October 2024 Predictions: अक्टूबर में ग्रहों की चाल करेगी हैरान, इन राशियों पर होगी धन वर्षा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Sep, 2024 04:47 PM

october 2024 predictions

अक्टूबर का महीना ज्योतिष की दृष्टि से बहुत ही गजब का रहने वाला है। महीने की शुरुआत में ही 2 अक्टूबर को पहले तो सूर्य ग्रहण लगेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Astrological Transits for October 2024: अक्टूबर का महीना ज्योतिष की दृष्टि से बहुत ही गजब का रहने वाला है। महीने की शुरुआत में ही 2 अक्टूबर को पहले तो सूर्य ग्रहण लगेगा। फिर चार बड़े ग्रह बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति इसी अक्टूबर महीने से उल्टी चाल भी चलेंगे। 9 अक्टूबर से लेकर अगले साल 4 फरवरी 2025 तक 119 दिन बृहस्पति वक्र रहेंगे यानी उल्टी चल चलेंगे। अब यह जो अक्टूबर का महीना है और ग्रहों का जो महा खेल होने जा रहा है, वह सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा लेकिन 6 राशियों को तो जबरदस्त कामयाबी देगा। किस तारीख को कौन सा ग्रह राशि परिवर्तन कर रहा है और अक्टूबर महीने में ग्रहों के इस खेल का विभिन्न राशियों पर क्या असर पड़ेगा और लकी रशिया कौन सी रहने वाली है जानते हैं-

PunjabKesari October 2024 Predictions

पहले तो 2 अक्टूबर को इस साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण लगभग 6 घंटे रहेगा और यह इस विदा लेते हुए साल 2024 की सबसे बड़ी खगोलीय घटना तो होगी ही लेकिन साथ ही इससे ज्योतिष की दुनिया में भी बड़ी हलचल होगी। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि जिस समय सूर्य ग्रहण शुरू होगा, उस समय भारत में रात होगी इसलिए भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा लेकिन यह सभी राशियों पर तो असर डालेगा ही।

सूर्य ग्रहण के बाद अक्टूबर महीने में ही चार बड़े ग्रहों सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन होने वाला है। सबसे पहले देवगुरु बृहस्पति 9 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से वृषभ राशि में वक्री होकर उल्टी चाल चलेंगे और इस अवस्था में 119 दिन रहेंगे। 

बुध ग्रह 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे। उसके बाद शुक्र 13 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। उसके 3 दिन बाद 17 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन होगा और वह अपनी नीच तुला राशि में गोचर करेंगे। सबसे अंत में ग्रहों के सेनापति मंगल 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 46 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि मंगल की नीचे राशि है यानी अक्टूबर महीने में दो ग्रह सूर्य और मंगल अपनी नीच राशियों में गोचर करेंगे। सूर्य जब 17 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करेंगे तो कार्तिक महीना भी शुरू हो जाएगा।

PunjabKesari October 2024 Predictions

अब किस राशि के लिए ग्रहों का खेल कैसा रहने वाला है, जानते हैं
मेष: सबसे पहले मेष राशि की बात करते हैं तो मेष राशि वाले बहुत भाग्यशाली रहने वाले हैं क्योंकि ग्रहों की चाल मेष राशि वालों की जिंदगी में इस महीने कमाल दिखाने वाली है। मेष राशि वालों के जीवन में काफी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकता है। करियर के लिहाज से भी यह महीना आपके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होने वाला है। प्रमोशन का तोहफा भी मिल सकता है और अगर प्राइवेट सेक्टर में हैं तो बेहतर पैकेज पर किसी बड़ी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर मिल सकता है। अगर आप बिजनेस करते हैं तो अब मुनाफा कमाने का बेहतरीन मौका आपके हाथ आएगा। समाज में आपका स्टेटस भी बढ़ेगा।

वृषभ: वृषभ राशि में देवगुरु बृहस्पति इस महीने उल्टी चाल चलेंगे इसलिए वृषभ राशि वालों को मिले-जुले फल मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन लव लाइफ थोड़ा प्रभावित हो सकती है इसलिए वाद-विवाद से खुद को दूर रखना होगा। थोड़ा स्वास्थ्य पक्ष का भी ख्याल रखना होगा वैसे आपके यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी।

मिथुन: मिथुन राशि वाले बहुत लकी रहने वाले हैं क्योंकि ग्रहों की चाल आपके लिए मददगार साबित होगी। लग्जरी लाइफ के प्रतीक माने जाने वाले शुक्र ग्रह आपके सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करेंगे और धन लाभ के अवसर भी आपको प्रदान करेंगे। लव लाइफ भी आपकी बेहतर होगी, प्रेम संबंध परवान चढ़ेगा।

कर्क: कर्क राशि में मंगल ग्रह इस महीने गोचर करेंगे और यह मंगल की नीच राशि भी है इसलिए थोड़ा चोट आदि से सावधान रहना होगा।वैसे अन्य ग्रहों की स्थिति आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगी। लव लाइफ भी बेहतर होगी और आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

सिंह: अक्टूबर में ग्रहों का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आपको अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आपको अपने करियर में कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है या नई नौकरी का भी प्रस्ताव मिल सकता है। मां लक्ष्मी की आप पर कृपा बनी रहेगी।

कन्या: अक्टूबर में ग्रहों के गोचर का शुभ प्रभाव कन्या राशि वालों के जीवन में भी देखने को मिलेगा। इनकी आमदनी बढ़ सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होने की उम्मीद रहेगी। कर्ज चुकाने में सफल हो सकते हैं। बिजनेस में नया निवेश मिल सकता है या आप अपने काम का विस्तार करने में सफलता पा सकते हैं।

तुला: तुला राशि वालों के लिए यह महीना मिला-जुला रहने वाला है। करियर में सफलता मिलेगी लेकिन लव लाइफ थोड़ी प्रभावित हो सकती है। प्रमोशन का योग बनेगा और विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी परंतु स्वास्थ्य पक्ष का थोड़ा ख्याल रखना होगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि की बात करते हैं तो वृश्चिक राशि वालों की लव लाइफ पहले से बेहतर होती जाएगी। रोमांस के मौके मिलेंगे। नया फ्लैट या वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ मिलेगी।

PunjabKesari October 2024 Predictions

धनु: धनु राशि वालों की तो जैसे लॉटरी खुलने वाली है। कई स्रोतों से इनकम हासिल होगी और लंबे समय से अटकी हुई समस्याओं का भी हल निकालेंगे। प्रमोशन का योग भी बनेगा और बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी बड़ी कंपनी में भी स्विच कर सकते हैं। आपकी पर्सनैलिटी निखर कर सामने आएगी और लोग आपसे प्रभावित होंगे।

मकर: मकर राशि वालों के लिए भी यह महीना मिला-जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से नई गाड़ी खरीद सकते हैं। किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए समय बढ़िया है। कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं लेकिन वाहन सावधानी से चलाना होगा और स्वास्थ्य पक्ष का आपको ख्याल रखना होगा।

कुंभ: ग्रहों का राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों को शानदार सफलता देने वाला है। आपके कई अटके काम बनते चले जाएंगे। कोर्ट- कचहरी के मामले में भी सफलता मिलेगी। विदेश से भी अच्छी खबर मिलेगी। बिजनेस में भी कामयाबी मिलेगी और कोई नई प्रॉपर्टी भी आप बना सकते हैं।

मीन: मीन राशि वालों को मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति तो मजबूत होगी लेकिन करियर में थोड़ा स्ट्रगल का सामना भी करना पड़ेगा। विरोधी थोड़ा परेशान कर सकते हैं लेकिन अंतिम जीत आपकी ही होगी। स्वास्थ्य पक्ष का आपको ख्याल रखना होगा लेकिन संतान की तरफ से कोई गुड न्यूज़ मिलेगी।

गुरमीत बेदी

9418033344

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!