Mumba Devi Temple: 400 साल पुरानी भक्ति की अद्भुत धरोहर का क्रेंद है मां मुंबा देवी का यह अनोखा मंदिर

Edited By Sarita Thapa,Updated: 04 Apr, 2025 02:05 PM

mumba devi temple

Mumba Devi Temple: भारत के हर एक कोने में आपको कोई न कोई अनोखा और चमत्कारी मंदिर देखने को मिलेगा। ऐसा ही एक माता रानी का प्रसिद्ध हिंदू मंदिर  मुंबई के महाराष्ट्र में स्थित है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mumba Devi Temple: भारत के हर एक कोने में आपको कोई न कोई अनोखा और चमत्कारी मंदिर देखने को मिलेगा। ऐसा ही एक माता रानी का प्रसिद्ध हिंदू मंदिर  मुंबई के महाराष्ट्र में स्थित है। यह मंदिर देवी मुंबा देवी को समर्पित है, जिन्हें मुंबई शहर का संरक्षक देवी माना जाता है। मुंबा देवी का यह मंदिर लगभग 400 साल पुराना है। इस मंदिर में श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर में देवी के दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर में मां मुंबा देवी के दर्शन करने से अधूरी इच्छा पूरी होती है और जीवन में आने वाली हर परेशानी दूर होती है। तो आइए जानते हैं इस मंदिर से जुड़ी कुछ मान्यताओं के बारे में-

PunjabKesari Mumba Devi Temple


मुंबा देवी का इतिहास
मुंबा देवी के भक्त केवल महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हैं। मुंबई और उसके तटीय क्षेत्रों में रहने वाले मछुआरों को कोली कहा जाता है। कोली समाज के बंबई नाम पड़ने से पहले ही इस शहर को मुंबई बुलाते थे। मुंबई का नाम ही मुंबा देवी के नाम से पड़ा था। कोली लोगों ने ही बोरी बंदर में मुंबा देवी के मंदिर को स्थापित किया था। धार्मिक मान्यता है कि मां मुंबा देवी समुद्र से मछुआरे और पूरे शहर की रक्षा करती है। यह भी कहा जाता है कि माता के आशीर्वाद से मुंबई शहर में आने वाला हर खतरा टल जाता है।

PunjabKesari Mumba Devi Temple


मुंबा देवी से जुड़ी मान्यताएं
मुंबा देवी मंदिर में न केवल यहां के स्थानीय लोग बल्कि दूर-दूर से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। माना जाता है कि इस मंदिर में सच्चे मन से मां मुंबा देवी के दर्शन करने से मनचाही मुराद पूरी होती है। घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस मंदिर को लेकर एक मान्यता है कि मां मुंबा देवी के प्रतिमा की सीध में सिक्के चिपकाने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कहा जाता है कि अगर सिक्का दीवार पर चिपक जाता है तो मां जल्द ही जीवन में खुशियां भर देती है।  यहां के लोग कोई भी शुभ काम करने से पहले भी मां मुंबा देवी की पूजा करते हैं।

PunjabKesari Mumba Devi Temple







 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

90/5

15.0

Mumbai Indians

Sunrisers Hyderabad are 90 for 5 with 5.0 overs left

RR 6.00
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!