Rahu Nakshatra  Parivartan: आज राहु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 Jul, 2024 11:19 AM

5 जुलाई यानि आज राहु मीन राशि में गोचर करते हुए अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। मीन राशि के अंदर यूं तो तीन नक्षत्र हैं। राहु अपनी दशा और स्थिति के अनुसार परिणाम देता हैं। राहु का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rahu Nakshatra Parivartan: 5 जुलाई यानि आज राहु मीन राशि में गोचर करते हुए अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। मीन राशि के अंदर यूं तो तीन नक्षत्र हैं। राहु अपनी दशा और स्थिति के अनुसार परिणाम देता हैं। राहु का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। तो चलिए जानते हैं किस राशि को कैसा प्रभाव देखने को मिलेगा।

मेष राशि: आपके लिए राहु का गोचर बारहवें भाव से होगा। अब आप अपने जीवन को नए सिरे से शुरुआत करोगे। इस दौरान आपके खर्चों में लगाम लगेगी। बुध और राहु का कॉम्बो खर्चों को बढ़ा देता है। शनि कृपण के कारक हैं। इसके बाद आपका टाइम वेस्ट होना रुक जाएगा। जिन लोगों का काम विदेश से जुड़ा है उनके लिए खुशियों की बौछार आने वाली है। शनि स्लो कारक हैं। कुछ न कुछ खर्चे हस्पतालों की तरफ हो सकते हैं। किसी न किसी हस्पताल में पैसा जरूर दान करते रहें।  ये नया प्लान बनाने का समय है।

वृष राशि: आपके लिए ये परिवर्तन ग्यारहवें भाव में होगा। ये आपके लिए सफलता का घर है। आपको कुछ न कुछ आभास होगा कि आपके साथ कुछ न कुछ अलग होने वाला है। अगले साढ़े सात महीने आपको व्यापार में मुनाफा देखने को मिलेगा। एकदम से आपको सफलता देखने को मिलेगी। योगा को अपने जीवन का हिस्सा बना लें। बड़े भाइयों के साथ किसी न किसी तरह के संबंध खराब हो सकते हैं।

PunjabKesari Rahu Nakshatra  Parivartan

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए यह गोचर आपके वर्क प्लेस पर आ रहा है। यहां पर जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी ट्रांसफर हो सकती है। व्यापार के लोग प्रेजेंट काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। कोई बहुत बड़ा निवेश करने से बचें। उपाय: मछलियों को कुछ न कुछ खिलाते रहें।

कर्क राशि: शनि की ढैया आपके ऊपर चल रही है। इस समय में आप अपने पुराने विचारों से उभरने की कोशिश करेंगे। शनि वक्री हैं और अष्टम स्थान में हैं। ये आपकी बुद्धि को ब्लॉक करेंगे। राहु आपके जीवन से भार कम करेंगे।

सिंह राशि: ये गोचर आपके लिए अष्टम भाव में हो रहा है। आप अपने जीवन से कुछ परेशान रहेंगे। जो काम करना चाहेंगे लेकिन हो नहीं पाएगा। इस समय में आपकी वाणी भी कटु हो सकती है। बिना बात के किसी न किसी के साथ विवाद हो सकता है। इसके बुरे प्रभावों से बचने के लिए हनुमान जी की उपासना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि: इनके लिए ये गोचर सप्तम भाव से होगा। जो लोग शादीशुदा नहीं हैं वो अपने जीवन के लिए कुछ न कुछ फैसले अवश्य ले सकते हैं। जो लोग मैरिड है ईगो की वजह से उनका पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी की हेल्थ को लेकर किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में काम करने वालों को कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।

तुला राशि: आपके लिए ये गोचर छठे भाव से हो रहा है। अगर आपके ऊपर कर्जा है तो आपको ऋण से मुक्त होने का बहुत से मौके मिलेंगे। यदि कोई रोग चल रहा था तो वहां से भी आपको मुक्ति देखने को मिलेगी। ये आपको सतर्क रहने का इशारा करती है। कर्जा बढ़ने की भी सम्भावना है।

PunjabKesari Rahu Nakshatra  Parivartan

वृश्चिक राशि: आपके लिए ये गोचर पंचम भाव से होगा। राहु आपको कोई नई चीज सिखाने में फायदा करेंगे। लव अफेयर करते समय सावधानी बरतें। यहां दिक्कत तब आएगी जब आप बिना सोच-समझें किसी जगह अपना धन निवेश कर देंगे। जौ को दूध में मिलकर जल प्रवाह करने से आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि: आपके चौथे भाव में राहु का गोचर होगा। इस दौरान कोई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। जो लोग विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए भी समय बहुत शुभ है। घर में कुछ बदलाव भी करेंगे।  ओवरथिंकिंग करने से बचें।

मकर राशि: तीसरे भाव में राहु का गोचर है। इस दौरान आप थोड़े गुस्से वाले हो जाएंगे। जो लोग पॉलिटिक्स में है, उनके लिए समय शुभ है। इस दौरान आपकी रिस्क लेने की कैपाबिलिटी बढ़ सकती है। भाइयों और बहनों से अपने संबंध बना कर रखें।

कुम्भ राशि: कुम्भ वालों के लिए धन स्थान पर राहु आ रहे हैं। इस दौरान आप किसी जगह निवेश कर सकते हैं। मुश्किल समय में आपको परिवार की सहायता मिलेगी। अपने खान-पान में भी कुछ बदलाव करेंगे। तामसिक भोजन की तरफ आकर्षित होंगे। धन खर्च होने की सम्भावना है। शुभ फल प्राप्त  करने के लिए  हल्दी या केसर का तिलक लगाएं।

PunjabKesari Rahu Nakshatra  Parivartan

मीन राशि: आपकी राशि में से ही राहु का गोचर चल रहा है। इस दौरान आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। लोग आपको पसंद करना शुरू कर देंगे। जीवन में संतुष्ट रहना शुरू कर दें।

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!