Mata Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने जनवरी तक चढ़ाए 171.90 करोड़

Edited By Sarita Thapa,Updated: 17 Mar, 2025 07:27 AM

mata vaishno devi

जम्मू (प.स.): जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर में तीर्थयात्रियों का चढ़ावा वित्तीय वर्ष 2024-25 (जनवरी तक) में 171.90 करोड़ रुपए हो गया है, जो 2020-21 में 63.85 करोड़ रुपए था।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (प.स.): जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर में तीर्थयात्रियों का चढ़ावा वित्तीय वर्ष 2024-25 (जनवरी तक) में 171.90 करोड़ रुपए हो गया है, जो 2020-21 में 63.85 करोड़ रुपए था। यह जानकारी श्राइन बोर्ड ने दी है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एस.एम.वी.डी.एस.बी.) ने कहा कि इसी अवधि के दौरान मंदिर में चढ़ाया गया सोना भी 9 किलोग्राम से बढ़कर 27.7 किलोग्राम हो गया है और चांदी 753 किलोग्राम से बढ़कर 3,424 किलोग्राम हो गई है।

जम्मू के आर.टी.आई. आवेदक रमन शर्मा द्वारा दायर एक आवेदन का जवाब देते हुए श्राइन बोर्ड ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में चढ़ावे के रूप में 63.85 करोड़ रुपए प्राप्त हुए, इसके बाद वित्त वर्ष 2021-22 में 166.68 करोड़ रुपए, वित्त वर्ष 2022-23 में 223.12 करोड़ रुपए, वित्त वर्ष 2023-24 में 231.50 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 2024-25 (इस साल जनवरी तक) में 171.90 करोड़ रुपए प्राप्त हुए।

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित इस मंदिर में 2020 में केवल 17.20 लाख तीर्थयात्री आए, जो पिछले 3 दशकों में सबसे कम है। यह मंदिर अपने इतिहास में पहली बार कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण 5 महीने तक बंद रहा था। इसे 16 अगस्त 2020 को तीर्थयात्रियों के लिए फिर से खोल दिया गया था।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!