ममता कुलकर्णी 2 दिन बाद फिर महामंडलेश्वर बनीं, इस्तीफा नामंजूर

Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 Feb, 2025 07:31 AM

prayagraj

ममता कुलकर्णी 2 दिन बाद फिर महामंडलेश्वर बन गईं। उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। इस आशय का वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी गुरु ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

प्रयागराज (इंट.): ममता कुलकर्णी 2 दिन बाद फिर महामंडलेश्वर बन गईं। उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। इस आशय का वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी गुरु ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। ममता ने 2 दिन पहले 10 फरवरी को इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर महामंडलेश्वर पद छोड़ने की घोषणा की थी।  उन्होंने कहा कि किन्नर अखाड़े में लोग आपस में झगड़ रहे हैं। इससे दुखी हूं। मैं 25 साल से साध्वी हूं, आगे भी साध्वी रहूंगी।

प्रयागराज महाकुंभ में 24 जनवरी को ममता को महामंडलेश्वर बनाया गया था। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका पिंडदान और पट्टाभिषेक करवाया था। 

ममता को नया नाम श्रीयामाई ममता नंद गिरि मिला था। करीब 7 दिन तक वह महाकुंभ में रहीं। उन्होंने कहा कि आगे चलकर वह अपना जीवन किन्नर अखाड़ा और सनातन धर्म के लिए समर्पित करेंगी।

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!