Monthly Numerology August Prediction: जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा अगस्त का महीना

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Jul, 2024 07:19 AM

monthly numerology august prediction

मूलांक-1 मूलांक 1 वालों के लिए यह माह अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बड़ी डील मिल सकती है। माता के साथ किसी काम को पूरा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक-1
मूलांक 1 वालों के लिए यह माह अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बड़ी डील मिल सकती है। माता के साथ किसी काम को पूरा करने के लिए बैंक के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा आनंद लेंगी। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर माता-पिता से कुछ विशेष बातचीत कर सकते हैं।
उपाय- घर से कुछ मीठा खाकर निकलें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

मूलांक- 2
मूलांक 2 वालों के लिए अगस्त का महीना मिलाजुला रहने वाला है। प्रेमी अपने साथी के प्रति निकटता महसूस करेंगे। ऑफिस में किसी बात को लेकर बेवजह का तनाव बना रहेगा। इस राशि के युवा माता-पिता के साथ बैठकर अपने मन की बात शेयर करेंगे। संतान की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। सेहत बेहतर रहेगी।  
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

मूलांक-3
मूलांक 3 के व्यापार कर रहे लोगों को अपने कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। संतान की शादी में आ रही समस्या को लेकर किसी खास दोस्त से बातचीत करेंगे। किसी नए संपत्ति अथवा वाहन खरीदने का सपना भी पूरा होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।  
उपाय- शिव जी के मंदिर में जाकर सेवा करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

मूलांक-4
मूलांक 4 वाले जातकों के लिए यह मंथ शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। किसी कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहने से राहत की सांस लेंगे। महत्वपूर्ण काम में पैसे खर्च होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
उपाय- मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

मूलांक -5
मूलांक 5 वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहने वाला है। किसी भी कागजात पर बिना पढ़े दस्तखत न करें। इस राशि के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को समाप्त करने का प्रयास करेंगे। मिर्च-मसाले वाले खाने से परहेज रखें।
उपाय- शनिदेव जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

मूलांक-6
मूलांक 6 वाले जातकों के लिए यह महीना सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। किसी पुराने दोस्त से मिलकर बहुत अच्छा महसूस होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। संतान के किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

मूलांक-7
मूलांक 7 वाले जातकों के लिए यह मंथ शुभ साबित होने वाला है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस कर सकते हैं। इस राशि के छात्र वर्तमान समय में मेहनत करने की बजाय भविष्य की चिंता में लगे रहेंगे। तनाव की वजह से नींद पर असर होगा।
उपाय- हरे मूंग की दाल दान करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

मूलांक-8
इस मूलांक के लोगों के लिए यह महीना ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी करेंगे। ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
उपाय- पेड़-पौधे लगाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5

मूलांक-9
मूलांक 9 वाले जातकों के लिए यह माह ताजगी से भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई में बिजी रहेंगे। युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर घर वालों से बातचीत करेंगे। माता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।
उपाय- रसीले फलों का सेवन करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

 

 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!