1 hour ago
2 hours ago
3 hours ago
4 hours ago
15 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Kundli Tv- अपने अंतिम समय में कर्ण ने श्रीकृष्ण को बताया ये राज़
Edited By Jyoti,Updated: 14 Aug, 2018 02:24 PM
महाभारत हिंदू धर्म का सबसे पवित्र पुराण माना जाता है। महाभारत से लोगों को जीवन की कई सीख मिलती हैं। महाभारत में वो सभी बातें बताई गई हैं, जो एक मनुष्य के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक होती हैं।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO) महाभारत हिंदू धर्म का सबसे पवित्र पुराण माना जाता है। महाभारत से लोगों को जीवन की कई सीख मिलती हैं। महाभारत में वो सभी बातें बताई गई हैं, जो एक मनुष्य के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक होती हैं। एक मनुष्य को अपने जीवन में किस तरह से व्यवहार करना चाहिए और उसे ऐसे कौन-कौन से काम हैं, जिससे बचना चाहिए, इसके बारे में भी बताया गया है। इसी वजह से महाभारत को बहुत ही पवित्र और उपयोगी ग्रंथ माना जाता है। अगर महाभारत की बात की जाए तो इसमें एेसे कई पात्र थे, जिन सबकी अपनी-अपनी ख़ासियत थी। इसमें अच्छाई और बुराई के बीच की जंग के बारे में बताया गया है। इससे एक सीख यह भी मिलती है कि सत्य परेशान ज़रूर होता है लेकिन हारता नहीं है। आख़िरकार सत्य का साथ देने वालों की ही जीत होती है। इसके साथ ही अगर धर्मयुद्ध में अपने लोगों को भी मारना पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए। ख़ैर महाभारत के सूर्यपुत्र कर्ण के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह महाभारत के एक बहुत ही ख़ास पात्र थे। कर्ण को उनकी दोस्ती, वीरता और उनके दानवीर होने की वजह से आजतक याद किया जाता है। कर्ण के बारे में कहा जाता है कि आजतक उनसे बड़ा कोई दानी पैदा नहीं हुआ। केवल यही नहीं भगवान श्रीकृष्ण भी कर्ण को सबसे बड़ा दानी मानते थे। लेकिन यह बात अर्जुन को पसंद नहीं थी। कर्ण की मृत्यु के समय भगवान श्रीकृष्ण उनकी परीक्षा लेने गए और कर्ण की दानवीरता के बारे में जानकर प्रसन्न हुए और उन्हें वरदान भी दिया। युद्धभूमि में जब कारण घायल हो गए और अपनी मृत्यु का इंतज़ार कर रहे थे, तभी अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण से कहा कि आपका दानवीर मौत का इंतज़ार कर रहा है। इस पर श्रीकृष्ण ने कहा कि कर्ण को उसकी वीरता और दानवीर होने की वजह से हमेशा याद किया जाएगा। कृष्ण की बात सुनकर अर्जुन ने कहा कि वो सबसे बड़ा दानवीर कैसे हो सकता है? इस बात को साबित करने के लिए श्रीकृष्ण एक ब्राह्मण का वेश धारण करके कर्ण के पास गए और उसे प्रणाम किया। जब कर्ण ने ब्राह्मण से आने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि कुछ दान मांगने आया हूं। ब्राह्मण ने कहा कि लेकिन आपकी यह हालत देखकर मैं आपसे कुछ नहीं मांगना चाहता हूं, क्योंकि आप इस हालत में क्या दे सकेंगे। यह सुनकर कर्ण ने पास पड़े हुए पत्थर को उठाया और अपना सोने का दांत तोड़कर ब्राह्मण को दे दिया। कर्ण की इस दानवीरता को देखकर भगवान श्रीकृष्ण अपने असली रूप में आए और कर्ण से वरदान मांगने के लिए कहा। कर्ण ने भगवान श्रीकृष्ण से अपने साथ हुए अन्याय को याद करते हुए अगले जन्म में उसके वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कहा। दूसरे वरदान के रूप में कर्ण ने कृष्ण का जन्म अपने राज्य में लेने को मांगा और तीसरे वरदान के रूप में कहा कि उनका अंतिम संस्कार कोई ऐसा व्यक्ति करे जो पाप मुक्त हो। इसी वजह से श्रीकृष्ण ने कर्ण का अंतिम संस्कार अपने हाथों से किया। इस एक अनोखे NUMBER पर मेहरवान रहती हैं मां लक्ष्मी (देखें VIDEO)
Chanakya Niti: संकट के समय चाणक्य की तीन बातें, जो बदल सकती हैं आपकी तक़दीर
Evil Eye से बचना चाहते हैं तो जानें, वो खास दिन और समय जो करेगा आपकी रक्षा
Ramayan Katha: राम सेतु निर्माण के दौरान श्री राम ने बताया पुरुषार्थ और भगवान की कृपा में अंतर
Kharmas 2025: खरमास में क्यों नहीं किए जाते शुभ काम, जानें धार्मिक और सांस्कृतिक कारण
Sunday Upay: रविवार के दिन खरीदें ये चीजें, बढ़ेगा धन और सौभाग्य
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, जानें क्यों रखा जाता है पूजा घर में जल?
Vastu Tips: गाड़ी में भगवान की मूर्ति लगानी चाहिए या नहीं ?
Holi Date 2025: किस दिन मनाई जाएगी होली ? दूर करें अपनी Confusion
Holi: होली से पहले घर ले आएं ये सामान, Negative Energy होगी दूर
USD $
15/03/2025 14:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
20.0
India win by 47 runs
मेष राशि वालों आज आपके लिए दिन मिश्रित रहेगा। किसी पुराने कार्य की सफलता से खुशी मिलेगी,
वृष राशि वालों आज आपकी मेहनत का फल मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। मित्रों और परिवार के साथ समय बिताना फायदेमंद
मिथुन राशि वालों आज आपको मानसिक शांति मिल सकती है। यात्रा का योग बन सकता है, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है
कर्क राशि वालों आज आपको नयापन महसूस हो सकता है, जो आपको प्रेरित करेगा। किसी पुराने विचार से छुटकारा पाकर आप नए रास्ते अपनाएंगे।
सिंह राशि वालों आपका आत्मविश्वास आज बहुत ऊंचा रहेगा, और आप कठिन कामों में भी सफल होंगे।
कन्या राशि वालों आज आपके लिए दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण हो सकता है। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें और किसी
तुला राशि वालों आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। पुराने रिश्तों को सुधारने का समय है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
वृश्चिक राशि वालों आज आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
धनु राशि वालों आज आपके लिए खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशि वालों आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, समय के साथ इन समस्याओं का समाधान भी
कुम्भ राशि वालों आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आप किसी बड़े कार्य में अपनी छाप छोड़ सकते हैं।
मीन राशि वालों आज आप खुद को रचनात्मक रूप में महसूस करेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहा जाएगा।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes