Shani Margi 2024: नवंबर में शनि देव होंगे मार्गी, इन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Oct, 2024 05:01 PM

shani margi

Shani Margi 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इसके साथ ही हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद वक्री और मार्गी होते हैं। न्याय के देवता शनि जून के महीने में वक्री हुए थे और अब...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Margi 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इसके साथ ही हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद वक्री और मार्गी होते हैं। न्याय के देवता शनि जून के महीने में वक्री हुए थे और अब नवंबर के महीने में मार्गी होंगे। शनि देव 15 नवंबर से अपनी राशि कुंभ से निकल कर सीधी चाल चलना शुरू करेंगे। जिसका असर कई राशियों पर देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि शनि के मार्गी होने से किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है।

PunjabKesari Shani Margi

Aries Horoscope मेष राशि
शनिदेव का मार्गी होना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। माता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।

Cancer Horoscope कर्क राशि
शनि देव की चाल में बदलाव कर्क राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझेंगे। कार्यक्षेत्र में हर कोई आपके काम की तारीफ करेगा। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे।

PunjabKesari Shani Margi
Capricorn Horoscope मकर राशि
शनिदेव का मार्गी होना मकर राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। लव पार्टनर की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है। इस राशि के जो लोग लंबे समय से किसी बात को लेकर तनाव में चल रहे थे, तो आपको उसका समाधान मिल जाएगा।

Pisces Horoscope मीन राशि  
शनि देव की चाल में बदलाव मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्र माता-पिता के साथ बैठकर करियर को लेकर कोई खास फैसला लेंगे।

PunjabKesari Shani Margi

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!