September Good Luck: सितंबर में मां लक्ष्मी खोलेंगी कुबेर के खजाने का द्वार, जानें क्या आपकी राशि है इसमें शामिल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Aug, 2024 04:04 AM

september good luck

बहुत जल्द सितंबर का महीना शुरू होने वाला है। सितंबर माह में ग्रहों के राजा सूर्य के साथ बुध और शुक्र अपनी चाल में बदलाव करेंगे। 4 सितंबर को बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे। 16 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

September 2024 Good Luck:  बहुत जल्द सितंबर का महीना शुरू होने वाला है। सितंबर माह में ग्रहों के राजा सूर्य के साथ बुध और शुक्र अपनी चाल में बदलाव करेंगे। 4 सितंबर को बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे। 16 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 18 सितंबर को शुक्र ग्रह का गोचर तुला राशि में होगा। ग्रहों की बदलती चाल 5 राशियों के लिए मंगलमय रहने वाली है और भविष्य के लिए शुभ संकेत भी दे रही है। आईए जानें, कौन सी हैं वो लकी राशियां, जिनके लिए मां लक्ष्मी खोल देंगी कुबेर के खजाने का द्वार

वृषभ राशि- सितंबर माह में वृषभ राशि के लिए बहुत सारे मंगलमय अवसर बाहे पसारे खड़े हैं। आवश्यकता है तो बस मौके पर चौका मारने की। करियर में चल रही बाधाएं समाप्त होंगी, मनचाहा मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे। प्रेम करने वाली विवाह करने का फैसला लेंगे और हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। समाज में रुतबा बढ़ेगा, जिससे भविष्य में अच्छे लाभ देखने को मिलेंगे।

सिंह राशि- ग्रहों का राशि परिवर्तन आपके मंद पड़े भाग्य को उज्जवल करेगा। आपके मीठे बोल किसा को भी अपने वश में करने की सामर्थ्य रखेंगे। मीडिया या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जातकों को आगे बढ़ने के बढ़िया मौके मिलेंगे। बुरे दिनों का अंत और सुख के सवेरे का उदय होगा। फैमिली में खुशहाली आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, पुराने मर्ज खत्म होंगे।

तुला राशि- इस महीने आपके सभी मंद पड़े कामों को गति मिलेगी। रुके हुए सभी कामों को अमलीजामा पहनाएंगे। आर्थिक हालात अच्छे होंगे, यदि किसी का पैसा देना है तो वो भी देने में सक्षम होंगे। आज किया गया निवेश भविष्य में धन की बरसात करेगा। परिवार से चल रही अनबन समाप्त होगी। दिल की सभी तमन्नाएं पूरी होंगी।

धनु राशि- सितंबर के महीने में खुशहाली के तारे स्वागत करेंगे आपकी ऊर्जा गजब ढाएगी। जितनी भी सपने संजोए थे, वे पूरे होंगे। बिजनेस में अच्छे धन-लाभ के योग हैं। दो से तीन की इच्छा रखने वालों के घर में बच्चे की किलकारियां गुजेंगी। सेहत को लेकर निश्चिंत हो जाएं, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में निश्चित रूप से लाभ हो सकता है।  
 
कुंभ राशि- यह माह आपके शत्रुओं पर हावी होगा। हर क्षेत्र में आप उनसे बेहतर महसूस करेंगे। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सोना ऊगलेगा। वर्क प्लेस पर आपकी प्रसिद्धि और मान-यश में बढ़ोतरी होगी। पैसा पानी की तरह खर्च होगा लेकिन फाइनेंशियल स्टेटस भी स्ट्रांग होगा। लव लाइफ में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!