Mangla Gauri Vrat Ke Upay: आज सावन के दूसरे मंगला गौरी व्रत पर करें यह उपाय, भोले बाबा और मां पार्वती की बनी रहेगी खास कृपा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Jul, 2024 11:13 AM

mangla gauri vrat ke upay

सावन के माह को प्रेम और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस पावन महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। सावन के सोमवार को भगवान शिव और मंगलवार के दिन माता पार्वती की पूजा और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangla Gauri Vrat: सावन के माह को प्रेम और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस पावन महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। सावन के सोमवार को भगवान शिव और मंगलवार के दिन माता पार्वती की पूजा और व्रत किया जाता है। मंगला गौरी व्रत की शुरुआत 23 जुलाई 2024 से हो चुकी है। सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत 30 जुलाई यानी आज के दिन रखा जाएगा। इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। साथ ही सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और कुंवारी लड़कियों को उनका मनचाहा प्यार पति के रूप में प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं मंगला गौरी व्रत में किए जाने वाले उपायों के बारे में-

Hariyali Teej 2024: सावन माह में इस दिन रखा जाएगा हरियाली तीज का व्रत, जानें तिथि और पूजा का समय

आज का पंचांग- 30 जुलाई, 2024

आज का राशिफल 30 जुलाई, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (30th july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 30 जुलाई - जो भी सांसे मैं भरूं उन्हें तेरे संग भरूं

PunjabKesari Mangla Gauri Vrat Ke Upay
Mangla Gauri Vrat Ke Upay मंगला गौरी व्रत के उपाय
मंगला गौरी व्रत के शुभ दिन पर एक मिट्टी का खाली पात्र बहते जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से विवाह में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

मंगला गौरी व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद माता पार्वती की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करें। साथ ही माता को 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इस उपाय को करने से मां मंगला गौरी प्रसन्न होती हैं। साथ ही दांपत्य जीवन सुखमय रहता है।

आज भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के लिए बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं और जरूरतमंदों को दान करें। इस उपाय को करने से शिव जी और माता पार्वती की विशेष कृपा बनी रहती है।

PunjabKesari Mangla Gauri Vrat Ke Upay

मंगला गौरी व्रत के दिन माता पार्वती और भगवान शिव के मंत्रों और नामों का जाप करें। साथ ही उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से कुंडली में मौजूद मंगल दोष दूर होता है।

मंगला गौरी का व्रत शादीशुदा और अविवावहित महिलाओं के लिए बहुत ही खास और शुभ माना जाता है। इस दिन शहद का दान करें और माता पार्वती को फल, मिठाई और खीर आदि चीजों का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के योग बनेंगे और वैवाहिक जीवन में चल रही सभी समस्याएं खत्म होंगी।  

PunjabKesari Mangla Gauri Vrat Ke Upay

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!