Saturday Special: शनि खराब होने से पहले देते हैं ये संकेत, जल्द ही कर लें उपाय

Edited By Prachi Sharma,Updated: 31 Aug, 2024 07:36 AM

शनि की पीड़ा से सभी लोग घबराते हैं। शनि की दशा किस पर आने वाली है, उसके मन में एक शंका सी बैठ जाती है। किसी पर अगर शनि की ढैया या साढ़ेसाती आने वाली होती हो तो मन में एक अजीब

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturday Special: शनि की पीड़ा से सभी लोग घबराते हैं। शनि की दशा किस पर आने वाली है, उसके मन में एक शंका सी बैठ जाती है। किसी पर अगर शनि की ढैया या साढ़ेसाती आने वाली होती हो तो मन में एक अजीब सा डर बैठ जाता है कि जीवन में अब कौन सा मोड़ आने वाला है। शनि से डरना जायज भी है क्योंकि शनि स्लो प्लेनेट हैं। यह 30 साल बाद उसी राशि में वापस आते हैं। यह 30 साल वाली बड़ी ब्रैकेट को कंट्रोल करते हैं। शनि जब दिक्कत देंगे तो पूरे ढाई साल तक दिक्कत दें सकते हैं। कोई भी अन्य केवल एक डेढ़ या दो महीने तक दिक्कत देते हैं लेकिन अगर शनि दिक्कत देना शुरू करते हैं, तो पूरे साल या डेढ़ साल तक दिक्कत दे सकते हैं।

यह इंसान के काम कारोबार को स्लो और व्यक्ति की इनकम को खत्म कर सकते हैं। शरीर के अंदर कुछ रोग पैदा कर सकते हैं और लंबे समय से चल रहे रिश्ते को बिगाड़ सकते हैं। शनि की पीड़ा बहुत ही बड़े लेवल की होती है। शनि को न्यायाधीश भी कहा जाता है। पिछले जन्म के जो भी अच्छे या बुरे कर्मों के नतीजे शनि देते हैं इसलिए शनि से डरना काफी हद तक बहुत लाजमी है। तो आइए जानते हैं कि शनि के कार्य प्रणाली को किस तरह समझा जा सकता है।  

PunjabKesari Saturday Special

शनि जब भी खराब होते हैं, तो मन के लेवल पर शनि इनफीरियर कंपलेक्स देना शुरू कर देते हैं। मन में ऐसी भावना का आना की व्यक्ति खुद को दूसरों  से कम समझने लगे, तो यह शनि के खराब होने की निशानी होती है। खराब शनि वाले लोग उन लोगों के साथ समय व्यतीत करते हैं, जो टाइम वेस्टर होते हैं या जिनकी सलाह बहुत ज्यादा खराब होती है। खराब शनि वाले लोग समय की कदर नहीं करते हैं। टाइम को वेस्ट करना, काम को कल पर टालना यह शनि के खराब होने की बहुत बड़ी निशानी है। मन के माध्यम से शनि अपने आने की आहट देते हैं। अगर किसी से बात करते समय आपको एकदम से गुस्सा आ जाए, तो यह भी शनि के खराब होने की एक निशानी होती है। शनि के खराब होने का शरीर पर भी बहुत असर देखने को मिलता है। शरीर में आलस आ जाता है और शरीर मूवमेंट करना बंद कर देता है। बालों का भी कम उम्र में सफेद होने शुरू हो जाना, बालों का झड़ना शुरू हो जाना यह भी खराब शनि की निशानी है। शनि के खराब होने की सबसे बड़ी निशानी यह है कि इंसान के शरीर के मूवमेंट एकदम से चेंज हो जाती है।  

शनि जब किसी व्यक्ति के करियर या कारोबार को खराब करते हैं। तब इंसान सबसे पहले अपने सुपीरियर की नजरों में गिरना शुरू हो जाता है। उस इंसान को पता नहीं चलता कि कब उसके सुपीरियर उससे खार खानी शुरू हो चुके हैं। यह भी शनि के खराब होने की बहुत बड़ी निशानी होती है। जो काम नहीं किया होता उसका इल्जाम बेवजह उसके ऊपर लगने लग जाता है। यह भी शनि का खराब होने होता है। व्यापार कर रहे लोगों के शनि खराब हो गए हैं, तो यह अपने लेबर की तरफ बहुत ज्यादा पीड़ित होने शुरू हो जाएगा या फिर उस व्यक्ति के बनते-बनते काम बिगड़ने शुरू हो जाएंगे। खराब शनि की एक निशानी यह भी होती है कि इंसान जब भी अपना घर बनाता है, तो घर बनाते ही उसके ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है। खराब शनि वाले लोग खराब वास्तु में अपने वर्क प्लेस को एस्टेब्लिश कर लेता है। यह भी शनि की खराब होने की निशानी होती है।

PunjabKesari Saturday Special

उपाय: खराब शनि को ठीक करने के लिए आपको शिव उपासना करना बहुत जरूरी है। हर रोज हो सके तो शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। जिन लोगों ने घर पर शिवलिंग स्थापित किया है। वह यह उपाय घर पर भी कर सकते हैं। शनि की पीड़ा की शांति के लिए शिव मंदिर में जाना बहुत जरूरी है। शिव मंदिर की ऊर्जा जब आपके साथ अलाइन होती है, तब शनि पर पड़ने वाली नेगेटिव ऊर्जा को पॉजिटिव कर देते हैं और शनि की अच्छी ऊर्जा को आपके साथ अलाइन करती है। इस उपायों को करने से सबसे पहले इंसान अपनी क्वालिटी को पहचानना शुरू करता है और इंसान की डिसीजन मेकिंग सही जो जाती है। साथ ही व्यक्ति अपने समय का सही इस्तेमाल करना शुरू कर देता है।

जो सिविल लेबर मकान बनाने वाले मजदूर होते हैं। शनि की किसी भी दिक्कत की सूरत में आप इनको शनिवार के दिन कुछ नमकीन खिलाना शुरू कर दें। ऐसा करने से शनि की अभूतपूर्व कृपा मिलनी शुरू हो जाती है। अपने आप पर पेशेंस रखना भी शनि का बहुत बड़ा उपाय होता है। इस उपाय को करने से शनि जितने मर्जी खराब होंगे आपको बहुत ही अच्छा रिजल्ट देना शुरू कर देंगे। शनि कार्मिक कनेक्शन के प्लेनेट हैं इसलिए अपने कर्मों को सही करना अपने कर्मों को पेयर करना और अपनी इंटीग्रिटी को बना कर रखना। यह शनि को सही करने का बहुत बड़ा उपाय है।        

PunjabKesari Saturday Special
 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!