Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 May, 2025 07:06 AM
मेष (Aries)
मई के महीने आपकी लव लाइफ में एक नया स्पार्क आ सकता है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में नया रोमांस प्रवेश करेगा और पास्ट से जुड़े संबंध को
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष (Aries)
मई के महीने आपकी लव लाइफ में एक नया स्पार्क आ सकता है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में नया रोमांस प्रवेश करेगा और पास्ट से जुड़े संबंध को समाप्ति मिलेगी। सिंगल्स के लिए यह महीना किसी से कुछ ज़्यादा करीबीयों वाला बन सकता है। दोस्ती का रिश्ता धीरे-धीरे मोहब्बत में बदल सकता है।
लव मंत्र: बोलने से पहले थोड़ा महसूस करें। जो कहने जा रहे हैं, क्या वो सही है।
वृषभ (Taurus)
इस महीने रिश्ते में स्थिरता और सुरक्षा की चाह होगी। आप लव लाइफ में गहराई से जुड़ना चाहेंगे लेकिन सामने वाला उतना खुला न हो तो थोड़ा धैर्य रखें। उतावलेपन में आकर लेने के देने पड़ सकते हैं। सिंगल्स को आकर्षण और सच्चे प्यार में फर्क समझना होगा। हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती।
लव मंत्र: सब्र के साथ जताया गया प्यार, रिश्ते को गहराई देता है।
मिथुन (Gemini)
आपकी प्यार भरी बातों में जादू रहेगा लेकिन दिल भी लगे तो ही असर होगा। रिलेशनशिप में आप दोनों के बीच कम्युनिकेशन बहुत मायने रखेगा। नजदीकियां तो बढ़ेगी लेकिन एक सीमा तक। सिंगल्स को कोई विनोदपूर्ण और तेज दिमाग वाला इंसान आकर्षित करेगा। जिसके साथ जीवन भर साथ रहने का मन भी बनेगा लेकिन प्रपोज करने से पहले थोड़ा विचार अवश्य कर लें।
लव मंत्र: सिर्फ बातों से नहीं, एहसासों से भी रिश्ता बनता है।
कर्क (Cancer)
दिल कहेगा कि कोई आपको पूरी तरह से समझे और समर्पण करें। यही आपकी तलाश रहेगी। रिश्ते में इमोशनल सपोर्ट इस महीने मुख्य रहेगा। दिल के आगे दिमाग की एक न चलेगी। पुराने रिश्तों की यादें आपको रोमांटिक बना सकती हैं। मौज-मस्ती भरा महीना रहेगा। सिंगल्स को भावपूर्ण कनेक्शन की संभावना है।
लव मंत्र: जो दिल से जुड़ता है, वो हमेशा पास रहता है।
सिंह (Leo)
इस महीने आप खुद भी इश्क की लाइमलाइट में रहना चाहेंगे। दिल खोल कर रोमांस के मजे लेने में बिल्कुल भी गुरेज नहीं करेंगे। पार्टनर से एक्स्ट्रा अटेंशन की उम्मीद होगी और आप भी उन्हें स्पेशल महसूस कराएंगे। सिंगल्स के लिए अचानक कोई मोहक टर्न हो सकता है। जिससे उनकी जिंदगी में वो बहारें आएंगी, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था।
लव मंत्र: तारीफ करना भी एक प्यार जताने का तरीका है, उसमें माहिर होना आवश्यक है।
कन्या (Virgo)
इस महीने आप लव लाइफ में सफाई, सच्चाई और स्पष्टता चाहेंगे। साथी उस पर पूरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे। छोटी-छोटी बातें आपको परेशान कर सकती हैं। हर बात को दिल से न लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। सिंगल्स किसी गहरे, समझदार इंसान की ओर आकर्षित हो सकते हैं। प्यार के रंग में रंगने को समय लगेगा।
लव मंत्र: परफेक्शन की चाह हो लेकिन रिश्तों में जगह थोड़ी नरमी की भी हो।
तुला (Libra)
आपकी लव लाइफ इस महीने रोमांटिक फिल्मों जैसी हो सकती है कभी मीठी, कभी उलझी। मजेदार संबंधों का मजा लूटना है तो रिलेशनशिप में संतुलन बनाए रखने के लिए खुद से पहल करनी होगी। सिंगल्स को किसी पुराने कनेक्शन से नया चैप्टर शुरू हो सकता है। थोड़ी बहुत नोक-झोंक के बाद प्यार की शुरुआत होगी।
लव मंत्र: संतुलन और समझ ही रिश्ता बनाए रखते हैं।
वृश्चिक (Scorpio)
आपका प्यार इस महीने इंटेंस और गहराई भरा रहेगा। रिलेशनशिप में ईर्ष्या या पजेसिवनेस आ सकती है लेकिन अगर आप भरोसा बनाए रखें तो रिश्ता और मजबूत होगा। सिंगल्स को अचानक कोई रहस्यमयी इंसान आकर्षित करेगा। जिसके साथ अपने भविष्य के ख्वाब देखना गलत न होगा लेकिन ध्यान रखें कहीं ये सब एक झलावा न हो।
लव मंत्र: भरोसा सबसे बड़ा प्यार होता है।
धनु (Sagittarius)
आप प्यार में आजादी और एंटरटेनमेंट दोनों चाहते हैं और यही बैलेंस खोजना होगा। पार्टनर को आपकी मस्ती पसंद आएगी अगर आप उनका स्पेस भी समझें। सिंगल्स को कोई ऐसा इंसान मिल सकता है, जो जीवन को नए रंग देगा। जीवन में इतना प्यार भरेगा, जितना कभी सोचा भी नहीं होगा। जिंदगी से मोहब्बत होने लगेगी।
लव मंत्र: जब प्यार में आज़ादी मिले, तब वो और भी खूबसूरत हो जाता है।
मकर (Capricorn)
इस महीने आप रिश्ते में प्रैक्टिकल बन सकते हैं लेकिन दिल की सुनना भी ज़रूरी होगा। कोई पुराना मिसअंडरस्टैंडिंग दूर हो सकता है। पुरानी बातें भूलकर आगे की सुध लेना बेहतर विकल्प रहेगा। सिंगल्स को धीमा लेकिन स्थायी प्यार मिलने के संकेत हैं। वैवाहिक बंधन में बंधकर खूबसूरत दुनिया में भी प्रवेश करने के संकेत हैं।
लव मंत्र: प्यार में धैर्य रखने से भरोसा गहराता है।
कुंभ (Aquarius)
रिश्तों में नयापन और मानसिक कनेक्शन आपकी प्राथमिकता होगी। कोई अनोखी डेट या फन एक्टिविटी आपके रिश्ते को एक नया ट्विस्ट दे सकती है। सिंगल्स को कोई लीक से हटकर सोचने वाला प्रपोज कर सकता है। उनके प्यार की मदहोशी सिर चढ़कर बोलने लगेगी।
लव मंत्र: दिल और दिमाग दोनों जब जुड़ते हैं, तब सच्चा रिश्ता बनता है।
मीन (Pisces)
आपका दिल इस महीने कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगा। रिलेशनशिप में आप फैंटेसी और हकीकत के बीच झूल सकते हैं। पार्टनर से छोटी-छोटी बातें भी गहरी भावनाओं का आदान-प्रदान बनेंगी। सिंगल्स को कोई ऐसा मिल सकता है, जो उनके जज्बातों को बिना कहे समझ ले।
लव मंत्र: जिस प्यार में खामोशी भी बोले वही सच्चा है।