Shani Gochar 2025: शनि का महापरिवर्तन ! वृष राशि वालों का आ गया गोल्डन टाइम

Edited By Sarita Thapa,Updated: 17 Feb, 2025 10:06 AM

Shani Gochar 2025: शनि का महा परिवर्तन होने वाला है और पूरे अढ़ाई साल के बाद यह महा परिवर्तन हो रहा है। शनि राशि बदलने वाले हैं और 29 मार्च से जब वह राशि परिवर्तन करेंगे तो वृषभ राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Gochar 2025: शनि का महा परिवर्तन होने वाला है और पूरे अढ़ाई साल के बाद यह महा परिवर्तन हो रहा है। शनि राशि बदलने वाले हैं और 29 मार्च से जब वह राशि परिवर्तन करेंगे तो वृषभ राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा। गोल्डन टाइम की बात आप लिखकर या नोट करके रख सकते हैं क्योंकि शनि देव अब वृषभ राशि पर मेहरबान होने वाले हैं और वृषभ राशि वालों की मुरादे पूरी करने वाले हैं। 29 मार्च 2025 को एक तरफ शनि राशि परिवर्तन करेंगे और दूसरी तरफ वह सोने के पाए में आ जाएंगे। इससे वृषभ राशि वाले डबल बेनिफिट में रहेंगे।

PunjabKesari Shani Gochar 2025


अगर आपका नाम ई , ऊ, ए, ओ , वा, वी, वू, वे , वो से शुरू होता है, तो आपकी  वृषभ राशि  है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है और शनि की यह परम मित्र ग्रह है। अब 29 मार्च 2025 से शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही वृषभ राशि वालों को अपनी जिंदगी में बहुत ही पॉजिटिव  बदलाव के लिए तैयार हो जाना चाहिए। 29 मार्च 2025 से वृषभ राशि वालों के लिए शनिदेव का सोने का पाया भी रहेगा। इस दिन शनि देव अपना राशि परिवर्तन करेंगे और वह अपनी मूल त्रिकोण कुंभ राशि से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में चले जाएंगे। 2025 में मीन राशि में गोचर करते हुए शनि देव दो बार अपनी चाल बदलेंगे। 30 जून से वह वक्री हो जाएंगे यानी रेट्रोग्रिड हो जाएंगे और 15 नवंबर 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे।

29 मार्च 2025 से शनि का महापरिवर्तन और उनका सोने के पाए में रहना वृषभ राशि वालों के लिए कई क्षेत्रों में बहुत उपलब्धियां देने वाला है। वृषभ राशि शुक्र की राशि है और शुक्र का संबंध धन, प्रेम और भौतिक सुखों से होता है। यानी शुक्र हमें मैटेरियलिस्टिक और लग्जरी लाइफ देता है तथा जीवन में प्रेम भी देता है। रोमांस के मौके भी देता है। जब शनि सोने के पाए में होते है, तो वृषभ राशि वालों के धन-धान्य में वृद्धि करते है। लग्जरी लाइफ देते हैं इसलिए लिहाज से शनिदेव का महापरिवर्तन और सोने के पाए में प्रवेश: वृषभ राशि के लिए सौभाग्य का संकेत लेकर आ रहा है !

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का महापरिवर्तन आर्थिक दृष्टि से अत्यंत शुभ रहेगा। यह समय आपके लिए धन प्राप्ति के नए स्रोत खोल सकता है। बिजनेस में विस्तार होगा और पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। लंबी अवधि की इन्वेस्टमेंट करने और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए यह समय बेहतर रहेगा और अगर आप व्यापार में विस्तार की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अत्यंत लाभकारी साबित होने वाला है क्योंकि शनि आपकी मेहनत का आपको पूरा फल देंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को लगातार मजबूत करेंगे।

PunjabKesari Shani Gochar 2025


करियर के क्षेत्र में शनि का महापरिवर्तन आपके लिए स्थायित्व और विकास का समय है। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा। वृषभ राशि के लोग यदि लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, तो यह समय उनके लिए सफलता लेकर आएगा और आगे बढ़ाने के कई मौके भी मिलेंगे। साथ ही नए प्रोजेक्ट्स में सफलता की संभावनाएं भी प्रबल रहेंगी। आप नए स्किल्स सीखने की कोशिश करेंगे, क्योंकि शनि आपको मेहनत से कुछ बड़ा हासिल करने का मौका देने वाले हैं।

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर पारिवारिक जीवन में भी सुख  शांति और समृद्धि लेकर आएगा। रिश्तों में प्रेम और अच्छा तालमेल बना रहेगा। परिवार के सदस्यों से सहयोग और समर्थन मिलेगा, जिससे आप मानसिक रूप से संतुलित और खुश महसूस करेंगे। यदि पहले से कोई पारिवारिक समस्या चल रही है, तो उसका समाधान भी निकल जाएगा। शनिदेव की कृपा से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। अगर सिंगल है, तो विवाह के योग भी बनेंगे।

वृषभ राशि के जो लोग लंबे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे, उनके लिए यह समय राहत देने वाला होगा। लगातार स्वास्थ्य लाभ होगा और आप अपने आप को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। वृषभ राशि के विद्यार्थियों को किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। शिक्षा में और बेहतर परिणाम के लिए आपको रोज मेडिटेशन करनी चाहिए। जिससे आपको अपना ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।

शनि का महा परिवर्तन होने के साथ-साथ उनका सोने के पाए में आना वृषभ राशि वालों के लिए समृद्धि और सफलता का समय है। अगर आप धैर्य और अनुशासन से अपने जीवन को दिशा देंगे, तो इस समय का पूरा लाभ उठा पाएंगे। वृषभ राशि वालों के लिए शनि का सोने के पाए में होना सौभाग्य का संकेत है, लेकिन यह अनुशासन और मेहनत की मांग भी करता है। अपने काम में ईमानदारी और नियमितता बनाए रखें।आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, लेकिन फिर भी अनावश्यक खर्चों से बचें। अपने धन को सही दिशा में निवेश करने की योजना बनाएं।

PunjabKesari Shani Gochar 2025


वृषभ राशि के जो लोग रियल एस्टेट से जुड़े हैं, प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, आईटी सेक्टर में है, बैंकिंग सेक्टर में है, एजुकेशन सेक्टर में है, फूड प्रोसेसिंग से जुड़े हैं, धातु और लकड़ी के कारोबार से जुड़े हैं, मीडिया और एंटरटेनमेंट से जुड़े हैं, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े हैं, टूरिज्म सेक्टर से जुड़े हैं और मेडिकल लाइन से जुड़े हैं, उनके सपने पूरे होंगे। शनि का सोने का पाया होने की वजह से आपका करियर बहुत तेजी से गति पकड़ेगा। आप आसानी से अपने लक्ष्य हासिल करने लगेंगे और आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी लगातार बढ़ेगा।

शनिदेव के महापरिवर्तन से वृषभ राशि वालों की जिंदगी में जो कुछ प्रमुख घटनाएं भी होगी, उनमें पहली घटना यह है कि आपका पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। विवाह योग्य संतान है, तो अच्छा रिश्ता आएगा। अगर आप सिंगल हैं, तो अपने पसंद के पार्टनर से शादी का योग बनेगा। अगर आप तलाकशुदा है, तो जीवन में नया पार्टनर दस्तक दे सकता है। नया घर या नई गाड़ी लेने का सपना साकार होगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। विदेश जाने की इच्छा पूरी होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी।

गुरमीत बेदी
9418033344

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!