mahakumb

Saturn Transit 2025: कर्क राशि में शनि का महापरिवर्तन, अब बजेगा डंका !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Feb, 2025 08:51 AM

Saturn Transit 2025: शनि का महा परिवर्तन होने वाला है और कर्क राशि का डंका बजने वाला है। शनि के महा परिवर्तन से कर्क राशि वालों को दोहरा फायदा होने वाला है। 29 मार्च 2025 को जैसे ही शनि राशि परिवर्तन करेंगे तो कर्क राशि पर शनि के ढैया समाप्त हो...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturn Transit 2025: शनि का महा परिवर्तन होने वाला है और कर्क राशि का डंका बजने वाला है। शनि के महा परिवर्तन से कर्क राशि वालों को दोहरा फायदा होने वाला है। 29 मार्च 2025 को जैसे ही शनि राशि परिवर्तन करेंगे तो कर्क राशि पर शनि के ढैया समाप्त हो जाएगी यानी कर्क राशि वालों को शनि की ढैया से मुक्ति मिल जाएगी और शनि देव राशि परिवर्तन करने के बाद कर्क राशि वालों के लिए चांदी के पाए में आ जाएंगे। कर्क राशि में फिर शनि देव करीब 922 दिन चांदी के पाये में रहते हुए पूरी तरह मेहरबान रहेंगे और खुशियों की बरसात करेंगे। इसलिए यह पोस्ट कर्क राशि वालों के लिए यानी जिनका cancer जोडियक साइन है बहुत ही महत्वपूर्ण है। शनि आपकी जिंदगी में क्या प्रभाव डालने वाले हैं, आइए जानते हैं-

PunjabKesari Satrun Transit

शनि देव 29 मार्च 2025 से अपना राशि परिवर्तन करेंगे और उनका राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों को डबल बेनिफिट देने वाला है यानी दोहरा लाभ देने वाला है। एक तो 29 मार्च 2025 से कर्क राशि पर शनि की ढैया समाप्त हो जाएगी और दूसरा शनि देव ढाई साल के लिए चांदी के पाए में रहेंगे। कर्क राशि पर शनि की ढैया 17 जनवरी 2023 से शुरू हुई थी और 29 मार्च 2025 को समाप्त होगी।शनि का चांदी का पाया शुरू हो जाएगा।

ज्योतिष में शनि का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह हमारे जीवन पर हमारी खुशियों और उमंगों पर हमारे पारिवारिक जीवन पर हमारे करियर पर हमारी लव लाइफ पर हमारे बिजनेस पर हमारे पर्सनल संबंधों पर और हमारी सेहत पर बहुत प्रभाव डालता है। इस बार 29 मार्च 2025 से शनि के महा परिवर्तन के साथ-साथ शनि के चांदी के पाया के प्रभाव से कर्क राशि वालों के घर में खुशियों का आगमन होगा। सुख-समृद्धि की कमी नहीं रहेगी। यह समय सेविंग और इन्वेस्टमेंट के लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है और कर्क राशि वालों की संपत्ति में भी बढ़ोतरी होगी। करियर में प्रमोशन, आगे बढ़ाने के नए अवसर और सफलता के योग बनेंगे। परिवार में खुशहाली और आपसी समझ बढ़ेगी। जिससे रिश्तों में भी मधुरता आएगी। जो लोग लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उन्हें राहत मिल सकती है और मानसिक शांति का अनुभव भी होगा ।

यही नहीं शनि का महा परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ाने वाला साबित होगा और कर्क राशि वालों को लोगों की प्रशंसा और समर्थन मिलेगा। शनि का महा परिवर्तन कर्क राशि वालों के जीवन के कई क्षेत्रों में स्थिरता, सफलता और सुख-समृद्धि लेकर आएगा।

PunjabKesari Satrun Transit

अगर कर्क राशि वाले किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं या प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो इस साल आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। शनि की कृपा से आपके प्रयासों की सराहना होगी और जो लोग नए अवसरों की तलाश में हैं, उन्हें भी अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। साथ ही जो लोग अपने खुद के व्यवसाय में हैं, उन्हें भी अपने बिजनेस को विस्तार देने के शानदार मौके मिलेंगे।

शनि का प्रभाव आपके धन संबंधी मामलों को भी मजबूत करेगा। कर्क राशि वालों के लिए निवेश के अच्छे मौके बन सकते हैं और अगर आप किसी बड़े निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। पुराने कर्ज या उधारी से आपको छुटकारा मिल सकता है और धन संचय के भी अवसर बन सकते हैं। कुल मिलाकर आर्थिक दृष्टि से शनि का महा परिवर्तन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है।

शनि का प्रभाव सिर्फ करियर और धन तक सीमित नहीं रहेगा। यह आपके शिक्षा और स्किल्स के क्षेत्र में भी उन्नति के अवसर देगा। जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय काफी अनुकूल रहेगा।

अब बात करते हैं परिवार और व्यक्तिगत जीवन की। शनि के प्रभाव से आपके पारिवारिक जीवन में भी स्थिरता और शांति बनी रहेगी। आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिता पाएंगे और घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। अगर आप घर या प्रॉपर्टी से जुड़े कोई बड़े निर्णय लेने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अपने रिश्ते में स्थिरता मिलेगी और यदि कोई समस्या चल रही है, तो उसमें सुधार होगा।

शनि का प्रभाव मानसिक शांति और आत्म-विकास में भी नजर आएगा।

शनि का गोचर कर्क राशि के लोगों को उनके करियर में अधिक जिम्मेदारी और कठिन परिश्रम की ओर ले जा सकता है।

शनि का गोचर कर्क राशि के लोगों के व्यक्तिगत जीवन में भी महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा।

परिवार के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।

कर्क राशि वालों के लिए विदेश जाने के रास्ते भी खुलेंगे। विदेश में नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। स्थान परिवर्तन होता हुआ दिख रहा है। कुछ लोग अपने नए मकान में भी प्रवेश करेंगे।

PunjabKesari Satrun Transit

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय
शनिवार के दिन काले तिल, सरसों का तेल, काले वस्त्र और लोहे की वस्तुओं का दान करना शनिदेव को बहुत प्रिय है और इन वस्तुओं का दान किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को शनिवार के दिन करें।

शनि मंत्र का जाप करें।

नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना शनि देव को प्रसन्न करता है।

शनि देव भगवान शिव के बड़े भक्त माने जाते हैं इसलिए भगवान शिव की आराधना करना भी शनि देव की कृपा पाने का एक प्रभावी उपाय है।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Satrun Transit

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!