Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 May, 2025 07:07 AM
मेष (Aries)
टैरो कार्ड: The Chariot
आप इस महीने अपने जीवन में एक नया लक्ष्य तय करेंगे और उसी ओर तेजी से बढ़ेंगे। रिलेशनशिप या करियर में जो बात अधूरी रह गई थी, उसे लेकर
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष (Aries)
टैरो कार्ड: The Chariot
आप इस महीने अपने जीवन में एक नया लक्ष्य तय करेंगे और उसी ओर तेजी से बढ़ेंगे। रिलेशनशिप या करियर में जो बात अधूरी रह गई थी, उसे लेकर अब कदम बढ़ेंगे। साहस और कंट्रोल की भावना आपके साथ है। सफलता आपकी राह देख रही है।
मैसेज: निर्णय लो और फिर पीछे मत देखो।
वृषभ (Taurus)
टैरो कार्ड: The Hierophant
आपको इस महीने किसी आध्यात्मिक या अनुभवी व्यक्ति से गहरी सलाह मिल सकती है। प्रेम और करियर दोनों में क्लासिकल अप्रोच फायदेमंद रहेगी। विवाह या दीर्घकालिक कमिटमेंट का संकेत है।
मैसेज: नियमों में भी ज्ञान छिपा होता है।
मिथुन (Gemini)
टैरो कार्ड: The Lovers
महीने की शुरुआत से ही दिल और दिमाग के बीच का संघर्ष गहरा हो सकता है। आपको किसी रिश्ते या फैसले में स्पष्टता लानी होगी। यह समय आपकी भावनात्मक सच्चाई जानने का है।
मैसेज: जहां दिल सच्चा हो, वहां राह चुनो।
कर्क (Cancer)
टैरो कार्ड: The Moon
इस महीने आपकी भावनाएं ऊंची-नीची हो सकती हैं। कुछ बातें छुपी रहेंगी, जिनका सच धीरे-धीरे सामने आएगा। सपनों या गट फीलिंग्स को हल्के में न लें। छुपी भावनाएं उभरेंगी।
मैसेज: चंद्रमा की रोशनी में अपनी परछाई को समझो।
सिंह (Leo)
टैरो कार्ड: Strength
मई माह की ऊर्जा आपको भीतर से मजबूत बनाएगी। किसी रिश्ते में आपने अगर समझदारी दिखाई तो बात संभलेगी। क्रोध से ज़्यादा असर आज नम्रता करेगी।
मैसेज: सच्ची ताकत शांत होती है।
कन्या (Virgo)
टैरो कार्ड: The Hermit
इस महीने आप खुद को थोड़ा दूर महसूस कर सकते हैं लेकिन ये दूरी आपको आत्मज्ञान देगी। रिलेशनशिप में अगर ब्रेक है तो ये सोचने का समय है रुक कर, समझ कर आगे बढ़ना।
मैसेज: जवाब बाहर नहीं भीतर होते हैं।
तुला (Libra)
टैरो कार्ड: Justice
आप इस महीने किसी रिश्ते, कॉन्ट्रैक्ट या निर्णय को लेकर निष्पक्ष रुख अपनाएंगे। पुराने कर्मों का फल मिल सकता है। सकारात्मक या चेतावनी के रूप में। सच्चाई से न भागें।
मैसेज: जो सही है, वही टिकेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
टैरो कार्ड: Death
कोई बड़ा मोड़ आपके जीवन में आएगा। कुछ पुराना समाप्त होगा, जिससे नया प्रारंभ संभव होगा। ये समय ज़रा तीव्र हो सकता है, लेकिन अंत में राहत और स्पष्टता मिलेगी।
मैसेज: कुछ खत्म होता है, ताकि कुछ बेहतर शुरू हो सके।
धनु (Sagittarius)
टैरो कार्ड: The Fool
माह की शुरुआत में ही आपको एक नई दिशा में छलांग लगाने का अवसर मिलेगा। यह समय रिस्क लेने का है लेकिन दिल से। यात्रा, नई नौकरी या नया रिश्ता शुरू हो सकता है।
मैसेज: भरोसे के साथ उड़न भरे, ब्रह्मांड आपको थाम लेगा।
मकर (Capricorn)
टैरो कार्ड: The Devil
आप किसी बंधन में फंसे महसूस कर सकते हैं। चाहें वो टॉक्सिक रिश्ता हो या नकारात्मक आदत। इस महीने इसका सामना करना और उससे आज़ाद होना ज़रूरी है।
मैसेज: जो तुम्हें पकड़ रहा है, वही सबसे पहले छोड़ना होगा।
कुंभ (Aquarius)
टैरो कार्ड: The Star
आपका दिल किसी उम्मीद की रोशनी में है। पिछले महीनों की थकान अब उतरने लगी है। आप खुद को भावनात्मक और मानसिक रूप से फिर से जुड़ते हुए पाएंगे।
मैसेज: अपने अंदर के प्रकाश को मत भूलो।
मीन (Pisces)
टैरो कार्ड: The High Priestess
आपकी आत्मा गहराई में कुछ जान रही है, जो शब्दों में नहीं है। रिलेशनशिप में भी बिना कहे बहुत कुछ कहा जा रहा है। इस महीने ध्यान, मेडिटेशन और रचनात्मकता आपके गाइड बनेंगे।
मैसेज: खामोशी में जवाब है।