mahakumb

हिमाचल की बड़ी अौर रहस्यमयी गुफा, कोई नहीं करता अंदर जाने की हिम्मत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 11:18 AM

pandav cave in solan

हिमाचल के सोलन जिले के करोल पहाड़ में एक रहस्मयी गुफा है। जिसे पांडव गुफा भी कहा जाता है। इस गुफा में भगवान शिव अौर पांडवों ने तपस्या की

हिमाचल के सोलन जिले के करोल पहाड़ में एक रहस्मयी गुफा है। जिसे पांडव गुफा भी कहा जाता है। इस गुफा में भगवान शिव अौर पांडवों ने तपस्या की थी। यह गुफा यहां से चलकर हरियाणा के कालका-पंचकूला के पास निकलती है। पांडव इसका उपयोग रहने व आने जाने में करते थे। यह गुफा हरियाणा को हिमाचल से जोड़ती है। इस गुफा का रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया है। 
PunjabKesari
माना जाता है कि इस गुफा में भगवान शिव अौर उनका परिवार रहता था। गुफा के अंदर कई शिवलिंग बने हुए हैं। स्थानीय लोग सावन के महीने में यहां भोलेनाथ की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि गुफा के अंदर कई अजीबोंगरीब चीजें हैं जिन्हें देखने के बाद किसी की अंदर जाने की हिम्मत नहीं होती।
PunjabKesari
एक अन्य मान्यता के अनुसार यहां पांडवों ने तपस्या की थी। गुफा के अंदर थोड़ी दूरी पर एक विशाल झील है। कहा जाता है कि दो साधु इस गुफा का रहस्य जानने के लिए अंदर गए थे लेकिन कभी वापिस नहीं आए। यह गुफा बहुत बड़ी है। कुछ लोग इसमें एक किमी. तक ही गए हैं। गुफा के अंदर शिवलिंग, शेषनाग जैसी आकृतियां देखने को मिलती है। यहां तक की वैज्ञानिकों ने भी इस गुफा का मुआयना किया, जिन्होंने अंदेशा जताया कि इसके भीतर बड़ी झील हो सकती है। 
PunjabKesari
गुफा तक पहुंचने के लिए चोटी के शिखर पर जाना पड़ता है। यहां चोटी पर एक छोटा सा मंदिर है। जिसमें 2-3 प्रतिमाएं रखी हुई हैं अौर बीच में एक हवन कुंड है। मंदिर के साथ ही एक धर्मशाला है, जिसमें दो कमरे हैं। इस गुफा का एक सिरा कालका के साथ लगते पिंजौर में निकलता है। कहते हैं कि पहाड़ा का पानी इस गुफा से होता हुआ पिंजौर तक पहुंच जाता है। इस बारे में वैज्ञानिकों ने भी पाया कि यहां पानी के साथ बहे ओक पेड़ के पत्ते पिंजौर में निकलते हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!