Phnom Penh Royal Palace in Cambodia: चांदी की 5000 टाइल्स से बनी है कंबोडिया में स्थित पगोड़ा की फर्श

Edited By Prachi Sharma,Updated: 27 Aug, 2024 12:29 PM

phnom penh royal palace

कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह पहली बार आने वाले लोगों को लिए आश्चर्य से कम नहीं है। यह मेकॉन्ग, टोन्ले सैप और बास्सक नदियों के मिलन बिंदु पर स्थित है। यहां का हर एक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Phnom Penh Royal Palace in Cambodia: कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह पहली बार आने वाले लोगों को लिए आश्चर्य से कम नहीं है। यह मेकॉन्ग, टोन्ले सैप और बास्सक नदियों के मिलन बिंदु पर स्थित है। यहां का हर एक नजारा बहुत ही अद्भुत है। यहां की सजीव संस्कृति, प्राकृतिक नजारे और भरपूर ऊर्जा देखने को मिलती है। यहां की हर एक जगह के पीछे अलग-अलग तरह के इतिहास छुपे हुए हैं। इस शहर में आप बौद्ध मंदिर और फ्रेंच औपनिवेशिक काल की वास्तुकला के दर्शन कर सकते हैं। साथ ही इस शहर की वाइब्रेंट नाइट लाइफ देखने लायक होती है। 

PunjabKesari  Phnom Penh Royal Palace

Silver Pagoda is an example of architecture वास्तुकला की मिसाल है सिल्वर पगोड़ा
नोम पेन्ह का रॉयल पैलेस कंबोडिया भव्यता और सादगी के मिश्रण की एक अनोखी मिसाल है। कंबोडिया का रॉयल पैलेस यहां के राजा का निवास स्थान है। साथ ही इसे पारंपरिक खमेर वास्तुकला का बेहद खास मिसाल माना जाता है। पैलेस ग्राउंड की बहुत ही अच्छे तरीके से देखभाल की जाती है। वॉट प्रेह मोराकोट के नाम से जाने जाना वाला सिल्वर पगोड़ा भी पैलेस ग्राउंड में ही स्थित है। इस सिल्वर पगोड़ा की फर्श 5000 से भी ज्यादा टाइलों से बनी हुई है। जिसका कुल वजन पांच टन से भी अधिक है। यहां पर आने वाले पर्यटक पगोड़ा के अंदर बुद्ध की आदमकद स्वर्ण निर्मित और हीरों से जड़ित प्रतिमा को देखकर बहुत ही खुश होते हैं।

PunjabKesari  Phnom Penh Royal Palace

सुंदर पहाड़ी पर स्थित वाट नोम मंदिर
वाट नोम मंदिर नोम पेन्ह का एक बेहद रमणीय स्थल है। यह एक शांत और सुंदर पहाड़ी पर स्थित है। इसी से ही नोम पन्हे का नाम पड़ा है। मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण 1372 को हुआ था, ताकि बुद्ध जी की मेकॉन्ग नदी के किनारे बहकर आई मूर्तियों को संरक्षित किया जा सके। इस मंदिर में आकर आत्मिक शांति मिलती है। यह मंदिर हरे-भरे बगीचे के बीच स्थित है। पहाड़ों पर स्थित होने के कारण यहां से राजधानी के सुंदर नजारों का आनंद लिया जा सकता है। यह जगह पर्यटकों के साथ-साथ यहां रहने वाले लोगों का पसंदीदा स्थान है।

PunjabKesari  Phnom Penh Royal Palace

फ्सेर थ्मई से जानिए जीवन शैली को
माना जाता है कि किसी भी जगह की जीवनशैली और संस्कृति को जानने के लिए उस जगह के बाजार का नेतृत्व करना बहुत जरूरी होता है। नोम पेन्ह की जीवनशैली और संस्कृति के बारे में पता लगाने के लिए यहां आने वाले पर्यटकों को 'फ्सेर थ्मई' में जरूर जाना चाहिए। यह बाजार एक प्रभावशाली आर्ट डेको संरचना में स्थित है। इसमें एक शानदार गुंबद के साथ कई विंग्स बनी हुई हैं। इसके साथ कई तरह की दुकानें बनी हुई है।

कब जाएं ?
कंबोडिया का मौसम वैसे तो बहुत गर्म और आर्द्र रहता है। यहां पर वैसे तो किसी भी मौसम में जाया जा सकता है। यहां पर सबसे किसी भी मौसम में जा सकते हैं लेकिन नवंबर से फरवरी का महीना उत्तम समय माना जाता है।

PunjabKesari  Phnom Penh Royal Palace

कहां ठहरे ?
नोम पेन्ह  में ठहरने के लि
ए अपने बजट के अनुसार कई विकल्प मिल जाते हैं। साथ ही यहां पर आप स्पा और रिज़ॉर्ट में भी ठहर सकते हैं और किसी किफायती होटल में भी रूक सकते हैं।

टुओल स्लेंग नरसंहार संग्रहालय
कंबोडिया की यात्रा अधूरी मानी जाएगी अगर आप यहां के इतिहास के बारे में नजर नहीं डालेंगे। टुओल स्लेंग पहले एक हाई स्कूल हुआ करता था। जिसका इस्तेमाल 1975 से 1979 से  खमेर रूज़ के शासनकाल में एक यातना केंद्र के रूप में किया जाता था। इस जगह को 'एस-21' के नाम से जाना जाता है। इस जगह पर आने वाले पर्यटकों को यहां पर पुराने समय में हुए अत्याचारों के बारे में बताया जाता है।

PunjabKesari  Phnom Penh Royal Palace

टोन्ले सैप लेक
टोन्ले सैप को दक्षिण-पूर्व का सबसे बड़ा और ताजे पानी की झील माना जाता है। यह कंबोडिया के मध्य में स्थित है। यहां पर मछलियों की गिनती सबसे ज्यादा होने के कारण यह जगह पर प्रसिद्ध है। इस झील के पानी में मछलियों की गिनती दुनिया के चौथे स्थान पर आता है। यहां पर आ रहे पर्यटक बोट पर सवार होकर यहां आसपास रह रहे मछुआरों के जीवन से रूबरू बो सकते हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!