Breaking




Shardiya navratri 2024: नवरात्रि में घर ले आएं ये 5 चीजें, मां की कृपा से भरेगी झोली

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Oct, 2024 08:16 AM

Shardiya navratri 2024: साल 2024 में 03 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। सनातन धर्म में नवरात्रि को बेहद शुभ व पवित्र माना जाता है। साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें दो प्रमुख रूप से शारदीय और चैत्र नवरात्रि मनाई...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya navratri 2024: साल 2024 में 03 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। सनातन धर्म में नवरात्रि को बेहद शुभ व पवित्र माना जाता है। साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें दो प्रमुख रूप से शारदीय और चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है। जबकि दो गुप्त नवरात्रि भी मनाई जाती हैं। यह पर्व 9 दिन तक चलता है, जो माता जगत जननी दुर्गा को समर्पित होते हैं। इन 9 दिनों में माता दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा और आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के दिनों में माता रानी भक्तों के बीच रहती हैं और भक्त जो भी सच्चे मन से मांगते हैं, उनकी मुरादें पूरी होती हैं। शारदीय नवरात्रि सर्वपितृ अमावस्या के बाद शुरू होती हैं। चूंकि पितृपक्ष में सभी शुभ कार्य व नई चीज खरीदने पर रोक लग जाती है और नवरात्रि शुरू होते ही ये सब शुभ माना जाता है। शास्त्रों में नवरात्रि शुरू होते ही 9 दिनों में कुछ विशेष चीजें घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है। इन चीजों से माता रानी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। नवरात्रि के दौरान भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए क्या-क्या घर ला सकते हैं। जिससे आपको शुभ फल प्राप्त हों तो आईए जानते हैं कौन सी हैं वो शुभ चीजें...

PunjabKesari Navratri par kya kare

सबसे पहले है चांदी का सिक्का धार्मिक रूप से नवरात्रि के दिनों में चांदी का सिक्का घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में इस सिक्के की पूजा करने से घर में समृद्धि होती है और धन की कमी नहीं रहती है।

PunjabKesari Navratri par kya kare

अगर आप चांदी का सिक्का न ला सके तो आप अपने घर तुलसी का पौधा ला सकते हैं। तो अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो नवरात्रि के अवसर पर इसे लाना अत्यंत शुभ होता है। तुलसी के पौधे को नवरात्रि में लाकर उसकी पूजा करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

PunjabKesari Navratri par kya kare

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है तो नवरात्रि के दौरान घर में माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति लाना भी शुभ होता है। माता लक्ष्मी को माता दुर्गा का ही एक स्वरूप माना जाता है और उनकी पूजा से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। आर्थिक परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है।

PunjabKesari


इसके अलावा नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा को 16 श्रृंगार अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। महिलाएं माता रानी को 16 श्रृंगार अर्पित करती हैं। जिससे उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में, नवरात्रि में श्रृंगार का सामान घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

PunjabKesari Navratri par kya kare


इस नवरात्रि अपने घर में इन चीजों को ज़रूर लाएं और माता रानी का आशीर्वाद पाएं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!