Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Aug, 2023 11:23 AM
![rajyog](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2023_8image_07_18_050923913rajyog-ll.jpg)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में राजयोग को महत्वपूर्ण माना जाता है। हर ग्रह अपने निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करता है और यह क्रम 12 महीने ही चलता रहता है। ऐसे में जब कोई भी ग्रह गोचर करता है तो
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Rajyog 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में राजयोग को महत्वपूर्ण माना जाता है। हर ग्रह अपने निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करता है और यह क्रम 12 महीने ही चलता रहता है। ऐसे में जब कोई भी ग्रह गोचर करता है तो इसका सकारात्मक और नकारात्मक असर सभी राशियों पर पड़ता है। आज 17 अगस्त को ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करेंगे। इस वजह से राजयोग बनेगा क्योंकि चंद्रमा कर्क राशि में होंगे, वहीं इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि बुध सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का भी निर्माण होने जा रहा है। तो चलिए पहले जानते हैं क्या होता है बुधादित्य राजयोग ?
What is Budhaditya Raja Yoga क्या होता है बुधादित्य राजयोग ?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आदित्य सूर्य देव का ही एक नाम है। जब सूर्य और बुध दोनों ग्रह एक साथ हो तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है। ये योग जिस कुंडली में होता है, उसे बहुत मजबूत बना देता है। जातकों को विशेष फल प्रदान करता है। जब कभी भी कुंडली में बुधादित्य योग बनता है। उस दौरान व्यक्ति को कभी भी धन, सुख-सुविधा, वैभव और मान-सम्मान की कमी नहीं देखनी पड़ती। ये तो हो गई बुधादित्य राजयोग की बात। अब जानेंगे कि बुधादित्य राजयोग की वजह से आज किन राशियों का जीवन चमकने वाला है ?
![PunjabKesari Rajyog](https://static.punjabkesari.in/multimedia/07_20_067091190rajyog-2.jpg)
There will be a lot of money on these zodiac signs इन राशियों पर होगी पैसों की भरमार
Aries मेष राशि : ये योग मेष राशि के जातकों के लिए बेहद फलदायी साबित होने वाला है। इस योग की वजह से जातकों को हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। बहुत धन लाभ होने की संभावना है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन मिलने के चांस हैं। परिवार वालों के साथ बढ़िया समय बिताएंगे। आर्थिक मामलों में मुनाफा प्राप्त होगा और बचत भी होगी।
Cancer कर्क राशि : ये योग कर्क राशि के कारोबारियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। अगर किसी जगह पर पैसा अटका हुआ है तो वहां से धन वापस मिलेगा। निवेश करने के लिए भी समय सही है लेकिन सावधानी के साथ कोई भी काम करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
Gemini मिथुन राशि : सूर्य देव का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों की लॉटरी लगा देगा। जो लोग प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए भी समय सही है। कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के आसार हैं। मार्केटिंग, सोशल मीडिया या फिर कंसल्टेशन का काम कर रहे लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
Leo सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान अगर पार्टनरशिप का काम कर रहे हैं तो वहां से भी लाभ मिलेगा। व्यक्तित्व भी काफी सकारात्मक रहेगा। अगर कोई बुरी आदत थी तो उससे भी छुटकारा मिलने की सम्भावना है। पारिवारिक जीवन में उन्नति होगी।
Sagittarius धनु राशि : धनु राशि के जातकों को हर तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर जा सकते हैं।
Libra तुला राशि : तुला राशि के जातकों को बुधादित्य राजयोग का पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। अगर पहले से ही किसी जगह निवेश किया हुआ है तो वहां से भी मुनाफा मिल सकता है। कोई नया काम शुरू करने के लिए भी समय बढ़िया है।
![PunjabKesari Rajyog](https://static.punjabkesari.in/multimedia/07_20_157092850happy-man.jpg)