Breaking




Sawan Jhoola Mela 2023: श्रीराम की नगरी अयोध्या में शुरू हुआ सावन झूला महोत्सव

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Aug, 2023 10:49 AM

sawan jhoola mela

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में प्रसिद्ध सावन झूला महोत्सव आज से शुरू हो गया। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने आज यहां यह जानकारी देते

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (वार्ता): मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में प्रसिद्ध सावन झूला महोत्सव आज से शुरू हो गया। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मणिपर्वत से शुरू हो रहे सावन झूला मेला श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन तक चलेगा। बारह दिनों तक चलने वाला सावन झूला मेले का मुख्य केन्द्र मणिपर्वत रहता है। इस दौरान रामजन्मभूमि, कनक भवन समेत रामनगरी के दो हजार से अधिक मंदिरों से भगवान श्रीराम निकलकर मणिपर्वत पर झूला झूलने आते हैं।

मणिपर्वत मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है।उन्होंने बताया कि मणिपर्वत मेले में लाखों श्रद्धालु आते हैं ऐसे में टीले पर विराजमान भगवान सीताराम के दर्शन समूह में करना खतरा भरा होता है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा मणिपर्वत तक काफी हद तक मरम्मत करायी जा चुकी है। खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र को सात जोन में बांट कर सुरक्षा के लिये मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गयी है तथा बैरियर को भी चिन्हित स्थानों पर लगा दिया गया है एवं सुरक्षा के लिये पर्याप्त पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है। नगर निगम अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष विद्याकुण्ड अयोध्या में मणि पर्वत पर मणि महोत्सव का भी आयोजन हुआ है। 

उन्होंने बताया कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन आज मणि पर्वत विद्याकुण्ड में मणि महोत्सव के आयोजन में सांस्कृतिक संध्या के भी कार्यक्रम सम्पन्न हुए। इस कार्यक्रम में नगर निगम के आयुक्त विशाल सिंह सहित कई पदाधिकारी, भाजपा नेता एवं श्रद्धालु उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था देना हमारी प्रतिबद्धता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा तथा भीड़ नियंत्रण के लिये प्रवेश से लेकर निकासी मार्ग तक पांच बैरियर लगाये जा रहे हैं। भीड़ बढ़ने की स्थिति में बैरियर की संख्या बढ़ायी जा सकती है। मणिपर्वत पर जत्थे में श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा है तथा उनके उतरने के बाद दूसरा जत्था जायेगा। उन्होंने बताया कि एक बार में 15 से 20 श्रद्धालु को भेजा जायेगा। श्रद्धालु मणिपर्वत के प्रवेश मार्ग से टीले पर जायेंगे, फिर दर्शन-पूजन के बाद टीले के पीछे के रास्ते से मनमुनि कुंड होते हुए वापस मुख्य मार्ग पर आयेंगे। अयोध्या में प्रारम्भिक सावन मेला होता है जो मणि पर्वत पर भगवान के प्रमुख विग्रहों पर अपने-अपने मंदिर से लेकर श्रद्धालु आते हैं और झूलनोत्सव में श्रद्धालु लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि अति संवेदनशील और संवेदनशील स्थानों पर मजिस्टे्रटों की तैनाती करके पुलिस बलों की तैनाती की गयी है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8
IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!