mahakumb

Saturday करें 5 मंत्रों का जाप, शनि रहेंगे मेहरबान

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Jan, 2023 02:29 AM

shani mantra

Shani Mantra: शनिदेव एकमात्र ऐसे देव हैं, जिनसे लगभग सभी भय खाते हैं। विशेष तौर पर धरतीवासी तो किसी ओर देवी-देवता की पूजा करें ये न करें लेकिन शनिवार को शनि मंदिर जाना हो या शनि पूजा करना, कभी नहीं भूलते।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturday worship: शनिदेव एकमात्र ऐसे देव हैं, जिनसे लगभग सभी भय खाते हैं। विशेष तौर पर धरतीवासी तो किसी ओर देवी-देवता की पूजा करें ये न करें लेकिन शनिवार को शनि मंदिर जाना हो या शनि पूजा करना, कभी नहीं भूलते। शनि दान लेने वाले की आवाज सुन कर तो हर आयु वर्ग के लोग सभी काम छोड़ कर उसे दान देने के लिए हाजिर हो जाते हैं। जब वो शनि कृपा संबंधित ढेर सारे आशीर्वाद देता है तो व्यक्ति का तन और मन गदगद कर उठता है। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

PunjabKesari,shani mantra, shani dev photo, shani dev image,शनिदेव की फोटो, शनि महाराज इमेज

शनि मंत्र करेंगे शनि देव को प्रसन्न

शनि श्याम वर्ण हैं इसलिए उन्हें काला रंग बहुत प्रिय है। शनि कृपा की इच्छा रखने वाले हर व्यक्ति को शनिवार के दिन काले कपड़े पहनने चाहिए। ललाट पर काले रंग का तिलक लगाना चाहिए। संभव हो तो अंतर्वस्त्र भी काले पहनें। स्नान के जल में थोड़े से काले रंग के तिल डालकर नहाएं और इनका दान भी करें।

कुछ लोग मानते हैं की शनिवार के दिन यात्रा नहीं करनी चाहिए। अवश्यक हो तो पूर्व दिशा को छोड़कर अन्य किसी भी दिशा में यात्रा कर सकते हैं। शनिवार को इस डायरेक्शन में दिशा शूल होता है।

PunjabKesari,shani mantra, shani dev photo, shani dev image,शनिदेव की फोटो, शनि महाराज इमेज

शनि मंत्र (Shani Mantra) 

विद्वानों के अनुसार 5 ऐसे शनि मंत्र हैं, जिनका जाप करने से शनि देव सदा मेहरबान रहते हैं 

शनि बीज मंत्र- ऊं प्राँ प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

विनियोग मंत्र- शन्नो देवीति मंत्रस्य सिन्धुद्वीप ऋषि: गायत्री छंद:, आपो देवता, शनि प्रीत्यर्थे जपे विनियोग

शनि गायत्री मंत्र- औम कृष्णांगाय विद्य्महे रविपुत्राय धीमहि तन्न: सौरि: प्रचोदयात

शनि वेद मंत्र- औम प्रां प्रीं प्रौं स: भूर्भुव: स्व: औम शन्नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तु न:.औम स्व: भुव: भू: प्रौं प्रीं प्रां औम शनिश्चराय नम:

जप मंत्र- ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम:। 

शनि मंत्र जाप करते समय इन बातों का रखें ध्यान: इन 5 मंत्रों का जाप करना संभव न हो तो केवल ‘ॐ शनिदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें। ये मंत्र शनि संबंधित सभी समस्याओं का निवारण करता है। केवल इस 1 मंत्र का 1 माला जाप करें।

PunjabKesari KUNDLI

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!