Nag Panchami Special: नागद्वारी मेले का हुआ आगाज, 1 लाख से अधिक श्रद्धालु करेंगे नाग देवता के दर्शन

Edited By Prachi Sharma,Updated: 09 Aug, 2024 10:05 AM

nag panchami special

1 अगस्त से मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में नागद्वारी यात्रा की शुरुआत हो चुकी है और इसे मिनी अमरनाथ यात्रा के नाम से जाना जाता है। ये यात्रा सबसे कठिन यात्राओं में से एक मानी जाती है। देश-विदेश से भक्त यहां नाग देवता के दर्शन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Nag Panchami Special: 1 अगस्त से मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में नागद्वारी यात्रा की शुरुआत हो चुकी है और इसे मिनी अमरनाथ यात्रा के नाम से जाना जाता है। ये यात्रा सबसे कठिन यात्राओं में से एक मानी जाती है। देश-विदेश से भक्त यहां नाग देवता के दर्शन करने के लिए आते हैं। आज नागपंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में आज के दिन खास तौर पर नागद्वारी मेला लगता है। रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले दिनों में 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं और आज 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान लगाया जा रहा है। नागलोक तक पहुंचने के लिए दुर्गम और खौफनाक रास्तों को पार करना पड़ता है। इसके बाद ही नागदेव के दर्शन करने का पुण्य प्राप्त होता है। नागपंचमी के खास अवसर पर भक्तों के अंदर काफी उमंग देखने को मिल रही है। 

नाग देवता के दर्शन करने के लिए भक्त 14 किलोमीटर का दुर्गम सफर तय कर रहे हैं। इस शुभ अवसर पर परिवहन विभाग ने 400 वाहनों को आने-जाने के लिए परमिट दिया है। इसके अलावा भक्तों को किसी भी तरह की दिक्कत या आपदा का सामना न करने पड़े, इससे बचने के लिए जिला डिस्ट्रिक्ट होमगॉर्ड और  30 डॉक्टर्स की ड्यूटी लगा दी गई है। रास्ते में विश्राम करने के लिए जंगल में कैंप का भी भरपूर इंतजाम है। 

नागपंचमी के अवसर पर विशेष इंतजाम 
एस.डी.एम पिपरिया संतोष तिवारी के अनुसार नागपंचमी पर ज्यादा भक्तों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है इसलिए आज के लिए कुछ खास इंतजाम किये गई हैं। सीढ़ियों वाले रास्ते से भक्तों के समूहों को अलग-लग भेजा जाएगा ताकि किसी भी तरह की परेशानी न आए। 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!