Breaking




ये मंत्र बोलते हुए शिव जी को चढ़ाएं ये फूल, रोग-शोक का होगा नाश

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 May, 2020 07:58 AM

offer this flower to shiv ji while uttering these mantra

हिन्दू धर्म से जुड़े शास्त्रों में ऐसे अनेक पेड़-पौधों का उल्लेख है जो न सिर्फ मनुष्य जीवन को आसान बनाते हैं बल्कि बहुत-सी परेशानियों से भी बचाते हैं। आक ऐसा ही एक पौधा है जो आपको परिवार और जीवन में अनेक परेशानियों से मुक्ति दिला सकता है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

हिन्दू धर्म से जुड़े शास्त्रों में ऐसे अनेक पेड़-पौधों का उल्लेख है जो न सिर्फ मनुष्य जीवन को आसान बनाते हैं बल्कि बहुत-सी परेशानियों से भी बचाते हैं। आक ऐसा ही एक पौधा है जो आपको परिवार और जीवन में अनेक परेशानियों से मुक्ति दिला सकता है।  

PunjabKesari Offer this flower to Shiv ji while uttering these mantra

सफेद आक  को ‘मंदार’, आक, ‘अर्क’ और अकौआ भी कहते हैं। इसका पौधा छोटा और छत्तादार होता है। हरे सफेदी लिए पत्ते पकने पर पीले रंग के हो जाते हैं। इसके छोटे छत्तादार सफेद फूल पर रंगीन चित्तियां होती हैं। आक की शाखाओं में दूध निकलता है। यह गर्मी के दिनों में रेतीली भूमि पर होता है। चौमासे में पानी बरसने पर सूख जाता है।

PunjabKesari Offer this flower to Shiv ji while uttering these mantra

यह भ्रान्ति है कि आक का पौधा विषैला होता है तथा मनुष्य को मार डालता है। इसके विपरीत यदि आक का सेवन उचित मात्रा में, उचित तरीके से, चतुर वैद्य की निगरानी में किया जाए तो अनेक रोगों में इससे बड़ा लाभ होता है। सफेद आक का पौधा आसानी से कहीं भी मिल सकता है। वैसे अधिकतर यह शुष्क और ऊंची भूमि में देखने को मिलता है। सफेद आक का पौधा करीब 5 फुट चौड़ा और 7 फुट ऊंचा होता है। इसके पत्ते बरगद के पत्तों के समान मोटे होते हैं। सामान्य आक के पत्ते हरे रंग के होते हैं, लेकिन सफेद आक के पत्ते सफेद रंग के ही होते है।

शिवजी के पूजन में इसके सफेद रंग के फूलों का प्रयोग होता है जो भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं क्योंकि भगवान शिव का पसंदीदा रंग भी सफेद है। सफेद आक के फूलों से शिव पूजन करें, भोले बाबा की कृपा होगी।

PunjabKesari Offer this flower to Shiv ji while uttering these mantra

श्वेतार्क की समिधाओं में ‘ऊँ जूं स: रुं रुद्राय नम: स: जूँ ऊँ’ मंत्र जपते हुए हवन सामग्री होम किया करें रोग-शोक का नाश होने लगेगा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!