Shani Gochar 2025: 921 दिन के लिए तांबे के पाए में शनि कन्या राशि वालों पर दिखाएंगे अपनी कृपा दृष्टि

Edited By Prachi Sharma,Updated: 28 Sep, 2024 09:10 AM

shani gochar 2025

Shani Gochar 2025 गले साल 29 मार्च 2025 को शनिदेव गोचर करेंगे मीन राशि में। मीन राशि में शनिदेव का गोचर रहेगा 23 फरवरी 2028 तक। ये लगभग 1061 दिन का पीरियड है जब शनिदेव मीन राशि में गोचर करेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturn Transit 2025: अगले साल 29 मार्च 2025 को शनिदेव गोचर करेंगे मीन राशि में। मीन राशि में शनिदेव का गोचर रहेगा 23 फरवरी 2028 तक। ये लगभग 1061 दिन का पीरियड है जब शनिदेव मीन राशि में गोचर करेंगे। इसी बीच 2027 में एक ऐसा समय आएगा जब शनिदेव वक्री अवस्था में चलते हुए। 3 जून 2027 को दोबारा कुंभ राशि में आ जाएंगे 20 अक्टूबर 2027 तक यहीं पर रहेंगे। फिर मार्गी होने के बाद आगे चलेंगे और लगभग यह 921 दिन का समय है। जब मीन राशि में ही शनिदेव गोचर करेंगे तो इस गोचर के दौरान शनिदेव के क्या फल मिलेंगे। आज बात करेंगे कन्या राशि के जातकों के लिए शनिदेव क्या फायदा लेकर आएंगे- 

कन्या राशि बुध की राशि है। बुध शनि के मित्र है तो जिस राशि के ऊपर इनकी महादशा चल रहे होते हैं, उनके लिए शुभ परिणाम देते हैं। शनि पंचम स्थान के स्वामी हो जाएंगे। जो मकर राशि आएगी वो पंचम भाव में आएगी। किसी भी कुंडली में पंचम भाव का स्वामी अच्छे ही फल करता है। तो शनि कन्या राशि के जातकों के लिए वैसे भी अच्छे फल करते हैं। शनि जब-जब गोचर करते हैं तो उसके लिए तीन तरह से इसका फल निकाला जाता है। सबसे पहला तो यह होता है कि चंद्रमा के ऊपर से तो नहीं शनि का गोचर हो रहा चंद्रमा से 12वें भाव में या दूसरे भाव में तो नहीं हो रहा ऐसी स्थिति को साढ़े साती कहा जाता हसी। शनि का गोचर यदि आपके चंद्रमा से चौथे भाव में आ जाए तो इसको शनि की ढैया बोलते हैं। 

तीसरा यह पाया यदि जब शनि जो चार्ट बनता है 29 मार्च 2025 को बनेगा। यदि यहां पर तीसरे, सातवें और दसवें भाव में शनि आ जाए किसी भी राशि के तो उसके लिए वो तांबे के पाए का काम करेगा। यहां पर कन्या राशि के जातकों के लिएशनि सप्तम भाव में गोचर करेंगे। कन्या राशि के लिए शनि का गोचर अब  अच्छा हो रहा है क्योंकि शनि छठे भाव में गोचर कर रहे हैं लेकिन आगे भी अच्छा होगा। आगे अच्छा ज्यादा इसलिए होगा क्योंकि शनि यहां पर जब बैठेंगे तो आगे फिर जाकर 2028 में ही गोचर करेंगे। 29 मार्च 2025 को गोचर होगा यह 28 फरवरी 2028 23 फरवरी 2028 को जाके अगला गोचर होगा। इस बीच भी 2027 में शनि वक्री होकर वापस आएंगे। कुंभ राशि में आएंगे यह 3 जून से लेकर 20 अक्टूबर का पीरियड होगा। जब कन्या राशि के जातकों के लिए शनि  तांबे के पाय में रहेंगे शनि आपके लिए डेफिनेटली तांबे के पाय में अच्छा फल करेंगे। शनि आपके लिए पंचमेश है, पंचमेश हमेशा अच्छा फल करते हैं। जिस भाव में बैठेंगे, उस भाव से संबंधित फल को मजबूत कर देते हैं। शनि यहां पर सामान्य तौर पर आपको वृद्धि, सामाजिक प्रतिष्ठा,  अच्छी सेहत देते हैं। आपका जो काम आपने किया हुआ है उसका रिजल्ट लेने का समय अब आएगा तो 29 मार्च 2025 को जैसे ही शनि आगे ट्रांजिट करेंगे आपके लिए कन्या राशि के जातकों के लिए तांबे के पाय में आएंगे। सातवें भाव से संबंधित फल अच्छे करेंगे। यदि आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, नया काम शुरू करना चाहते हैं तो शनि आपको आपका वो हाउस एक्टिव करेंगे। वहां पर कोई न कोई अच्छा पार्टनर मिल सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप अच्छी हो सकती है। यदि लाइफ पार्टनर ढूंढ रहे हैं क्योंकि सप्तम से लाइफ पार्टनर का भी विचार किया जाता है तो वहां पर भी कन्या राशि के जातकों के लिए शनि वहां पर आकर एक्टिव करेंगे। यहां पर जो सप्तम भाव होता है यह दशम का भी दशम होता है। यानी कि कर्म स्थान आपका कारोबार जो होता है उसका भी दशम होता है तो यहां से दशम का भी विचार किया जाता है। शनि आपकी कुंडली में पंचम स्थान के स्वामी हैं। पंचम कुंडली का दूसरा सबसे शुभ भाव होता है क्योंकि यह त्रिकोण का भाव होता है। इस भाव से संबंधित जो फल आएंगे वो डेफिनेटली अच्छे आएंगे। 

कन्या राशि के जातकों के लिए यानी कि कोई भी आप काम करेंगे उसमें बुद्धि-विवेक का पूरा इस्तेमाल करेंगे। संतान नहीं है तो संतान आ सकती है.संतान पक्ष से अच्छी खबर आ सकती है। कुछ स्टूडेंट्स हैं कन्या राशि के जो आगे हाय स्टडीज में जाना चाहते हैं उनके लिए वो ढाई साल का समय अच्छा रहेगा। फेवरेट कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि विदेश में जाकर पढ़ाई करें तो ये पांचवें भाव से संबंधित जो जितने भी सिग्निफिकेंट है वहां पर आपको थोड़ी सा उसका फायदा होगा। शनि आपके लिए छठे भाव के भी स्वामी बनते हैं तो छठे भाव से संबंधित जो फल होते हैं यदि आपके ऊपर को कर्ज की स्थिति है कन्या राशि के जातकों के लिए तो कर्ज की स्थिति में थोड़ी सी राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। कोई कोर्ट का केस चल रहा है तो वहां पर आपको राहत मिल सकती है। यदि आपका कोई पैसा फंसा हुआ है, किसी के पास कोई पैसा आ नहीं रहा है तो वहां पर वहां से वो पैसा भी आ सकता है। हेल्थ के मामले में आपको उसका बेनिफिट डेफिनेटली देखने को मिलेगा। कर्ज के मामले में मुक्ति मिल सकती है, फंसा हुआ पैसा वापस आ सकता है। कारोबार से निश्चित तौर पर धन भी आपका बढ़ता हुआ नजर आएगा तो यह कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का तांबे के पाय में जाना 921 दिन के लिए समय अच्छा है।

आपको इस समय का निश्चित तौर पर अच्छा इस्तेमाल करना चाहिए यदि आपकी कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर है क्योंकि शनि कन्या राशि के जातकों के लिए पंचम के भी स्वामी हैं। यदि कमजोर हैं राहु-केतु एक्सेस में है, सूर्य के साथ अस्त है, आठवें भाव, 12वें भाव में पड़े हैं तो ये उपाय करें- 

 ओम शनि शनिश्चराय नमः का जाप करें।

कोई बिजनेस रन कर रहे हैं आपके पास बहुत सारे काम लोग काम करते होंगे। जो आपसे जूनियर है उनके साथ थोड़ा सा रिस्पेक्टफुली पेश आइए। उनको पॉजिटिव सरप्राइज देते रहिए उससे शनि के रिजल्ट आपको डेफिनेटली अच्छे मिलते हैं।

आपाहिज आश्रम में दान कर सकते हैं लेकिन शाम के समय अपना नाम लेकर अपना गोत्र लेकर उस दिन का नक्षत्र बोलकर वार बोलकर और जिस मकसद से आप दान कर रहे हैं उस मकसद को बोलकर वो दान करिए

काली उड़द की दाल का दान करें।

शनि शिला पर सरसों का तेल अर्पित करें। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!