Mercury Transit 2024: धनतेरस पर बुध-शुक्र युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों के खुलेंगे बंद किस्मत के ताले

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Oct, 2024 01:32 AM

mercury transit

Laxmi Narayan Rajyog: वैदिक शास्त्र में ग्रहों की चाल का बहुत खास महत्व होता है। सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपना राशि परिवर्तन करते हैं। कई ग्रह एक समय पर एक ही राशि में होते हैं, जिसे युति कहा जाता है और ग्रहों के संयोग से कई तरह के राजयोग का...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Laxmi Narayan Rajyog: वैदिक शास्त्र में ग्रहों की चाल का बहुत खास महत्व होता है। सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपना राशि परिवर्तन करते हैं। कई ग्रह एक समय पर एक ही राशि में होते हैं, जिसे युति कहा जाता है और ग्रहों के संयोग से कई तरह के राजयोग का निर्माण होता है। 29 अक्टूबर, 2024 को धनतेरस पर बुध ग्रह भी मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करके शुक्र के साथ लक्ष्‍मी नारायण राजयोग बनाएंगे। बुध को बुद्धि और ऐश्वर्य का और शुक्र को धन, समृद्धि और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। इन दोनों के एक साथ एक ही राशि में युति से कई राशियों को लाभ होने वाला है। तो आइए जानते हैं कि बुध और शुक्र की युति से किन-किन राशियों का भाग्य चमकने वाला है।

PunjabKesari Mercury Transit

Gemini Horoscope मिथुन राशि  
धनतेरस पर बुध-शुक्र की युति से बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत ही शुभ रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से वाहन या मकान खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। भाई-बहन के रिश्ते में प्यार बना रहेगा।

PunjabKesari Mercury Transit
Leo Horoscope सिंह राशि
बुध-शुक्र की युति सिंह राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहने वाली है। कारोबार से संबंधित पेडिंग काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत हो सकते हैं। इस राशि के छात्र किसी टूर पर जाने का प्लान बनाएंगे। कानूनी मामले में घिरे लोगों को राहत मिल सकती है। घर में मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

Scorpio Horoscope वृश्चिक राशि
धनतेरस पर बुध-शुक्र की युति से बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। बिजनेस में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है।

PunjabKesari Mercury Transit
Aquarius Horoscope कुंभ राशि
बुध-शुक्र की युति कुंभ राशि के जातकों के लिए मिली-जुली रहने वाली है। बॉस के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ बैठकर बहन के लिए आए रिश्ते पर विशेष चर्चा करेंगे। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने के लिए किसी रोमांटिक डेट पर जाएंगे।  

PunjabKesari Mercury Transit

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!