mahakumb

Saturn Transit 2025- शनि का महापरिवर्तन ! वृश्चिक राशि वालों का बदलने वाला है भाग्य

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Feb, 2025 02:39 PM

Saturn Transit 2025- वृश्चिक राशि वालों का भाग्य बदलने वाला है और यह बदलाव शनि का महापरिवर्तन लेकर आने वाला है। शनि 29 मार्च 2025 से महा परिवर्तन कर रहे हैं यानी अढ़ाई साल के बाद वह अपनी राशि बदल रहे हैं और अपनी कुंभ राशि से निकलकर देवगुरु बृहस्पति...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturn Transit 2025- वृश्चिक राशि वालों का भाग्य बदलने वाला है और यह बदलाव शनि का महापरिवर्तन लेकर आने वाला है। शनि 29 मार्च 2025 से महा परिवर्तन कर रहे हैं यानी अढ़ाई साल के बाद वह अपनी राशि बदल रहे हैं और अपनी कुंभ राशि से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में जा रहे हैं। शनि का यह महा परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों को डबल बेनिफिट देने वाला है यानी दोहरा लाभ देने वाला है। एक तो 29 मार्च 2025 से वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया समाप्त हो जाएगी और दूसरा शनि देव ढाई साल के लिए चांदी के पाए में रहेंगे। वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया 17 जनवरी 2023 से शुरू हुई थी और 29 मार्च 2025 को समाप्त होगी और शनि का चांदी का पाया शुरू हो जाएगा। एक तो ढैय्या से मुक्ति और ऊपर से चांदी का पाया यानी वृश्चिक राशि वालों की चांदी होने वाली है।

PunjabKesari Saturn Transit scorpio
इसलिए यह पोस्ट वृश्चिक राशि वालों के लिए यानी जिनका scorpio जोडियक साइन है। बहुत ही महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं, शनि आपकी जिंदगी में क्या प्रभाव डालने वाले हैं।

यह पोस्ट चंद्र राशि के मुताबिक है। आपके जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में गोचर कर रहे होते हैं, वही कुंडली में आपकी राशि होती है। अगर आपके पास अपनी कुंडली नहीं है या आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ मालूम नहीं है तो चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आप अपने नाम के पहले अक्षर के मुताबिक भी यह पोस्ट देख सकते हैं।

जिन लोगों का नाम तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू से शुरू होता है तो ऐसे लोगों की वृश्चिक राशि होती है। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह है लेकिन अब वृश्चिक राशि पर शनिदेव मेहरबान होने वाले हैं।

ज्योतिष में शनि का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह हमारे जीवन पर हमारी खुशियों और उमंगों पर हमारे पारिवारिक जीवन पर हमारे करियर पर हमारी लव लाइफ पर हमारे बिजनेस पर हमारे पर्सनल संबंधों पर और हमारी सेहत पर बहुत प्रभाव डालता है।

29 मार्च 2025 को शनि का महापरिवर्तन और चांदी का पाया वृश्चिक राशि वालों के लिए सफलता की एक नई कहानी लिखने वाला है और वृश्चिक राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। शनि के इस महा परिवर्तन से वृश्चिक राशि वालों के करियर से लेकर लव लाइफ और आर्थिक स्थिति से लेकर पारिवारिक जीवन तक में बहुत ही पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि स्वास्थ्य आपका बेहतर रहेगा और पूरे आत्मविश्वास से लैस होकर आप कई क्षेत्रों में अपनी कामयाबी का झंडा गाड़ेंगे। शनि देव आपको उन क्षेत्रों में भी कामयाबी देंगे जिनके बारे में अभी तक आप सोच नहीं था या उन संभावनाओं का आपने अभी तक दोहन नहीं किया था।

शनि देव के महा परिवर्तन से अब वृश्चिक राशि वालों की आय में बढ़ोतरी होगी। आप फ्रीलांस के जरिए भी अच्छे पैसे कमा सकते है। यानी घर बैठकर भी आप ऑनलाइन कमाई कर सकते हैं। आपको अपने भीतर के टैलेंट को पहचानना होगा और अपनी क्षमता और अपने हुनर का इस्तेमाल करना होगा।

PunjabKesari Saturn Transit scorpio

वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए भी यह समय अच्छा है। यदि आप अपना खुद का कोई प्रोजेक्ट या बिजनेस शुरू करना चाहती हैं तो शनि देव की चाल आपके लिए उत्तम रहेगी। आपको डबल इनकम मिलने की पूरी संभावना है। आप जो नए काम सोचेंगे उसमें आपको फायदे होंगे। आप आत्मनिर्भर होकर अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहेंगी। इस साल आप अच्छी मात्रा में धन कमा सकती हैं।

परिवार में बड़े बुजुर्गों और भाइयों का बड़ा सहयोग मिलेगा। आपके विपरीत परिस्थितियों में सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय गुजरेगा।

शनि महाराज के महा परिवर्तन से 6 पॉजिटिव चीजें वृश्चिक राशि वालों की लाइफ में होंगी।

सबसे पहली बात तो यह है कि वृश्चिक राशि के लोगों की कमाई और बचत में बढ़ोतरी होगी।

दूसरी बात यह है कि वृश्चिक राशि के लोगों को शेयर मार्केट और कमोडिटी मार्केट में निवेश करने से फायदा होगा।

तीसरी बात यह है कि वृश्चिक राशि वालों का सोशल स्टेटस बढ़ेगा यानी समाज में मान और सम्मान बढ़ेगा और अगर पॉलिटिक्स में हैं तो कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको मिलेगी जिससे आपका रुतबा बढ़ेगा।

चौथी बात आपकी फेवर में यह जाएगी कि कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो निर्णय आपकी फेवर में आ सकता है।इसके अलावा अगर आप नौकरी करते हैं तो प्रमोशन का योग बनेगा। बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी कंपनी में भी आप जा सकते हैं। आपको अपने कार्य स्थल पर बहुत ही पॉजिटिव माहौल मिलेगा।

पांचवी बात यह है कि वृश्चिक राशि वालों को अब भूमि, भवन या वाहन खरीदने का मौका मिलेगा। पुराने घर की साज-सज्जा और रिनोवेशन पर भी आप खर्च करेंगे।

छठी पॉजिटिव बात यह होगी कि वृश्चिक राशि के लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे। समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपका मेल मिला होगा और आपका संपर्क का दायरा बढ़ेगा।

इसके अलावा भी कई उपलब्धियां वृश्चिक राशि वालों का इंतजार कर रही हैं।

वृश्चिक राशि के लोग अगर बिजनेस करते हैं और खास तौर पर लोहे से जुड़े काम करते हैं तो उन्हें जबरदस्त मुनाफा इस साल होगा।

इस साल आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। जिससे आपके रिश्ते उनके साथ पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर काफी सकारात्मक वातावरण मिलेगा। आपकी कमाई और आपकी सेविंग दोनो में हो बढ़ोतरी होगी। आपको अपने पुराने प्रयासों का फल मिलेगा। व्यापार को लेकर बेहतर परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता और भी गहरा हो जाएगा।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Saturn Transit scorpio

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!