शनि-राहु महासंयोग: 18 मई तक इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Apr, 2025 01:05 PM

shani rahu yuti

Shani rahu yuti 2025: ज्योतिष की दुनिया में दो बड़े क्रूर ग्रहों शनि और राहु का महा मिलन हो गया है और महासंयोग बन गया है। शनि व राहु का मिलन वैसे तो बहुत अशुभ माना गया है, लेकिन यह महासंयोग कुछ राशि वालों को बहुत लाभ देने जा रहा है। अब 18 मई तक के...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

Shani rahu yuti 2025: ज्योतिष की दुनिया में दो बड़े क्रूर ग्रहों शनि और राहु का महा मिलन हो गया है और महासंयोग बन गया है। शनि व राहु का मिलन वैसे तो बहुत अशुभ माना गया है, लेकिन यह महासंयोग कुछ राशि वालों को बहुत लाभ देने जा रहा है। अब 18 मई तक के दिन बेहद खास रहने वाले हैं। एक तरह से यह भाग्य बदलने का समय है। शनि राहु मिलकर कई राशि वालों को बंपर लाभ देने देने वाले हैं यानी करोड़पति भी बनाने वाले हैं।

Shani rahu yuti

शनि को कर्म और न्याय का ग्रह माना जाता है, जबकि राहु छल, मायाजाल और अप्रत्याशित बदलावों का कारक ग्रह माने जाते हैं। जब ये दोनों ग्रह मिलते हैं, तो जीवन में बड़े बदलाव लाते हैं। क्रूर ग्रह होने के बावजूद इनका मिलन कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होने वाला है। राहु इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और 29 मार्च को शनि देव भी कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में आ गए हैं, जहां पर इन दोनों ग्रहों का संगम हो गया है।

शनि देव 28 साल के बाद अपनी राशि बदलते हैं जबकि राहु 18 महीने यानी डेढ़ साल के बाद अपनी राशि बदलते हैं और जब भी इन दोनों ग्रहों का महा मिलन होता है तो ज्योतिष में जबरदस्त नतीजे मिलते हैं। इन दोनों क्रूर ग्रहों कि जब युति बनती है तो इसे ज्योतिष में पिशाच दोष भी कहा जाता है। जो कई लोगों की मुश्किलें बढ़ा देती हैं परंतु शनि और राहु के महा मिलन से कुछ राशियों को बंपर लाभ भी होता है और आज की पोस्ट में इसका ही मैं जिक्र करने जा रहा हूं इसलिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर देखिएगा।

Shani rahu yuti

18 मई 2025 तक शनि और राहु का कांबिनेशन बना रहेगा, जिससे कई राशियों को बड़ा फायदा होगा और इन्हीं राशियों का मैं जिक्र करने जा रहा हूं। 18 मई 2025 तक इन राशियों को खुशखबरी के लिए तैयार रहना चाहिए। इनमें पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। शुक्र की यह राशि है और शुक्र के साथ शनि की भी मित्रता है और राहु की भी मित्रता है। राहु असुर है और शुक्राचार्य असुरों के गुरु है इसलिए वृषभ राशि पर शनि के साथ-साथ राहु की पूरी कृपा बरसेगी।

आप काफी पॉजिटिव बदलाव महसूस करेंगे। करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होने वाला है। प्रमोशन का तोहफा भी मिल सकता है और अगर प्राइवेट सेक्टर में है। बेहतर पैकेज पर किसी बड़ी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर मिल सकता है। अगर आप बिजनेस करते हैं तो अब मुनाफा कमाने का बेहतरीन मौका आपके हाथ आएगा। पर्सनल तथा प्रोफेशनल लाइफ बेहतर होगी।

Shani rahu yuti

दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। कर्क राशि पर शनि की ढैया भी अब समाप्त हो गई है इसलिए शनि और राहु दोनों मिलकर अब कर्क राशि पर मेहरबान रहने वाले हैं। करियर में बड़ा उछाल आने की संभावना। अचानक धन लाभ और प्रमोशन मिल सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। कर्क राशि वालों की लव लाइफ भी बेहतर होगी और इनकम के नए साधन बनेंगे। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिलेगा और शेयर मार्केट में निवेश करने से बंपर लाभ के योग भी बनेंगे।

तीसरी भाग्यशाली राशि तुला राशि है और यह शनि व राहु दोनों की मित्र राशि है। खास तौर पर शनि की तो यह उच्च राशि है। तुला राशि वालों की विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बनेंगे। इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। इनकम के नए साधन बनेंगे। शत्रु आपके आगे टिक नहीं पाएंगे और बुजुर्गों का भी आप पर आशीर्वाद बना रहेगा। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा और संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी भी आपको मिल सकती है।

Shani rahu yuti

चौथी भाग्यशाली राशि मकर राशि है और मकर राशि पर अब शनि की साढ़ेसाती भी समाप्त हो गई है। अब शनि और राहु दोनों मिलकर मकर राशि वालों को बंपर लाभ देने वाले हैं। जबरदस्त कामयाबी देने वाले हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाले हैं।इनकम के नए साधन बनाने वाले हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में जबरदस्त सफलता देने वाले हैं। विदेश से कोई अच्छी खबर देने वाले हैं और मकर राशि के स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी का तोहफा भी देने वाले हैं।

पांचवी भाग्यशाली राशि मीन राशि है जहां पर इन दोनों ग्रहों की युति बन गई है और यह युति 18 मई 2025 तक रहने वाली है। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। कई रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे या कोई नया बिजनेस पार्टनर मिल सकता है। बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

गुरमीत बेदी
9418033344

Shani rahu yuti

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8
IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!