Omkareshwar Temple: शिवलिंग के ऊपर जलती है 3 चमत्कारिक ज्योति, जानें क्या है इसका रहस्य

Edited By Sarita Thapa,Updated: 16 Mar, 2025 02:44 PM

omkareshwar temple

Omkareshwar Temple: भारत में कई प्राचीन और रहस्यमयी मंदिर स्थापित है। ऐसा ही एक भगवान शिव का चमत्कारी मंदिर है। जो 12 ज्योतिर्लिंगों में एक हैं। जिसका नाम ओंकारेश्वर मंदिर है। यह राजधानी दिल्ली से करीब 900 किमी दूर मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Omkareshwar Temple: भारत में कई प्राचीन और रहस्यमयी मंदिर स्थापित है। ऐसा ही एक भगवान शिव का चमत्कारी मंदिर है। जो 12 ज्योतिर्लिंगों में एक हैं। जिसका नाम ओंकारेश्वर मंदिर है। यह राजधानी दिल्ली से करीब 900 किमी दूर मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित है। ओंकारेश्वर मंदिर नर्मदा नदी के बीचो- बीच शिवपुरी नामक द्वीप पर है। महादेव की मायावी चौखट जहां शिव पार्वती का वास है ,जो शक्ति त्रेतायुग से आज कलयुग में भी कायम है। जहां हर रोज़ करोड़ो लोगो के सिर झुक जाता है। इस मंदिर के रहस्य के बारे में कई सालो से विज्ञान भी जान नहीं सके हैं। 

PunjabKesari Omkareshwar Temple

इस मंदिर की ये मान्यता है कि हर रोज़ शयन आरती के बाद भगवान शिव और मां पार्वती विश्राम करते हैं। इसके साथ ही मनोरंजन के लिए चौपड़ पासा यानि चौसर भी खेलते हैं। मंदिर के पुजारी और प्रबंधक प्रति दिन भोलेनाथ के लिए उनका आसन लगाते हैं और अगली ही सुबह आसन पर सिलवटें और चौसर के पासे पलटें दिखाई देते हैं। 

PunjabKesari Omkareshwar Temple

इस मंदिर को लेकर लोगों की आस्था और विश्वास के कारण ही ये है की क्षाकशात महादेव वास करते हैं। इसके साथ महादेव हर रोज चांदी के झूले पर झूला झूलते दिखाई देते हैं। इस मंदिर की एक और विशेषता ये है कि आप देशभर में कितने ही तीर्थ क्यों न कर लें जब तक उन सभी तीर्थों का जल ओंकारेश्वर मंदिर के शिवलिंग पर नहीं चढ़ा देते तब तक यात्रा को पूर्ण नहीं माना जाता। इस मंदिर के दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से बहुत श्रद्धा-भाव के साथ आते हैं। साथ ही  शिवलिंग के ऊपर 3 ज्योति जलती हैं, जो ब्रहा, विष्णु, महेश की प्रतीक है और यही इस ज्योतिर्लिंग का खासियत है। 

PunjabKesari Omkareshwar Temple

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Sunrisers Hyderabad

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!