आपका राशिफल-  27 जुलाई ,  2024

Edited By Prachi Sharma,Updated: 27 Jul, 2024 07:15 AM

मेष राशि वालों आज की शुरुआत अच्छी रहेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ आज आप कहीं घूमने का प्लान  बना सकते हैं। बच्चे पूरा दिन मस्ती करेंगे। बड़े भाई बहन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज की शुरुआत अच्छी रहेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ आज आप कहीं घूमने का प्लान  बना सकते हैं। बच्चे पूरा दिन मस्ती करेंगे। बड़े भाई-बहन के  साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

वृष राशि वालों आज गृहस्थ जीवन आनन्द से भरा रहेगा। परिवार में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वर्किंग लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ मजेदार समय बीतेगा। बड़े बुजुर्ग अपनी सेहत का ध्यान रखें। कमर दर्द की तकलीफ रहेगी।

मिथुन राशि वालों  आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।मार्केटिंग  से जुड़े लोग परेशान हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। घर के बड़ो के साथ बहस हो सकती है। लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। सेहत की बात करें तो सेहत उत्तम रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह संबंधी कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत उत्तम रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन मिलाजुला रहेगा।  मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। नकारात्मक विचार अपने ऊपर हावी न होने दें। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा । पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या राशि वालों आज दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें। नए काम को शुरू करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। बच्चों को अपने माता पिता का सहयोग मिलेगा। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। कब्ज व गैस की वजह से पेट में दर्द की शिकायत रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन उतार- चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखें। नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ गलतफहमी हो सकती है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान दें। मानसिक तनाव रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों कमीशन संबंधी कार्यों में सावधानी रखने की आवश्यकता है। छोटी सी गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी से बातचीत करते वक्त शब्दों का ध्यान रखें। नहीं तो संबंध खराब हो सकते हैं। शाम को मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि वालों आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तकरार रहेगी। बाहरी खान पान से परहेज करें। पेट दर्द की तकलीफ रहेगी।

मकर राशि वालों आज आपका अधिक समय यात्रा में बीतेगा। किसी से बात करते समय विनम्रता बनाए रखें, लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। इस राशि के बिल्डर्स को किसी नये प्रोजेक्ट से लाभ हो सकता है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में किसी से बहस हो सकती है। घर के कार्यो को लेकर मन परेशान रह सकता है। आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है। घर का माहौल ठीक रहेगा। बच्चे  अपनी माता पिता के काम में मदद करेंगे। 

मीन राशि वालों आज आपको धैर्य रखने की ज़रूरत है। अपने माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करें। जीवनसाथी के साथ घर पर मूवी का लुत्फ उठा सकते हैं। बच्चे खेलकूद में समय व्यतीत करेंगे। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!