July 2024 Monthly rashifal Aries: मेष राशि वालों के लिए जुलाई महीने का हाल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 25 Jun, 2024 11:28 AM

आज बात करेंगे मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना ? 1 जुलाई में चंद्रमा और मंगल कुंडली में लग्न में गोचर कर रहे हैं। मंगल का गोचर शुभ नहीं है। चन्द्रमा पहले घर में ठीक हैं। गुरु

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

July 2024 Aries Horoscope: आज बात करेंगे मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना ? 1 जुलाई में चंद्रमा और मंगल कुंडली में लग्न में गोचर कर रहे हैं। मंगल का गोचर शुभ नहीं है। चन्द्रमा पहले घर में ठीक हैं। गुरु आपकी कुंडली में दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र और सूर्य का गोचर शुभ है। केतु और शनि भी आपके लिए शुभ हैं। राहु शुभ गोचर में नहीं हैं। शुक्र राशि परिवर्तन कर जाएंगे 6 जुलाई को। मंगल का राशि परिवर्तन होगा और मंगल आपकी कुंडली में 12 जुलाई को राशि परिवर्तन कर के आगे आ जाएंगे। सूर्य 16 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे और आगे आ जाएंगे। बुध 19 जुलाई को राशि बदलेंगे और अशुभ हो जाएंगे। महीने के मध्य में गुरु और शुक्र शुभ गोचर में आ जाएंगे। 

Position of Karma and Income Place in the month of July जुलाई महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: शनि आपकी कुंडली में कर्म और आय दोनों भावों के स्वामी हैं। दोनों भावों के स्वामी जब शुभ गोचर में हैं तो निश्चित तौर पर आपको कुंडली में इसका फायदा देखने को मिलेगा। गुरु दूसरे भाव में हैं और ये धन भाव है। गुरु नौवीं दृष्टि से दशम भाव को एक्टिवेट करते हैं। ये कारोबार और नौकरी का भाव है। इस भाव के स्वामी का शुभ गोचर में चले जाना बहुत शुभ है। मंगल के धन भाव में जाने से खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं लेकिन धन आगमन में कोई कमी नहीं आएगी। कारोबार और नौकरी में कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

Relationship status in the month of July जुलाई महीने में रिलेशन की स्थिति: शुक्र जो अस्त चल रहे थे वो उदय हो जाएंगे। मेष राशि के जातक जिनका पार्टनर के साथ मन-मुटाव चल रहा था वो अब ठीक हो जाएगा। शुक्र शुभ गोचर में रहेंगे। आपका शादीशुदा जीवन बहुत ज्यादा नहीं बिगड़ेगा। परिवार में किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। केंद्र में शनि है तो आपको थोड़ी सी दिक्कत आ सकती है। पंचम भाव का स्वामी शुक्र के साथ चला गया है। सूर्य शुभ गोचर में नहीं हैं। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। 

Health status in the month of July जुलाई महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ भाव के स्वामी बुध पहले तो ठीक रहेंगे लेकिन बाद में खराब हो जाएंगे। बुध का गोचर वैसे भी पंचम में शुभ नहीं होता। सूर्य का चौथे भाव में आना सेहत के लिए शुभ नहीं है। सूर्य शुभ गोचर में नहीं हैं। ये इस भाव में अपने से बारहवें भाव में चले गए हैं। हेल्थ का स्वामी खराब स्थिति में हैं। पेट खराब होने की सम्भावना है। केतु दूसरे भाव को देख रहे हैं। बदलते मौसम की वजह से स्किन इन्फेक्शन हो सकती है। 

Status of education in the month of July जुलाई महीने में शिक्षा की स्थिति: छात्रों के लिहाज से समय सही है। कोई बहुत ज्यादा दिक्कत वाली बात नहीं है। गुरु शुभ गोचर में हैं। बुध 19 दिन तक चौथे भाव में रहेंगे। चौथे भाव में बुध का गोचर शुभ है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!