Monthly Numerology July Prediction: जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा जुलाई का महीना

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Jun, 2024 03:23 PM

monthly numerology july prediction

मूलांक-1 मूलांक 1 वालों के लिए यह माह शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। बिजनेस के किसी काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक-1
मूलांक 1 वालों के लिए यह माह शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। बिजनेस के किसी काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्र अपने करियर को लेकर परिवार वालों से बातचीत करेंगे। बड़े भाई-बहन की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- गाय की सेवा करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

मूलांक-2
इस मूलांक के लोगों के लिए यह मंथ मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के छात्र पढ़ाई में आ रही समस्या को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों की मदद लेंगे। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे। माह के आखिर में जीवनसाथी की अचानक से सेहत बिगड़ सकती है।  
उपाय- घर से कुछ मीठा खाकर निकलें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

मूलांक-3
यह महीना मूलांक 3 वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। घर के किसी सदस्य की पक्की नौकरी लग सकती है। माता के साथ किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए बैंक के चक्कर लगाएंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे।
उपाय- घर में गंगा जल का छिड़काव करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8

मूलांक-4
मूलांक 4 वालों के लिए यह मंथ उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। संतान की संगति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस राशि के सिंगल लोग क्रश को खुश करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेंगे। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।
उपाय- गणेश जी के नामों का जाप करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

मूलांक- 5
यह माह मूलांक 5 वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। मंथ के मध्य में परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल होंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ मनचाहे बदलाव करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर घर वालों से बातचीत करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

मूलांक-6
मूलांक 6 वालों के लिए जुलाई का महीना ताजगी से भरा रहने वाला है। ऑफिस में सभी आपके अच्छे कामों की तारीफ करेंगे। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। पिता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।
उपाय- शिव जी के मंदिर में जाकर सेवा करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

मूलांक-7
मूलांक 7 वालों के लिए यह माह ठीक -ठाक रहने वाला है। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4

मूलांक- 8
यह मंथ मूलांक 8 वालों के लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। ऑफिस में बॉस द्वारा दिए कार्य को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ अकेले में वक्त बिताएंगे।
उपाय- श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

मूलांक- 9
मूलांक 9 वालों के लिए यह माह सुनहरा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। किसी पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद दूर होंगे। लव पार्टनर की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। माता-पिता के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। मंथ के आखिर में सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!