Moon in Fourth House: चंद्रमा से जुड़े ये उपाय बदल देंगे आपकी जिंदगी

Edited By Prachi Sharma,Updated: 25 Sep, 2024 08:27 AM

बर्थ चार्ट का चौथा घर सबसे महत्वपूर्ण घरों में से एक है क्योंकि यह जीवन में मिलने वाले सुखों को कंट्रोल करता है। सुख किसी भी व्यक्ति के जीवन में बहुत बड़ा  मोटिवेशन होता है। जीवन को रनिंग मोड में रखने के लिए सहायक होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Moon in Fourth House: बर्थ चार्ट का चौथा घर सबसे महत्वपूर्ण घरों में से एक है क्योंकि यह जीवन में मिलने वाले सुखों को कंट्रोल करता है। सुख किसी भी व्यक्ति के जीवन में बहुत बड़ा  मोटिवेशन होता है। जीवन को रनिंग मोड में रखने के लिए सहायक होते हैं। चंद्रमा तन, मन और धन और सोचने के कारक होते हैं। साथ ही चंद्रमा मन की शांति के भी कारक होते हैं। मन की शांति और सुख एनर्जी तो जीवन में विलक्षण बड़े ही जबरदस्त प्रभाव लेकर आएंगे। चंद्रमा चौथे घर में जीवन के सुखों का कंट्रोलर तो बन जाते हैं लेकिन यह इंसान के अंदर के अन्य पहलू को जीवन में प्रभावित करना शुरू कर देते हैं। चौथा घर खाली सुखों तक ही सीमित नहीं होता है। चौथे घर का एवेन्यू बहुत ही ब्रॉड है और बहुत ही फैला हुआ है। तो आइए जानते हैं कि चंद्रमा कुंडली में किस वजह से होते हैं और यह जीवन की दिशा-दशा को किस तरह से प्रभावित करते हैं।  

चौथा घर खाली सुखों का नहीं है यह मां का भी कारक होता है। मां की हेल्थ, मां से संबंध और अपने जीवन में मां से प्रभावित किस तरह से रहेगा। यह सारा कुछ चौथे घर से पता लग जाता है। चंद्रमा का साइज एक जैसा नहीं रहता, यह अपना आकार बदलता रहता है। इसी तरह से चंद्रमा कुंडली में जहां भी होते हैं, उस घर के प्रति उतार-चढ़ाव लेकर आते हैं लेकिन चौथे घर में चंद्रमा के एक अपवाद है कि चंद्रमा चौथे घर में होंगे तो सुखों में कभी भी उतार-चढ़ाव नहीं लेकर आएंगे। यहां पर चंद्रमा की डिफॉल्ट सेटिंग यह है कि इंसान का ज्यादातर जीवन सुख में रहता है। चंद्रमा व्यक्ति को जीवन में आनी वाली परेशानियों का हल करने के रास्ते देते रहते हैं।    

PunjabKesari  Moon in Fourth House

इंसान परिवार के साथ बहुत ही जुड़े हुए व्यक्ति होते हैं। यह अपने परिवार को लेकर बहुत ही डेडिकेटेड और इमोशनल होते हैं। ऐसे लोग घर के बाहर जाकर कमा नहीं पाते हैं क्योंकि यह घर के प्रति बहुत ही जुड़े होते हैं। अगर यह लोग हद से ज्यादा होमसिक होते हैं, तो यह इनकी तरक्की के लिए बांधा पैदा कर सकते हैं। अगर चौथे चंद्रमा वाले लोग ज्यादा होमसिक न हो तो अपन जीवन में जल्दी कामयाब हो सकते हैं। यह लोग सभी की मदद करने में हमेशा तैयार रहते हैं लेकिन जब इनका हेल्प लेने का समय आता है, तो बहुत सारे लोग इन्हें धोखा दे जाते हैं। इनकी लाइफ तब चेंज होनी शुरू हो जाती है, जब यह पैसों को सेव करना शुरू कर देते हैं। अपनी जरूरतों को मार कर पैसे सेव करना इनके जीवन के लिए घातक साबित हो सकता है। जितना यह लोग पैसे खर्च करेंगे इनकी इनकम बढ़ती चली जाएगी। वाहन के मामले में भी इन लोगों को बहुत सारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चंद्रमा चौथे घर में हो तो उस समय अपने वाहन को लेकर उसमें आठ छुआरे लाल कपड़े में बांधकर रख दें। ऐसा करने से वाहन से जुड़ी परेशानी दूर हो जाएगी।

PunjabKesari  Moon in Fourth House

चौथे घर के चंद्रमा शुभ नहीं है। यह शनि के ऊपर, बृहस्पति के ऊपर के ऊपर भी डिपेंडेंट रहता है। अगर कुंडली में बृहस्पति अच्छे होंगे तो चंद्रमा इंसान को बहुत बढ़िया नतीजे देंगे। जीवन में तरक्की और सुखों की प्राप्ति होगी। शनि अच्छे होंगे तो यह आपके सुखों में कभी कमी नहीं आने देंगे लेकिन वहीं अगर चंद्रमा खराब हो जाए, तो जीवन में बहुत सारी परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं। इस चंद्रमा के सबसे बड़े दुश्मन राहु और केतु होते हैं। यहां पर अगर चंद्रमा के साथ राहु और केतु आ जाए तो इंसान के जीवन में बहुत सारी मुश्किले पैदा कर देते हैं। चंद्रमा के खराब होने पर इंसान को प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में भी कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

खराब चंद्रमा को सही करने के लिए अपने सीधे मे एक चांदी का कड़ा पहन कर रखें। यहां पर एक चीज का परहेज करना बहुत जरूरी है जैसे- दूध और चावल का व्यापार करना व्यक्ति के जीवन में कई सारे उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। चंद्र की चीजों का दान करना अच्छा होता है लेकिन चंद्र की चीजों को बेचना फायदेमंद नहीं होता है। चंद्रमा चौथे घर में हो तो व्यक्ति को कपड़े का काम बहुत अच्छे से सूट करता है। यह चंद्रमा बहुत अच्छे लाभ देगा अगर व्यापार या कारोबार घर के बड़ों के नाम पर चलाया जाए।

उपाय: चंद्रमा किसी न किसी तरह से मन की शांति खराब कर रहा है या जीवन में किसी तरह की परेशानी लेकर आ रहा है, तो साल में एक बार घर में कोई हवन या मांगलिक कार्य जरूर करवाया जाए और यह जरूर कोशिश करें कि उस हवन में माता-पिता शामिल हो सके। ऐसा करने से चंद्रमा चौथे घर वालों को अच्छे नतीजे देना शुरू कर देगा। साथ ही रोज सुबह उठकर पानी में शहद की एक बूंद डालकर पिएं। इस उपाय को हर साल में 40 दिन लगातार करने से जीवन में सफलता मिलती है और चंद्रमा जीवन के सुखों में बहुत तेजी से बढ़ोतरी करते हैं। इस केतु चंद्रमा का एक उपाय है। केतु की शांति के लिए आवारा कुत्तों को हर साल में डेढ़ महीना कुछ न कुछ खाने के लिए दें। इस उपाय को करने से चंद्रमा आपके फेवर में फैसला करेगा।

PunjabKesari  Moon in Fourth House
 

Related Story

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!