Edited By Jyoti,Updated: 22 Sep, 2020 06:43 PM

23 सितंबर यानि बुधवार को 2020 का दूसरा बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जी हां, 23 सितंबर को राहु-केतु अपनी राशि बदलेंगे। बता दें कि 23 की सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर राहु वृष राशि में गोचर करेंगे। तो वहीं उसी समय केतु भी वृश्चिक राशि में गोचर कर...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
23 सितंबर यानि बुधवार को 2020 का दूसरा बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जी हां, 23 सितंबर को राहु-केतु अपनी राशि बदलेंगे। बता दें कि 23 की सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर राहु वृष राशि में गोचर करेंगे। तो वहीं उसी समय केतु भी वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि राहु-केतु का गोचर का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह कहा जाता है। इसमें यह भी बताया गया है कि कुंडली में राहु कि स्थिति बहुत मायने रखती हैं। अगर तो इसकी दृष्टि शुभ होती है तो जातक के सभी कार्य बनने लगते हैं तो वहीं अगर इनका किसी पर बुरा प्रभाव पड़ जाए तो उसकी खुशमय जीवन में अचानक से समस्याएं आने लगती हैं। इसलिए हर कोई यही चाहता है कि उस पर राहु की कृपा बनी रहे।

क्योंकि अगर व्यक्ति पर इनका बुरा प्रभाव हो तो व्यक्ति की सोचने और फैसले लेने की शक्ति कम होने लगती है, जिसस जातक का जीवन खराब हो जाता है। यही कारण है 23 सितंबर हो रहे इस परिवर्तन का असर हर कोई अपने ऊपर शुभ चाहता है। अगर आप भी मन में ये इच्छा लिए बैठे हैं तो चलिए आपको बताते हैं इन का शुभ दिलवाने वाले कुछ खास मंत्र जिनका खासतौर पर इस परिवर्तन के दौरान जाप करना बेहद अच्छा रहेगा।
इन मंत्रों का करें जप-
राहु ग्रह का मंत्र :- ॐ नमो अर्हते भगवते श्रीमते नेमि तीर्थंकराय सर्वाण्हयक्ष कुष्मांडीयक्षी सहिताय ॐ आं क्रौं ह्रीं ह्र: राहुमहाग्रह मम दुष्टग्रह, रोग कष्ट निवारणं सर्व शान्तिं च कुरू कुरू हूं फट्।।
मध्यम मंत्र:- ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं हूं: राहुग्रहारिष्टनिवारक श्री नेमिनाथ जिनेन्द्राय नम: शान्तिं कुरू कुरू स्वाहा

राहु का पौराणिक मंत्र:- ॐ अर्धकायं महावीर्य चन्द्रादित्यविमर्दनम: सिंहिकागर्भसंभूतं तं राहुं प्रणमाम्यहम
नाम मंत्र:- राहु मंत्र
ॐ रां राहवे नम:
राहु का तांत्रोक्त मंत्र:- ॐ ऎं ह्रीं राहवे नम:
ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:
ॐ ह्रीं ह्रीं राहवे नम:
राहु का वैदिक मंत्र:-ॐ कयानश्चित्र आभुवदूतीसदा वृध: सखा कयाशश्चिष्ठया वृता
राहु मंत्र:- ॐ कयानश्चित्र आभुवदूतीसदा वृध: सखा कयाशश्चिष्ठया वृता।
