Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Jul, 2019 12:36 PM
आज शुक्रवार तारीख 12 जुलाई, 2019 चंद्र तुला राशि में रहेंगे व विशाखा नक्षत्र का योग रहेगा। आषाढ़ शुक्ल एकादशी पर देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। श्रीहरि चार मास के लिए बलि के द्वार पाताल में निवास कर क्षीरसागर में
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज शुक्रवार तारीख 12 जुलाई, 2019 चंद्र तुला राशि में रहेंगे व विशाखा नक्षत्र का योग रहेगा। आषाढ़ शुक्ल एकादशी पर देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। श्रीहरि चार मास के लिए बलि के द्वार पाताल में निवास कर क्षीरसागर में शयन करते हैं। आज के उपायों से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। दरिद्रता का नाश होता है। पारिवारिक भाग्योदय होगा, जिससे दुर्भाग्य से मुक्ति मिलेगी। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
भाग्यांक- 4
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम
राहुकाल- 10:44 से 12:27
सर्वार्थसिद्धि योग- 15:58 से 05:36
रवियोग- 05:36 से 15:58
विशेष: देव शयनी एकादशी।
आज का ख़ास उपाय: श्रीहरि का शहद से अभिषेक करें, दुर्भाग्य से मुक्ति मिलती है।
बर्थ डे का खास उपाय: पीली सरसों सिर से वारकर श्रीहरी के समीप कर्पूर से जला दें, दरिद्रता का नाश होगा।
मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: केले के पेड़ का पूजन करके उसकी 365 परिक्रमा लगाएं, पारिवारिक भाग्योदय होगा।
विशेष उपाय: शेष शैया पर सोए श्रीहरि के चित्र की पूजा करें, गौघृत का 11 मुखी दीपक करें, तुलसी माला से विशेष मंत्र ॐ श्रीमहाविष्णवे देवदेवाय नमः जपें, श्रीहरि पर 11केले, 11खजूर, व 11मुसम्बी चढ़ाकर वृद्ध भिखारी को दान करें, सर्व इच्छाएं पूरी होंगी।