वभाव भी देता है यानी अग्रेशन भी देता है। यदि कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर या प्रतिकूल होती है, तो उस व्यक्ति को बहुत ज्यादा गुस्सा आने लगता है और वह गुस्से में कई बार कई हदें भी पार कर देता है, जिससे रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है।

ज्योतिष में मंगल को भूमि और संपत्ति का कारक भी माना गया है। जिनकी कुंडली में मंगल अच्छा होता है, वे जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता प्राप्त करते हैं।

यही मंगल ग्रह जिसके बारे में मैंने आपको कई चीजे बताई की यह लाइफ में हमें क्या-क्या देता है, यही मंगल ग्रह 20 अक्टूबर 2024 को दोपहर 2:50 पर मिथुन राशि से निकलकर अपनी नीच कर्क राशि में आ जाएंगे और  21 जनवरी 2025 तक जब 3 महीने अपनी नीच राशि में रहेंगे तो कई राशियों के लिए थोड़ा संभल कर चलने का समय होगा। मंगल जब कर्क राशि में गोचर करेंगे तब सूर्य तुला राशि में रहेंगे। ऐसे में मंगल की चौथी दृष्टि सूर्य पर रहेगी और मंगल और सूर्य का केंद्र योग बनेगा। इसके अलावा इस गोचर के दौरान शुक्र और मंगल के बीच नव पंचम योग भी बनेगा। यही नहीं मंगल और शनि के बीच षडाष्टक योग भी बनेगा जो कई राशियों के लिए प्रतिकूल होगा।

PunjabKesari Mangal ka gochar

ऐसी पहली राशि मेष राशि है। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं और उनकी नीचे स्थित मेष राशि वालों के लिए थोड़ा चुनौती पूर्ण हो सकती है। मेष राशि वालों के कॉन्फिडेंस लेवल में थोड़ा कमी आ सकती है। करियर संबंधी और व्यक्तिगत निर्णय लेते समय अतिरिक्त रूप से सावधानी बरतनी होगी। इन तीन महीना के दौरान जब मंगल नीच राशि में रहेंगे तो मेष राशि वालों को थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा यानी पेशेंस रखना होगी और एग्रेसिव होने से बचना होगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखना होगा। थोड़ा स्वास्थ्य पक्ष का भी ख्याल रखना होगा। आप पर काम का बोझ भी बढ़ सकता है। थोड़े खर्च भी बढ़ सकते हैं। माता की सेहत भी थोड़ा प्रभावित हो सकती है।

दूसरी राशि जिसे थोड़ा संभल कर रहना है वह कर्क राशि है और कर्क राशि में ही मंगल 3 महीने गोचर करेंगे और कर्क राशि मंगल की नीच राशि भी है। कर्क राशि वालों के लिए यह समय पर्सनल लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मंगल की नीचे स्थित आपकी मानसिक स्थिति और आपके एनर्जी लेवल को प्रभावित कर सकती है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा और तनाव से बचना होगा। करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में लेने से भी बचना होगा। नीच राशि का मंगल आपको थोड़ा आक्रामक और चिड़चिड़ापन भी दे सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या भी दे सकता है खासकर पेट और छाती से जुड़े रोगों का ध्यान रखना जरूरी है और रिश्तो में आपको काफी धैर्य बनाए रखना होगा।

तीसरी राशि जिसे थोड़ा संभल कर रहना है वह तुला राशि है। मंगल के नीचे राशि में गोचर से तुला राशि वालों के घरेलू जीवन में विवाद और असहमति बढ़ सकती है, जिससे आपकी मानसिक शांति में खलल पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरुरी रहेगा और वाहन चलाते समय अतिरिक्त रूप से सावधान रहना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी आपको सावधान होकर काम करना होगा।

PunjabKesari Mangal ka gochar

चौथी राशि जिसे अलर्ट रहना है, वह मंगल की ही वृश्चिक राशि है और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया भी चल रही है। वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का नीचे गोचर आपकी नवम भाव में होगा। जिसे भाग्य का स्थान भी कहा जाता है इसलिए भाग्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आप जो काम पूरी मेहनत से कर रहे हैं, उसमें आपको अपेक्षित सफलता मिलने में थोड़ा विलंब होगा। जिससे आप थोड़ा निराश भी महसूस कर सकते हैं। यात्रा करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी खासकर विदेश यात्रा के दौरान सजग रहना होगा। किसी भी धार्मिक विवाद या कानूनी विवाद में उलझने से बचना होगा।

अगली राशि जिसे सतर्क रहना है वह मकर राशि है। मकर राशि के लिए मंगल का गोचर सप्तम भाव में होगा, जिसे मैरिड लाइफ हाउस भी कहा जाता है। साझेदारी और व्यापारिक संबंधों से जुड़ा भाव भी कहा जाता है। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है और अपने पार्टनरों के साथ थोड़ी सहमति हो सकती है। जिससे नए प्रोजेक्ट या योजनाओं में थोड़ा देरी हो सकती है। आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना होगा और बहुत धैर्य पूर्वक निर्णय लेने होंगे। स्वास्थ्य पक्ष का भी ख्याल रखना होगा।

तो यह थी वे राशियां जिनके लिए मंगल का नीच राशि में गोचर चुनौती पूर्ण हो सकता है लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि हर ग्रह का प्रभाव अस्थाई होता है, परमानेंट नहीं होता और ज्योतिषीय उपाय करके हम समस्याओं से निजात भी पा सकते हैं। किसी अच्छे विद्वान एस्ट्रोलॉजर से कुंडली को एनालाइज करवा कर हम उसकी सलाह ले सकते हैं।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Mangal ka gochar

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!