Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Dec, 2023 08:24 AM

हमारे ब्रह्मांड के दो महत्वपूर्ण ग्रहों मंगल और शुक्र का कॉम्बिनेशन 25 दिसंबर से बन गया है। यह दोनों ग्रह आपस में मित्र ग्रह नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद दोनों ग्रहों की ज्योतिष में खासी भूमिका है और इन ग्रहों का राशि परिवर्तन या कॉम्बिनेशन सभी...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Mangal Shukra Yuti: हमारे ब्रह्मांड के दो महत्वपूर्ण ग्रहों मंगल और शुक्र का कॉम्बिनेशन 25 दिसंबर से बन गया है। यह दोनों ग्रह आपस में मित्र ग्रह नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद दोनों ग्रहों की ज्योतिष में खासी भूमिका है और इन ग्रहों का राशि परिवर्तन या कॉम्बिनेशन सभी राशियों को प्रभावित करता है। वृश्चिक राशि में मंगल और शुक्र की युति होने वाली है। नवग्रह में सेनापति का दर्जा हासिल मंगल ग्रह इस समय अपनी ही वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। 25 दिसंबर को शुक्र ग्रह भी वृश्चिक राशि में आ गए। जहां मंगल और शुक्र इकट्ठे हो गए। दोनों ग्रहों की अलग-अलग प्रवृत्ति है। शुक्र को आकर्षण, धन-ऐश्वर्य, सुख का कारक माना जाता है, तो वहीं मंगल को साहस, उत्साह, शक्ति, धीरज, भक्ति आदि का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह हमें भौतिक सुख देता है, कला और प्रतिभा देता है। यानी आर्टिस्टिक नेचर देता है। अपोजिट सेक्स को अपनी और आकर्षित करने की क्षमता देता है। शुक्र को अंग्रेजी में वीनस भी कहा जाता है और वीनस का मतलब होता है सौंदर्य की देवी।
इसी तरह मंगल ग्रह की भी हमारे जीवन में खास भूमिका है। मंगल ग्रह किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार पर सीधा असर डालते हैं। कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर विराजमान हों तो राजयोग दिलाते हैं। उस व्यक्ति में जोश और उत्साह का संचार करते हैं । उसका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाते हैं। यानी मंगल अगर आप पर मेहरबान हो तो जीवन में हर ओर मंगल ही मंगल होता है। अब मंगल और शुक्र का 25 दिसंबर से वृश्चिक राशि में कॉम्बिनेशन बनने जा रहा है तो निश्चित रूप से कई राशियां बहुत फायदे में रहने वाली हैं। किन राशियों को मंगल और शुक्र की जुगलबंदी का विशेष लाभ मिलेगा, ऐसी पहली भाग्यशाली राशि कर्क राशि है।

कर्क राशि
मंगल और शुक्र की युति पांचवें भाव में हो रही है, जिसे शिक्षा, प्रेम संबंध, संतान आदि का भाव माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लव लाइफ बेहतर हो सकती है। अगर कोई जातक सिंगल है, तो इस अवधि में किसी की आपके जीवन एंट्री हो सकती है। इसके अलावा कला, फैशन, मेडिकल आदि से जुड़े छात्रों को विशेष लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही शेयर मार्केट, सट्टेबाजी में किए गए निवेश में लाभ मिल सकता है।
दूसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है
मंगल और शुक्र का शुभ असर सिंह राशि के जातकों को भी मिल सकता है। इस राशि में दोनों ग्रहों की युति चतुर्थ भाव में हो रही है। इस भाव को वाहन, घर, संपत्ति, घरेलू जीवन आदि का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ ही लाभ मिलने के आसार हैं। अगर संपत्ति में निवेश करने की या फिर वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में ये काम करना उपयुक्त साबित हो सकता है। भाई-बहन से मिलने का प्लान बना सकते हैं। सहकर्मियों के साथ अच्छी बनेगी। इसके साथ ही बॉस आपका काम देखकर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। घर में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। लक्जरी लाइफ जिएंगे। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस अवधि में करना अच्छा साबित होगा।
तीसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है
कन्या राशि में मंगल और शुक्र की युति तीसरे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्यों या फिर दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे लेकिन अपना शौक पूरा करने के लिए काफी अधिक खर्च करेंगे। अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। इसके साथ ही भाई-बहन के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में ज्यादा सजग रहें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
चौथी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है
जिसमें शुक्र और मंगल का कॉम्बिनेशन बनने जा रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर एक पहलू में लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी और स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है। थोड़ा स्वभाव आक्रामक हो सकता है लेकिन इसमें चंद्रमा आपको शांत रखने में मदद करेगा। कानूनी मामलों में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। माता-पिता के साथ अच्छा संबंध स्थापित हो सकता है। संपत्ति की बिक्री या खरीद करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं।
गुरमीत बेदी
9418033344
