mahakumb

Saturn Transit 2025: शनि का महापरिवर्तन बदलेगा कन्या राशि का भाग्य !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Feb, 2025 02:28 PM

Saturn Transit 2025: शनि का महापरिवर्तन होने वाला है, इस महापरिवर्तन के साथ ही कन्या राशि वालों का भाग्य भी बदलने वाला है। कन्या राशि वालों की लाइफ में वह कुछ होगा जो कन्या राशि वालों ने सोचा भी नहीं है लेकिन डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturn Transit 2025: शनि का महापरिवर्तन होने वाला है, इस महापरिवर्तन के साथ ही कन्या राशि वालों का भाग्य भी बदलने वाला है। कन्या राशि वालों की लाइफ में वह कुछ होगा जो कन्या राशि वालों ने सोचा भी नहीं है लेकिन डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि बहुत कुछ अच्छा होने वाला है। कन्या राशि वालों का डंका बजने वाला है। आपके विरोधी आपके आगे टिक नहीं पाएंगे। आप हर चुनौती को स्वीकार करते हुए तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते चले जाएंगे। कन्या राशि वाले अब असंभव को भी संभव कर दिखाएंगे क्योंकि शनि देव का पूरा साथ मिलने वाला है और यह साथ 29 मार्च 2025 से मिलने वाला है। कन्या राशि वाले डबल बेनिफिट में रहने वाले हैं। एक तो 29 मार्च से शनि का राशि परिवर्तन होगा और दूसरी तरफ शनि का पाया भी बदल जाएगा। इस दिन से शनि तांबे के पाए में आ जाएंगे और कन्या राशि वालों की जिंदगी में सफलता की नई कहानी लिखना शुरू कर देंगे इसलिए जिन लोगों की कन्या राशि है यानी virgo जोडियक साइन है, वह सफलता की कहानी के नायक बनने वाले हैं यानी शनि देव आपको हीरो बनाने वाले हैं। यह करिश्मा कैसे होगा और शनि देव कहां-कहां सफलता देने वाले हैं। कन्या राशि वालों के लिए यह पोस्ट बेहद खास है।

PunjabKesari Saturn Transit 2025

शनि आपकी जिंदगी में क्या प्रभाव डालने वाले हैं। ज्योतिष में शनि का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह हमारे जीवन पर हमारी खुशियों और उमंगों पर हमारे पारिवारिक जीवन पर हमारे करियर पर हमारी लव लाइफ पर हमारे बिजनेस पर हमारे पर्सनल संबंधों पर और हमारी सेहत पर बहुत प्रभाव डालता है।

29 मार्च 2025 को शनि का महापरिवर्तन और कन्या राशि वालों के लिए शनि देव का तांबे का पाया कन्या राशि वालों की जिंदगी में जबरदस्त चमत्कार करने वाला है। कन्या राशि बुध की राशि है और बुद्ध के साथ शनि देव की गहरी मित्रता है। बुद्ध का संबंध हमारी बुद्धि, विवेक, वाणी और बिजनेस के साथ है। बुद्ध हमें सेंस ऑफ ह्यूमर भी देता है। अच्छी तर्क शक्ति देता है। अच्छा बिजनेसमैन बनाता है, अच्छा वकील बनाता है। शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त कामयाबी देता है।

अब 29 मार्च 2025 से जब शनि देव महा परिवर्तन करेंगे और वह अपनी मूल त्रिकोण कुंभ राशि से निकल कर देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में चले जाएंगे। कन्या राशि वालों को एक से बढ़कर एक सौगातें देते चले जाएंगे। 2025 में मीन राशि में गोचर करते हुए शनिदेव दो बार अपनी चाल बदलेंगे। 30 जून से वह वक्री हो जाएंगे यानी रेट्रोग्रेड हो जाएंगे और 15 नवंबर 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे।

शनि का राशि परिवर्तन करना और फिर तांबे के पाए में रहना कन्या राशि वालों के लिए 2025 में कई क्षेत्रों में बहुत उपलब्धियां देने वाला है।

कन्या राशि वालों की तरक्की की रफ्तार तेज होगी और आप अपनी मेहनत से आर्थिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करेंगे तो बहुत लाभ में रहेंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी आपको वापिस मिल सकता है।

साल 2025 में कन्या राशि वालों के लिए ज्योतिषीय दृष्टि से कई सकारात्मक पहलू होंगे। सबसे बड़ा सकारात्मक प्रभाव शनि का रहेगा, जो आपकी राशि से पांचवें और छठे भाव को सक्रिय करेगा। पांचवे भाव का संबंध शिक्षा, संतान, प्रेम और रचनात्मकता से है, जबकि छठा भाव स्वास्थ्य और नौकरी से जुड़ा होता है। शनि की इस स्थिति से आप अपने करियर में स्थिरता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और कठिनाइयों का सामना करने की आपकी क्षमता बढ़ेगी।

PunjabKesari Saturn Transit 2025

आपकी योजनाएं अधिक व्यवस्थित होंगी और शनि का अनुशासन आपके प्रयासों को सफल बनाएगा। व्यवसाय और नौकरी में प्रमोशन या नई संभावनाओं के संकेत मिल सकते हैं। अध्ययन और शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्नति के अवसर मिलेंगे।

शनि के प्रभाव से आपके करियर में नए अवसर खुलेंगे। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं या अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। मेहनत से किए गए प्रयासों का फल मिलेगा। शनि के कारण आप कोई बड़ी डील करने में भी कामयाब रहेंगे और आपको नए ग्राहक मिलेंगे जिससे आपके बिजनेस में वृद्धि होगी।

2025 में आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। यदि आपने पहले से निवेश किया है, तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। साथ ही, अपनी आय बढ़ाने के नए उपाय खोजने में भी आप सफल रहेंगे यानी इनकम के नए साधन आप तलाश कर लेंगे। अगर आपने अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने की कोई योजना बनाकर रखी है तो वह योजना सिरे चढ़ जाएगी। तांबे का पाया आपको साहस देगा और आप सही दिशा में जोखिम भी उठाएंगे।

शनि कन्या राशि के स्टूडेंट्स को भी बहुत अच्छे रिजल्ट देगा। अगर आप हायर स्टडी करना चाहते हैं या कॉम्पिटिटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। शनिदेव के प्रभाव से आप अपने ज्ञान और कौशल में भी सुधार कर पाएंगे, जिससे आपके लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे।

मित्रों और परिवार के साथ एक बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा और आपका सोशल सर्कल भी बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों के साथ आपका उठना-बैठना होगा और लोग आपकी कम्युनिकेशन स्किल से भी प्रभावित होंगे।

लोग आपकी मेहनत और कार्यशैली यानी वर्किंग स्टाइल की तारीफ करेंगे और समाज में आपका स्टेटस बढ़ेगा। शनि की ऊर्जा से आपको आत्मिक संतोष और मानसिक शांति का अनुभव होगा और यह समय ध्यान लगाने और साधना के लिए भी यानी मेडिटेशन के लिए भी अनुकूल रहेगा और आप आंतरिक सुख को महसूस करेंगे।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Saturn Transit 2025

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!