Breaking




Maun vrat: सेहत के लिए टानिक का काम करता है मौन, आइए जानें कैसे

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Jun, 2025 04:37 PM

maun vrat

Maun vrat: हममें से प्रत्येक ने जीवन में कभी न कभी मौन के लाभ का अनुभव किया है। एक अत्यंत व्यस्त व्यक्ति भी अपने पूरे दिन के काम में अवकाश के लिए समय जरूर रखता है। मौन जीवन का एक बहुत ही जरूरी अंग है। जब हम किसी झील के किनारे या बगीचे में घूमते हैं...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maun vrat: हममें से प्रत्येक ने जीवन में कभी न कभी मौन के लाभ का अनुभव किया है। एक अत्यंत व्यस्त व्यक्ति भी अपने पूरे दिन के काम में अवकाश के लिए समय जरूर रखता है। मौन जीवन का एक बहुत ही जरूरी अंग है। जब हम किसी झील के किनारे या बगीचे में घूमते हैं या पर्वत के शिखर पर पहुंच कर कुदरत के रूप को निहार रहे होते हैं तो हम वास्तव में अनजाने में मौन की खोज में होते हैं और उसका उपयोग करते हैं, पर हमें हर समय मौन की इस महत्ता का एहसास नहीं होता।

PunjabKesari Maun vrat

जीवन में मन बहलाव के ऐसे अवसर भले ही बहुत कम प्राप्त होते हैं, पर जब कभी वे मिलते हैं तो हम उस प्रभाव को नहीं भूल सकते जो कुदरत ने हमारे चरित्र पर डाला है।

कभी-कभी जब हम अकेले होते हैं और जब सब कुछ शांत होता है, तो हमें एक प्रकार की खुशी मिलती है और हमारे हर अंग में ताजगी आती है। हमारी खोई हुई ताकत लौट आती है। कुल मिलाकर असर यह होता है कि हमारा तन और मन दोनों ही कुछ खास महसूस करते हैं। हम दिन भर कितने ही बड़े काम में क्यों न लगे हों, अंत में उस घड़ी की चाह रखते हैं जब हमारे विचार, इच्छाएं और आशाएं, चिंताएं और जिम्मेदारियां सब कुछ पीछे छूट जाता है। हम गहरी नींद में चले जाते हैं। वह गहरी नींद है क्या? क्या वह मौन का ही अवसर नहीं है? हम इस अवस्था में सब कुछ पीछे छोड़ जाते हैं यहां तक कि अपने शरीर का भी ज्ञान नहीं रहता और इसीलिए उससे हम आनंद प्राप्त करते हैं। नींद के बारे में जानने के लिए न तो हमारे पास समय है और न ही कोई खास दिलचस्पी। बस इस अवस्था में आराम और शांति पाते हैं और यही काफी है।

PunjabKesari Maun vrat

मौन का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। महात्मा गांधी मौन के महत्व को स्वीकार करते थे। संत विनोबा भावे ने तो मौन को अपने जीवन का एक अंग ही बना लिया था। मौन के आधार पर ही इसकी परिभाषा मुनि के आचरण से दी गई है।

हमारे स्वास्थ्य के लिए मौन परम आवश्यक है। शुरू में मौन का अभ्यास यह है कि हम कुछ समय के लिए चुपचाप बैठ जाएं और मन में किसी गंभीर विचार को न आने दें। इस प्रकार भले ही वह दस मिनट के लिए ही क्यों न हो, यदि हम अपने में रहेें तो वह हमारी सेहत के लिए भी टानिक का काम करता है।

इस प्रकार हमारी चिंताएं और मन की चंचलता भी कम होती है। मौन की शक्ति का अनुभव देर रात में होता है। रात की गंभीरता को यदि हम अपने मन में अनुभव करने की कोशिश करें तो इससे बहुत ही अनोखी तरह से मन का तनाव दूर होगा।

PunjabKesari Maun vrat

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!