Savan 1st Somvar: सावन के पहले सोमवार पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए ये समय है बेहद शुभ

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Jul, 2024 06:53 AM

सावन के महीने का शिव भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस माह में देवों के देव महादेव और मां पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान शिव मंदिरों में भीड़ भी देखने को मिलती है। चूंकि सोमवार का दिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Savan 1st Somvar 2024: सावन के महीने का शिव भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस माह में देवों के देव महादेव और मां पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान शिव मंदिरों में भीड़ भी देखने को मिलती है। चूंकि सोमवार का दिन भोलेनाथ का प्रिय है, ऐसे में सावन माह का सोमवार बेहद की शुभ माना जाता है इसलिए इस माह में सोमवार का व्रत करने से महादेव की अपार कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा सोमवार का व्रत और भगवान शिव की पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साल 2024 में सावन माह 22 जुलाई से शुरू होगा और इसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस साल का सावन सोमवार का व्रत पहले ही दिन यानी 22 जुलाई को ही रखा जाएगा। इस बार श्रावण माह सोमवार से शुरू होने के कारण शुभ माना जा रहा है इसके साथ ही इस दिन कई शुभ योगों का भी निर्माण हो रहा है। जिस वजह से ये दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साल 2024 में सावन के पहले दिन कौन-कौन से शुभ योग पड़ रहे हैं, साथ ही सावन सोमवार का शुभ मुहूर्त और सटीक पूजन विधि तो आईए जानते हैं-

PunjabKesari Savan 1st Somvar

ज्योतिषियों के अनुसार सावन के पहले सोमवार पर आप शिव जी की पूजा ब्रह्म मुहूर्त के बाद से कर सकते हैं। इस दिन शिव पूजा के लिए पूरा दिन शुभ होता है। भोलेनाथ की पूजा के लिए राहुकाल भी अशुभ नहीं होता है। सावन के पहले सोमवार जिन लोगों को रुद्राभिषेक कराना है, वे लोग सूर्योदय बाद से करा सकते हैं। सावन माह में पूरे समय शिव वास होता है। हालांकि उस दिन शिववास गौरी के साथ सुबह से दोपहर 01:11 पी एम तक है। उसके बाद शिव वास सभा में है।

PunjabKesari Savan 1st Somvar
तो चलिए आगे आपको बता दें, इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं-
ज्योतिष गणना के अनुसार सावन के पहले सोमवार यानी 22 जुलाई के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं। साथ ही इस दिन प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का भी निर्माण हो रहा है। इस दिन प्रीति योग सुबह से लेकर शाम 5 बजकर 58 मिनट तक है, इसके बाद से आयुष्मान योग बन जाएगा। वहीं श्रवण नक्षत्र सुबह से लेकर रात 10 बजकर 21 मिनट तक है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 5 बजकर 37 मिनट से रात 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

श्रावण माह के पहले सोमवार के दिन शुभ मुहूर्त या अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक है।

Sawan Somvar Vrat Katha: मनचाही मुराद पूरी करने के लिए पढ़ें, सावन सोमवार व्रत कथा

Tarot Card Rashifal (22nd July ): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 22 जुलाई  - अपना है इक सपना, इक तू ही हो अपना

Sawan Somwar: आज सावन के पहले सोमवार के संयोग पर करें ये काम, हर इच्छा होगी पूरी

आज का पंचांग- 22 जुलाई, 2024

आज का राशिफल 22 जुलाई , 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  
 

PunjabKesari Savan 1st Somvar
सावन सोमवार के पहले दिन भोलेनाथ का पूजन कैसे करें-
सबसे पहले श्रावण सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठें और दिन की शुरुआत देवी-देवताओं के ध्यान से करें।
इसके बाद स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें।
अब विधिपूर्वक भगवान शिव का अभिषेक करें और व्रत का संकल्प लें। इसके बाद उन्हें गंध, पुष्प, धूप, बेलपत्र, अक्षत आदि चीजें अर्पित करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें और महादेव के मंत्रों का जप करें।
इस दिन शिव चालीसा का पाठ करना बेहद फलदायी साबित होता है। शिव जी को उनके प्रिय भोग भांग, फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।

PunjabKesari Savan 1st Somvar

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!