Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Oct, 2023 06:45 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के दौर के दूसरे दिन त्रिकुटा पर्वत पर स्थित मां वैष्णो देवी की पवित्र गुफा में विशेष पूजा कर देश में सुख-शांति
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कटड़ा/जम्मू (उदय/ अमित): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के दौर के दूसरे दिन त्रिकुटा पर्वत पर स्थित मां वैष्णो देवी की पवित्र गुफा में विशेष पूजा कर देश में सुख-शांति की कामना की। श्री माता वैष्णो देवी भवन पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रद्धालुओं के लिए बनाए आधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर और इसके साथ ही आधुनिक लॉकर्स व्यवस्था, स्वर्ण जड़ित द्वार का लोकार्पण किया।
श्रीनगर से जम्मू हवाई अड्डे पर पहुंचने पर अधिकारियों ने स्वागत किया और फिर यहां से वह सीधे भवन के निकट पंछी में बने विशेष हेलीपैड पर पहुंचने के बाद बैटरी कार से भवन पहुंचीं। भवन पर कुछ देर विश्राम करने के उपरांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए गुफा की ओर रवाना हुईं।
मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के उपरांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर करीब 2 बजे भवन पर रोपवे केबल कार में सवार होकर भैरव घाटी के लिए रवाना हुईं और बाबा भैरवनाथ के चरणों में हाजिरी लगाई। उन्होंने यहां पर श्रद्धालुओं के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से बनाए गए नि:शुल्क लंगर का भी उद्घाटन किया।