Breaking




Masik Shivratri 2025: अप्रैल में इस दिन रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Edited By Sarita Thapa,Updated: 21 Apr, 2025 12:42 PM

masik shivratri 2025

Masik Shivratri 2025: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का बहुत खास महत्व है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Masik Shivratri 2025: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का बहुत खास महत्व है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान और सच्चे मन के साथ भगवान शिव की पूजा करने से मनचाहा वरदान मिलता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि वैशाख माह की मासिक शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-

PunjabKesari Masik Shivratri


Masik Shivratri Shubh Muhurat मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 अप्रैल को सुबह 08 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 27 अप्रैल को सुबह 04 बजकर 49 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, 26 अप्रैल को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी।

PunjabKesari Masik Shivratri


Masik Shivratri puja vidhi मासिक शिवरात्रि पूजा विधि
मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह जल्द उठें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करके व्रत का संकल्प लें।
फिर घर के मंदिर की सफाई करने के बाद गंगाजल का छिड़काव करें।
इसके बाद एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करें।
अब शिव जी को पंचामृत, अक्षत, बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल, फूल और गाय का कच्चा दूध अर्पित करें।
उसके बाद भोलेनाथ के नामों और मंत्रों का जाप करें।
फिर शिव जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और मासिक शिवरात्रि व्रत की कथा पढ़ें।
अंत में पूरी श्रद्धा के साथ महादेव जी की आरती करें।

PunjabKesari Masik Shivratri


 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!