Rahu Transit 2025: राहु का महापरिवर्तन, कर्क राशि वालों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार!

Edited By Sarita Thapa,Updated: 23 Mar, 2025 02:01 PM

Rahu Transit 2025: राहु का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों की जिंदगी को अब बहुत खास बनाने वाला है। 18 मई से राहु की चाल में बदलाव हो रहा है। राहु की यह नई चाल कर्क राशि वालों की जिंदगी में बहुत पॉजिटिव बदलावों की शुरुआत करने वाली है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rahu Transit 2025: राहु का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों की जिंदगी को अब बहुत खास बनाने वाला है। 18 मई से राहु की चाल में बदलाव हो रहा है। राहु की यह नई चाल कर्क राशि वालों की जिंदगी में बहुत पॉजिटिव बदलावों की शुरुआत करने वाली है। अगर आपकी भी कर्क राशि है तो आने वाला समय आपके लिए आगे बढ़ाने के नए मौके लेकर आ रहा है। आपको चुनौतियों पर विजय हासिल होगी और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते चले जाएंगे। राहु का यह गोचर कर्क राशि वालों के कैरियर, परिवार और पर्सनल लाइफ में कई सुनहरे पल लाने वाला है। 

PunjabKesari Rahu Transit

ज्योतिष में राहु को पापी ग्रह कहा जाता है। शैडो ग्रह कहा जाता है। मायावी ग्रह कहा जाता है। तिलस्मी ग्रह कहा जाता है और यह ग्रह एक राशि में 18 महीने रहता है। शनि देव के बाद यह हमारे नवग्रह में दूसरा ग्रह है जो लंबे समय तक एक राशि को प्रभावित करता है। शनि अढ़ाई साल एक राशि में रहते हैं तो राहु 18 महीने एक राशि में रहता है। 2024 में राहु ने कोई राशि परिवर्तन नहीं किया था लेकिन अब 2025 में 18 मई को राहु का राशि परिवर्तन होगा और वह देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि से निकलकर शनि की कुंभ राशि में आ जाएंगे और फिर 18 महीने इसी कुंभ राशि में रहेंगे।

राहु का राशि परिवर्तन करना सचमुच में कर्क राशि वालों के लिए सफलता की नई इमारत लिखने वाला है और जिंदगी में खुशियों की बाहर लेकर आने वाला है। राहु की नई चाल कर्क राशि वालों के लिए तरक्की का समय लेकर आ रही है। कर्क राशि वालों की सफलता और समृद्धि का एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। राहु के गोचर से कर्क राशि की किस्मत बदल जाएगी।

राहु के प्रभाव से  कर्क राशि वालों के लिए करियर में बड़ी तरक्की के योग बन रहे हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो प्रमोशन या वेतनवृद्धि की संभावना है। वहीं, जो लोग अपने व्यवसाय में संघर्ष कर रहे थे, उन्हें नए प्रोजेक्ट्स और क्लाइंट्स मिलने का समय आ गया है। यह समय आपकी मेहनत के फल का आनंद लेने का है। आर्थिक दृष्टि से भी यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए काफी लाभदायक रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और निवेश से जुड़े फैसले आपके पक्ष में रहेंगे। राहु की यह स्थिति कर्क राशि वालों को नई आर्थिक ऊँचाइयों तक पहुँचाने में मदद करेगी।

PunjabKesari Rahu Transit

रिलेशनशिप 
रिश्तों के मामले में  बेहद सकारात्मक रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। अगर कोई पुरानी अनबन चल रही थी, तो वह सुलझ जाएगी। यह समय आपके रिश्तों में मिठास भरने का है। आपकी लव लाइफ बेहतर होगी और अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं. प्रेम और रोमांस के मौके आपको मिलते रहेंगे।

शिक्षा और विदेश यात्रा 
कर्क राशि के जो विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई के सपने देख रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। राहु की यह चाल शिक्षा और ज्ञान में प्रगति के संकेत दे रही है। साथ ही, विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो आपकी जिंदगी में नए अनुभव और अवसर लेकर आएंगे।

हेल्थ
सेहत के मामले में यह समय राहत देने वाला होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक जागरूक रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप जीवन की हर चुनौती को आसानी से पार कर पाएंगे। 

राहु की यह चाल कर्क राशि वालों के लिए प्रमोशन के योग भी बनाएगी और कोई बड़ा इनाम भी आपको मिल सकता है। करियर और बिजनेस में राहु हैरान कर देने वाली सफलताएं कर्क राशि वालों को देंगे। आपके विरोधी चारों खाने चित होंगे और कोर्ट-कचहरी के मामले में भी आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी। कर्क राशि वालों के लिए पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी राहु बनाएंगे। आपके कुछ ऐसे सपने भी साकार होंगे जिन्हें लेकर आप अभी निराश चल रहे हैं। नया वाहन या फ्लैट खरीदने का सपना भी राहु पुरा करेंगे। विदेश से भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

PunjabKesari Rahu Transit

गुरमीत बेदी
9418033344

Related Story

Trending Topics

United States

176/6

20.0

South Africa

194/4

20.0

South Africa win by 18 runs

RR 8.80
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!