Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Jan, 2025 11:37 AM
Famous Saraswati Temples: भारत में देवी-देवताओं के बहुत से रहस्यमयी और प्रसिद्ध मंदिर हैं। इनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। आज हम आपको ज्ञान की देवी सरस्वती के कुछ ऐसे ही खास मंदिरों के बारे में बताएंगे। जिनके दर्शन करने से मां ज्ञान के भंडार...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Famous Saraswati Temples: भारत में देवी-देवताओं के बहुत से रहस्यमयी और प्रसिद्ध मंदिर हैं। इनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। आज हम आपको ज्ञान की देवी सरस्वती के कुछ ऐसे ही खास मंदिरों के बारे में बताएंगे। जिनके दर्शन करने से मां ज्ञान के भंडार सदैव भरे रखती हैं।
Sringeri Temple श्रृंगेरी मंदिर: कर्नाटक राज्य के चिकमंगलूर जिले में श्रृंगेरी का शारदम्बा मंदिर है और यह मंदिर 8 वीं सदी में आदि शंकराचार्य द्वारा बनाया गया था। यहां पर मुख्य रूप से देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। देवी शारदम्बा भी मां सरस्वती का अवतार हैं। बसंत पंचमी के त्यौहार को यहां पर बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। किंवदंतियों के अनुसार इस मंदिर में देवी की मूर्ति चंदन की लकड़ी से बनी थी और इसे आदि शंकराचार्य ने ही स्थापित किया था। मान्यताओं के मुताबिक इस मूर्ति को भगवान शिव ने शंकराचार्य को भेंट किया था। इसे 14वीं शताब्दी में स्वर्ण की मूर्ति से बदल दिया गया।
Shree Gyan Saraswati Temple श्री ज्ञान सरस्वती मंदिर: ये मंदिर मां सरस्वती के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के अदिलाबाद जिले में स्थित है। इसे बसरा नाम से भी बुलाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर के स्तंभों में संगीत के स्वर सुनाई देते हैं। यह मंदिर गोदावरी नदी के तट पर स्थित है।
महाभारत के समय पर एक बार वेदव्यास जी शांति की खोज में निकले थे। वे गोदावरी नदी के किनारे कुमारचला पहाड़ी पर पहुंचे और देवी की आराधना करने लगे। आराधना से खुश होकर देवी ने उन्हें दर्शन दिए। देवी के आदेश पर ही ये मंदिर बनवाया गया।
Panachikkadu Saraswathi Temple पनाचिक्कड़ सरस्वती मंदिर: ये केरल का एकमात्र मंदिर है। मान्यता है कि इस मंदिर को किझेप्पुरम नंबूदिरी ने स्थापित किया था। कहते हैं की उन्होंने यहां स्थापित मूर्ति को ढूंढा था और पूर्व की तरफ मुख करके इसको स्थापित किया। इस मंदिर को दक्षिणा मूकाम्बिका भी कहा जाता है। इस प्रतिमा के पास हर समय एक दिया जलता रहता है।
Wargal Saraswathi Temple वारंगल सरस्वती मंदिर: यह मंदिर आंध्र प्रदेश के मेंढक जिले के वारंगल में स्थित है। यहां पर हंस वाहिनी विद्या सरस्वती मंदिर में देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। श्री लक्ष्मी गणपति मंदिर, भगवान शनीश्वर मंदिर और भगवान शिव मंदिर और भी मंदिर यहां पर स्थित हैं।
Saraswati Temple of Pushkar पुष्कर का सरस्वती मंदिर: पुष्कर का यह शहर खासतौर पर ब्रह्मा मंदिर के लिए मशहूर है लेकिन इसके साथ यहां पर सरस्वती माता का भी विशेष मंदिर है। माता सरस्वती यहां नदी के स्वरूप में भी विराजमान है। इस मंदिर के दर्शन के बिना पुष्कर की यात्रा अधूरी मानी जाती है।