Maya devi mandir: हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी और शक्ति का केंद्र है माया देवी का यह मंदिर

Edited By Sarita Thapa,Updated: 02 Apr, 2025 01:44 PM

maya devi mandir

Maya Devi Temple: भारत में वैसे तो माता रानी के कई मंदिर प्रसिद्ध है। जिसे लेकर कई रहस्य जुड़े हुए है। वैसा ही माता का एक प्रसिद्ध एक मंदिर धर्म नगरी हरिद्वार में स्थित है। मान्यताओं के अनुसार, देवी सती के शरीर के अंग जहां-जहां गिरे वहां शक्तिपीठों...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maya Devi Temple: भारत में वैसे तो माता रानी के कई मंदिर प्रसिद्ध है। जिसे लेकर कई रहस्य जुड़े हुए है। वैसा ही माता का एक प्रसिद्ध एक मंदिर धर्म नगरी हरिद्वार में स्थित है। मान्यताओं के अनुसार, देवी सती के शरीर के अंग जहां-जहां गिरे वहां शक्तिपीठों की स्थापना हुई। यह प्राचीन मंदिर माया देवी शक्तिपीठ माता सती के त्‍याग का गवाह है। यहां पर माया देवी शक्तिपीठ में माता सती का हृदय और नाभि गिरी थी। जहां पहला शक्तिपीठ की स्थापना हुई थी। इस मंदिर के दर्शन करने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। कहा जाता है कि जो भी सच्चे मन से इस मंदिर में आता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है और कष्ट दूर होते हैं। तो आइए जानतें हैं माया देवी शक्तिपीठ से जुड़ी कुछ मान्ताओं के बारें में-

PunjabKesari Maya Devi Temple


माया देवी मंदिर से जुड़ी मान्यताएं
माया देवी मंदिर भारत के उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में स्थित एक प्राचीन मंदिर है, जिसे माता सती का एक प्रमुख शक्तिपीठ माना जाता है। माना जाता है कि जब भगवान शिव माता सती के पार्थिव शरीर को लेकर तांडव कर रहे थे, तब श्री हरि ने अपने सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर के टुकड़े कर दिए थे। जिससे माता का शरीर के 52 हिस्से होकर धरती पर अलग-अलग गिरा था। इस दौरान माता सती की नाभि इसी स्थान पर गिरी थी। इस स्थान पर माता का भव्य और चमत्कारी मंदिर बना हुआ है, जिसे मायादेवी के नाम से जाना जाता है।

PunjabKesari Maya Devi Temple

माया देवी मंदिर का धार्मिक महत्त्व
माया देवी का यह मंदिर हरिद्वार के प्राचीन मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में जो भी सच्चे मन आता है उसके मन की हर मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर को बहुत ही पवित्र माना जाता है। आमतौर पर इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु दूर-दूर से यहां मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आते हैं।

PunjabKesari Maya Devi Temple


















 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!