31 मई तक मीन राशि में बनेगी राहु-मंगल की युति, जानें 12 राशियों का हाल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 03 May, 2024 06:33 AM

मंगल ने 30 अप्रैल को राशि परिवर्तन करना शुरू कर दिया है। यहां पर पहले से राहु का गोचर हो रहा है। ज्योतिष में इस युति को अंगारक दोष कहा जाता है। हालाँकि ये दोष सबके लिए नहीं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangal Rahu-Yuti: मंगल ने 30 अप्रैल को राशि परिवर्तन करना शुरू कर दिया है। यहां पर पहले से राहु का गोचर हो रहा है। ज्योतिष में इस युति को अंगारक दोष कहा जाता है। हालाँकि ये दोष सबके लिए नहीं बनता। कुछ कुंडलियों के लिए शुभ होता है और कुछ के लिए अशुभ। मंगल आपके लिए किन भावों के स्वामी है, उसके हिसाब से ये डिपेंड करता है। 

23 अप्रैल को मंगल में मीन राशि में मंगल और राहु की युति बन चुकी है। मेष राशि वालों के लिए ये युति बारहवें भाव में बनेगी। मेष राशि के लिए मंगल आपकी राशि के स्वामी भी हैं। राशि के स्वामी का राहु के साथ आजाना सही नहीं है। खर्चे भी बढ़ सकते हैं। किसी को पैसे उधार देने से बचें और इसी के साथ किसी की गरंटी भी न लें। 

वृष राशि के जातकों के लिए ये युति बढ़िया है। ये गोचर ग्यारहवें भाव में होगा। मंगल वहां पर रहकर बढ़िया फल करेंगे। पाप ग्रहों का ग्यारहवें भाव का गोचर बढ़िया होता है। ये युति आपके लिए तरक्की का काम करेगी। जिनके घर में संतान आ रही है उनको थोड़ा विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। केतु यहां पहले से हैं। प्रेगनेंसी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

मिथुन राशि के जातकों के लिए ये युति बनेगी चौथे भाव में। ये सुख स्थान होता है। केतु इस भाव को देख रहे हैं। मां की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो वहां पर भी रूकावट का सामना करना पड़ सकता है। 

कर्क राशि के लिए ये युति नौवें भाव में बन रही है। यहां से राहु और मंगल का गोचर बढ़िया नहीं होता। खर्चे बढ़ सकते हैं। इस दौरान धार्मिक यात्रा पर भी जाने का भी प्लान बनाएंगे। 

 सिंह राशि के लिए मंगल और राहु का एक-साथ आना बढ़िया नहीं है। आपके लिए मंगल योगा कारक हैं। गाड़ी धीमी चलाएं और खान-पान का भी बेहद ध्यान रखें। 

कन्या राशि के जातकों के लिए ये युति सातवें भाव में बन रही है। ये गोचर आपके लिए सही नहीं है। इस अवधि एक दौरान आपके लाइफ पार्टनर को सेहत को लेकर इशू हो सकता है। इस दौरान अपने गुस्से पर थोड़ा कण्ट्रोल रखें। लाइट कलर के कपड़े पहनें। 

तुला राशि के लिए ये युति छठे भाव में बनेगी। आपको अनचाहे शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। कोर्ट केस में राहत मिल सकती है। 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये युति पंचम भाव में बनेगी। यहां पर दोनों ग्रहों का आना शुभ नहीं है। प्रेग्नेंट महिलाए ध्यान रखें। इस अवधि के दौरान बच्चों का खास ध्यान रखें। 

मकर राशि के जातकों के लिए ये युति तीसरे भाव में है। इस भाव में आपको बढ़िया फल मिलते हैं। मंगल आय भाव के स्वामी हैं। 

कुम्भ राशि के लिए ये युति दूसरे भाव में है। इस अवधि के दौरान खर्चे आपके बढ़ सकते हैं। धन में कमी आ सकती है। अपने पासवर्ड का खास ध्यान रखें। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!