Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Jun, 2023 07:35 AM
ज्योतिष और सौरमंडल में ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव 1 साल के बाद अपने मित्र बुध की राशि में आ रहे हैं। कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, खूब धन-संपदा और खुशहाली लेकर आ रहे हैं। सूर्य देव 15 जून 2023 को शाम 6 बजकर 29 मिनट पर एक
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Mithun Sankranti 2023: ज्योतिष और सौरमंडल में ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव 1 साल के बाद अपने मित्र बुध की राशि में आ रहे हैं। कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, खूब धन-संपदा और खुशहाली लेकर आ रहे हैं। सूर्य देव 15 जून 2023 को शाम 6 बजकर 29 मिनट पर एक साल बाद अपने मित्र बुध की मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वे 32 दिनों तक इस राशि में रहेंगे और 17 जुलाई 2023 को चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर कर जाएंगे।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
सूर्य मिथुन राशि में आकर कई राशियों का भाग्य चमकाएंगे। ऐसी कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं, जिन्हें सूर्य अपना राशि परिवर्तन करके बहुत लाभ देने वाले हैं, आइए जानें
सूर्य को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना गया है क्योंकि उनकी ऊर्जा से ही दुनिया चलती है और वही व्यक्ति को सफलता, पराक्रम, आत्मविश्वास देते हैं। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तित करते हैं और इसका सबसे ज्यादा असर लोगों के करियर, सेहत और सफलता-असफलता पर होता है। वैसे भी ज्योतिष में व शास्त्रों में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह होने के साथ ही हमारे मान-सम्मान व अपमान का भी कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है, उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य ऐसा ग्रह है, जो कभी वक्री गति नहीं करता। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है। जो हमें प्रतिदिन दर्शन देते हैं। शास्त्रों में इनकी उपासना से मिलने वाले शुभ फलों की लंबी सूची है।
धार्मिक मान्यताओं की मानें तो यह ताकत, अधिकार, यश, नौकरी आदि के देवता हैं। इनकी पूजा विधि-विधान से करने से उपरोक्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। एक साल में सूर्य ग्रह 12 बार राशि परिवर्तन करते हैं। राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं और जिस राशि में प्रवेश करते हैं, उस नाम के आगे संक्रांति शब्द जुड़ जाता है। सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं इसलिए उस दिन मिथुन सक्रांति होगी और सूर्य देव 32 दिनों तक मिथुन राशि में रहते हुए कुछ राशियों का सोया हुआ भाग्य जगा देंगे यानी इन राशियों की बल्ले-बल्ले रहने वाली है।
ऐसी भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं। इस बारे में सिलसिलेवार आपको बताने जा रहे हैं और सबसे पहले मेष राशि की बात करते हैं, जिसके लिए सूर्य का गोचर बेहद शानदार रहने वाला है।
![PunjabKesari Mithun Sankranti](https://static.punjabkesari.in/multimedia/07_32_104106092surya-dev.jpg)
मेष राशि सूर्य का राशि परिवर्तन करना मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने जा रहा है। आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी। आपके घर मांगलिक या शुभ कार्य हो सकते हैं। आप परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। खेलकूद में आगे बढ़ने की सोच रहे खिलाड़ियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। यही नहीं, आपके इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं।
दूसरी राशि जिसे सूर्य के गोचर से जबरदस्त लाभ होने वाला है, वह सूर्य की अपनी ही सिंह राशि है। सूर्य के राशि परिवर्तन (Surya Gochar 2023) करने से सिंह राशि वाले जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपका समाज के प्रभावशाली लोगों से परिचय होगा, जिनसे बने संपर्क कई कार्यों में आपको लाभ पहुंचाएंगे। कामकाज की दृष्टि से यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। लव लाइफ में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन आप अपनी सूझबूझ से सब मुश्किलों को कंट्रोल करने में कामयाब रहेंगे।
तीसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है, जो बुध की राशि है और बुध के साथ सूर्य देव की गहरी मित्रता है। ग्रहों के महाराज सूर्य का गोचर (Surya Gochar 2023) होना कन्या राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली रहेगा। उन्हें 15 जून से 17 जुलाई के बीच नौकरी-कारोबार में कई सफलताएं हासिल होंगी। सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे जातकों को नए ऑफर लेटर मिल सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई पुरस्कार मिलने का भी योग है।
अगली भाग्यशाली राशि देव गुरु बृहस्पति की धनु राशि है। सूर्य का गोचर धनु राशि वालों के लिए भी खुशियों की पोटली लेकर आ रहा है। धनु राशि वालों को बीमारी से मुक्ति मिलेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। जो लोग सेना या अन्य सशस्त्र बलों में सेवा कर रहे हैं, उनके लिए प्रमोशन के योग बनेंगे। आप अपनी मेहनत से कैरियर में तरक्की करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लंबे समय से रुके काम फिर से सुचारू रूप से चलना शुरू हो जाएंगे।
पांचवी भाग्यशाली राशि शनिदेव की कुंभ राशि है, जिस पर साढ़ेसाती भी चली हुई है लेकिन सूर्य कुंभ राशि वालों के लिए भी अच्छी खबर लेकर आए हैं। सूर्य के मित्र राशि में गोचर (Surya Gochar 2023) होने से कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन का योग बन रहा है। आपको बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। आप अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सूर्य गोचर शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत रहेंगे।
गुरमीत बेदी
9418033344
![PunjabKesari kundli](https://static.punjabkesari.in/multimedia/07_29_402939965kundli.jpg)