mahakumb

वडोदरा के कृष्ण मंदिर में आमों से किया जाता है श्री कृष्ण का मनोहार

Edited By Jyoti,Updated: 15 Jun, 2019 12:37 PM

mango bhog to shri krishna in vadodara temple

आए दिन देश के प्रसिद्ध मंदिरों में कुछ न कुछ चढ़ावा चढ़ता ही रहता है। शास्त्रों में दान आदि करने का अधिक महत्व बताया गया है जिस कारण हर कोई अपनी हैसियत के अनुसार दान करता है और पुण्य कमाता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आए दिन देश के प्रसिद्ध मंदिरों में कुछ न कुछ चढ़ावा चढ़ता ही रहता है। शास्त्रों में दान आदि करने का अधिक महत्व बताया गया है जिस कारण हर कोई अपनी हैसियत के अनुसार दान करता है और पुण्य कमाता है। बीते दिन कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला है वडोदरा के वैष्णव हवेली मंदिर में। जहां विराजमान श्री कृष्ण को चढ़ाने के लिए हज़ारों टोकरी आम सजाए गए। बता दें कि वडोदरा के वैष्णव हवेली मंदिर में राजा के रूप में श्री कृष्ण की पूजा होती है, इसीलिए यहां इन्हें फलों के राजा आम का भोग लगाया जाता है। 
PunjabKesari, Sri Krishan, श्री कृष्ण, कान्हा, Krishan Ji
मंदिर के पुजारियों के बताए अनुसार इस मंदिर में श्री कृष्ण की साज सज्जा और उनका भोग मौसम के अनुरूप ही तैयार किया जाता है। जैसे इस समय गर्मी अपने पूरे चरम पर है तो इसलिए श्री कृष्ण को गर्मी से बचाने के लिए उन पर चंदन का लेप लगाया जा रहा है। साथ ही उन्हें हज़ारों आमों का भोग लगाया जा रहा है। इस नज़ारे को जिसने भी देखा उसकी आंखें खुली की खुली रह गई। कहने का अर्थ ये है ये नज़ारा बहुत ही मनमोहक है। 
PunjabKesari, Mango, आम
व्रजधाम हवेली मंदिर के पीठाधीश का कहना है कि वडोदरा के वैष्णव हवेली मंदिर में आम चढ़ाकर भगवान कृष्ण का मनोहार किया जाता है, यानि उन्हें खुश कर मनाया जाता है। बता दें वडोदरा में श्रीकृष्ण जी के कई मंदिर हैं। यहां हर साल गर्मी के दिनों में आम महोत्सव का आयोजन होता है। इस दौरान वडोदरा के समस्त कृष्ण मंदिरों में हज़ारों टोकरी आम और आम से बनी मिठाइयों का भगवान कृष्ण को भोग लगाया जाता है। जिसका भव्य नज़ारा देखने लायक होता है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!