Shani dev Nakshatra Transit: शनि ने बदल लिया नक्षत्र 47 दिन तक इन राशियों की रहेगी मौज

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Aug, 2024 03:57 PM

शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं और पूरे 47 दिन में कुछ राशियों की झोली भरने वाले हैं। इन राशियों पर पूरी तरह मेहरबान रहने वाले हैं। शनि देव इस समय कुंभ राशि में वक्री अवस्था में हैं यानी उल्टी चाल चल रहे हैं।

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani dev Nakshatra Transit 2024: शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं और पूरे 47 दिन में कुछ राशियों की झोली भरने वाले हैं। इन राशियों पर पूरी तरह मेहरबान रहने वाले हैं। शनि देव इस समय कुंभ राशि में वक्री अवस्था में हैं यानी उल्टी चाल चल रहे हैं। जिस तरह ज्योतिष में शनि देव का राशि परिवर्तन मायने रखता है, उसी तरह शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन भी ज्योतिष में काफी हल-चल मचाता है। न्याय के देवता शनिदेव 18 अगस्त को रात 10 बजकर 03 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद के पहले चरण में प्रवेश कर चुके हैं। अभी वह पूर्वाभाद्रपद के दूसरे चरण में विराजमान हैं। इस नक्षत्र में शनिदेव 2 अक्टूबर तक रहेंगे। इस तरह 47 दिन यानी 18 अगस्त से 2 अक्टूबर तक शनि देव पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे और कुछ राशियों पर अपनी पूरी कृपा बरसाएंगे।

PunjabKesari shani

2 अक्टूबर के बाद शनि देव उल्टी चाल चलते हुए ही पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण से निकल कर शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। शनिदेव को हमारे ज्योतिष में और नवग्रहों में एक प्रमुख स्थान हासिल है। जिन्हें न्याय का देवता और कर्म का कारक माना जाता है। शनिदेव एक ऐसे ग्रह हैं, जो हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाए, उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिन पर उनकी क्रूर दृष्टि पड़ती है, उस व्यक्ति की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि हमारे इसी जीवन में शनि हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं।

PunjabKesari Shani dev Nakshatra Transit

अब 18 अगस्त से 2 अक्टूबर तक शनि देव जिन राशियों को जबरदस्त धन लाभ देने वाले हैं, उनका जिक्र करते हैं-

पहली भाग्यशाली राशि मिथुन राशि हैं। शनि का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए कई मोर्चों पर बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपकी लव लाइफ में, आपके कैरियर में, आपके बिज़नेस में और जिंदगी में कुछ बड़ा होने वाला है। कुछ ऐसी घटनाएं भी  आपके साथ होगी जो आपको रोमांचित करेंगी। शनिदेव की कृपा से मिथुन राशि वालों को धन लाभ लगातार होता रहेगा। आपकी धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। आपकी लव लाइफ भी अच्छी होगी।

दूसरी भाग्यशाली राशि तुला राशि है और शनि की यह उच्च राशि है। सबसे ज्यादा फायदा भी तुला राशि वालों को शनि देव देने वाले हैं। विदेश यात्रा का योग भी बनाने वाले हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ भी देने वाले हैं। आपको शत्रुओं पर विजय भी देने वाले हैं।  प्रमोशन और इंक्रीमेंट का तोहफा देने वाले हैं। अपने पसंदीदा स्टेशन पर ट्रांसफर का योग भी बनाने वाले हैं। बिजनेस में कामयाबी देने वाले हैं। समाज में अच्छा स्टेटस देने वाले हैं। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी देने वाले हैं। वाहन सुख देने वाले हैं।

तीसरी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है, जिस पर भी शनि की ढैया चल रही है लेकिन शनि देव अब 47 दिन तक वृश्चिक राशि पर अपनी पूरी कृपा बरसाने वाले हैं। सरकारी काम जो रुके हुए हैं वो पूरे हो जाएंगे। आपकी रणनीतियां कारगर साबित होंगी, आप के वरिष्ठ अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे और कार्यस्थल पर आप का रुतबा बढ़ेगा। आपको अपने आप को साबित करने के मौके भी मिलेंगे और आप कोई नए मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। सरकार की तरफ से भी आपको कोई फायदा हो सकता है और आय के नए स्त्रोत बनने की उम्मीद है। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। छात्रों को पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। अगर आप साझेदारी में यानी पार्टनरशिप में कोई बिजनेस शुरू करना चाहे तो आपको काफी सफलता मिलेगी और शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए भी वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत बढ़िया समय है।

PunjabKesari shani

चौथी भाग्यशाली राशि मकर राशि है, जिस पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और जो अब अंतिम चरण में है और उतरती हुई साढ़ेसाती फायदा भी देकर जाती है। शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि वालों को कई मोर्चों पर बहुत कामयाबी देने वाला है। मकर राशि वालों को इस अवधि में निवेश से लाभ होगा। अगर बिजनेस करते हैं तो अपने बिजनेस को विस्तार भी दे सकते हैं। पारिवारिक माहौल की बात करें तो घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। साथ ही आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो आपकी मुराद पूरी हो सकती है और विदेश में पी आर पाने का सपना भी साकार हो सकता है। काम और कारोबार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। अगर आप घर दुकान या नया ऑफिस खरीदना चाहते हैं तो आपकी कामनाएं पूरी होगी और सफलताएं भी मिलेगी।

पांचवीं भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती चल रही है लेकिन शनि अब अपनी मूल त्रिकोण कुंभ राशि पर मेहरबान रहने वाले हैं। आपकी धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। सरकारी काम जो रुके हुए हैं वो पूरे हो जाएंगे। आपकी रणनीतियां कारगर साबित होंगी, आप के वरिष्ठ अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे और कार्यस्थल पर आप का रुतबा बढ़ेगा। आपको अपने आप को साबित करने के मौके भी मिलेंगे और आप कोई नए मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। सरकार की तरफ से भी आपको कोई फायदा हो सकता है और आय के नए स्त्रोत बनने की उम्मीद है। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। छात्रों को पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है।

और अंतिम भाग्यशाली राशि मीन राशि है। मीन राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती चल रही है लेकिन शनि देव मीन राशि वालों को छप्पर फाड़ कर देने वाले हैं। मीन राशि वाले शनिदेव की कृपा से आपना घर या नया फ्लैट भी  ले पाएंगे। जिस बात का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह सपना भी आपका पूरा होगा। अगर आप जॉब करते हैं तो आपको अपने वर्कप्लेस पर तरक्की मिलेगी। नए लोगों के संपर्क में आएंगे, आपके नए रिलेशन बनेंगे। सरकार की तरफ से भी आपको कोई फायदा हो सकता है और आय के नए स्त्रोत बनने की उम्मीद है। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे।  

गुरमीत बेदी
9418033344   

PunjabKesari Shani dev Nakshatra Transit

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!