Edited By Sarita Thapa,Updated: 13 Apr, 2025 09:31 AM
Ravivar Ke Niyam: सनातन धर्म में रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने के विधान है। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ सूर्य देव की पूजा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Ravivar Ke Niyam: सनातन धर्म में रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने के विधान है। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ सूर्य देव की पूजा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन कुछ खास नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। कहा जाता है कि रविवार के दिन कुछ चीजों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से जीवन में मुश्किलें और तनाव बढ़ सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि रविवार के दिन किन चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
नकद लेन-देन से बचें
रविवार के दिन किसी से पैसे उधार लेना या देना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है और बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मांसाहार खाने से बचें
रविवार को मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन शाकाहारी भोजन को प्राथमिकता देना चाहिए।
इन रंगों के कपड़े पहनें से बचें
रविवार के दिन काले और नीले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग वस्त्र धारण करें।
धार्मिक कार्यों में लापरवाही न करें
रविवार को भगवान सूर्य की पूजा या अन्य धार्मिक कार्य करना शुभ होता है। इस दिन लापरवाही से बचना चाहिए।
इस दिशा में यात्रा न करें
रविवार के दिन पश्चिम दिशा में भूलकर भी यात्रा न करें। अगर किसी बहुत जरूरी काम के लिए इस दिशा में यात्रा करनी पड़े तो घर से बाहर निकलने से पहले घी का सेवन करें।