मात्र इन 2 ग्रहों को इस तरह कर लें वश में, घर का हर सदस्य होगा मालामाल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 27 Jun, 2024 03:43 PM

धन कमाना हर किसी को पसंद है लेकिन हर घर में एक या दो मेंबर ही ऐसे होते हैं जो कमाते हैं। अगर इनके ऊपर कोई बुरा प्रभाव होता है घर के सारे सदस्यों को इसका असर देखना पड़ता है। आज इस

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

धन कमाना हर किसी को पसंद है लेकिन हर घर में एक या दो मेंबर ही ऐसे होते हैं जो कमाते हैं। अगर इनके ऊपर कोई बुरा प्रभाव होता है घर के सारे सदस्यों को इसका असर देखना पड़ता है। आज इस आर्टिक्ल में बात करेंगे उन दो ग्रहों के बारे में जिन्हें एक बार वश में कर लिया जाए तो सारी परेशानियां छूमंतर हो जाती हैं। जी हां ! आपने सही सुना अगर इन ग्रहों को सही तरीके से रखते हैं तो घर का हर एक सदस्य पैसों में खेल सकता है। 

हर के हर एक सदस्य की कुंडली में जन्म का सितारा कहीं न कहीं बैठा हुआ है। इसको समझने के लिए सबसे पहले प्लेनेट को समझना होगा कि कौन से दो ग्रह फायदेमंद होते हैं। बृहस्पति को किस्मत कनेक्शन बोला जाता है। बृहस्पति अगर सही होंगे तो जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं देखनी पड़ेगी। घर के सारे मेंबर के जो जुपिटर हैं न इनको हमेशा सही रखना है। इसको सही रखने के लिए घर में एक बार पंडित को बुलाकर कोई धार्मिक अनुष्ठान जरूर करवाना चाहिए। 

PunjabKesari money upay

दूसरा तरीका है घर के सारे सदस्य साल में एक बार किसी न किसी जगह तीर्थ स्थान पर जरूर जाएं। ये ऊर्जा आपके घर के सारे सदस्यों की ऊर्जा को सही कर देगा। जुपिटर जब सही होता है तो आपको एक के साथ अनेक धन कमाने के बहुत से मौके मिलते हैं। कभी भी धन रुकता नहीं है। 

तीसरा तरीका है थोड़ा सा सोना या फिर सूखी हल्दी की गांठें लाल कपड़े में बांध कर किसी भी धार्मिक स्थान पर रख दें। ये जुपिटर को ऊर्जा को आमंत्रित करती है कि ये हमेशा आपके घर में रहे। 

दूसरा ग्रह है बुध। जिसको अगर सही कर लिया जाए तो घर में कभी भी धन की कमी नहीं देखनी पड़ती है। ये आपके ज्ञान को पैसे में कन्वर्ट करने का काम करती है। सारे परिवार का जब बुद्ध सही होता है तो कोई भी फैसला खराब नहीं होता है। बुध सही होने से घर में क्लेश नहीं होता है। जिस भी घर के बुद्ध खराब होते हैं तो फैमिली मेंबर एक-दूसरे के साथ उलझे रहते हैं। घर का वातावरण काफी खराब रहता है। 

बुध को सही करने के उपाय:

घर का माहौल शांत और खुशनुमा रहना चाहिए। 

घर का मेंबर जो पढ़ाई कर रहा है उसको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। 

बुध को सही रखने के लिए कभी भी कटु वचन न बोलें न ही चुगली निंदा करें। 

घर के सदस्य का यदि बुध खराब है तो उन्हें कांसे के बर्तन में भोजन करवाएं। 

शेयर मार्किट में जो लोग फायदा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें मुहूर्त का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। उसके अनुसार ही आपको कोई भी फैसला लेना है। अगर आप कोई भी ऐसा फैसला गुरुवार के दिन लेते हैं तो आपको कभी भी नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

अगर कोई नया काम करने के लिए कर्जा लेते हैं तो याद रखें मंगलवार के दिन ऐसा न करें। इस दिन लिया गया कर्जा काफी लम्बा चला जाता है। अगर लेना ही है तो बुधवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। 

इन मंत्रों का जाप करने से धन से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है-

PunjabKesari money upay

ॐ महालक्ष्मयै नमो नमः

वास्तु के अनुसार इस तरह करें घर में बदलाव 

घर के अलग-अलग एरिया को अलग-अलग नाम से जाना जाता है। एक को हेल्थ जोन और किसी को वेल्थ का जोन। फाइनेंस की दिशा को सही करने के लिए नार्थ, साउथ-ईस्ट, नॉर्थ-ईस्ट को सही रखना चाहिए। 

उत्तर का एरिया ये इस बात को पक्का करता है कि इनकम का फ्लो बना रहेगा। घर के नार्थ एरिया को हमेशा साफ़-सुथरा रखें और इस जगह पर भगवान कुबेर की कोई मूर्ति अवश्य रखें। इससे आपके जीवन में धन का पड़ाव निरंतर बहता है। 

अग्नि कोण दर्शाता है कि आपके रोजमर्रा के जीवन में किसी तरह की बाधा न आए। धन के प्रवाह के लिए इस दिशा का सही होना बेहद जरुरी है। इस जगह पर कोई परफ्यूम अवश्य रखें। इस जगह पर लाल रंग का बल्ब भी अवश्य जलाएं। 

नार्थ-ईस्ट दिशा दर्शाती है कि आप फैसले किस तरह से लेते हैं। इस जगह पर यदि बाथरूम होगा तो आप कभी भी बढ़िया फैसले नहीं ले सकते हैं। 

आपके घर का मुख्य द्वार फैमली के अनुसार ही होना चाहिए। गोल्डन कलर के स्वास्तिक मेन गेट पर लगा दिए जाएं। इस द्वार की मुख्य ऊर्जा आपके घर का हमेशा ध्यान रखती है। 

PunjabKesari money upay

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!